Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उस अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें जहां BJP वादे के मुताबिक बनवा सकती है राम मंदिर

उस अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें जहां BJP वादे के मुताबिक बनवा सकती है राम मंदिर

By Staff

विश्व मानचित्र पर भारत हमेशा ही अपने मंदिरों के चलते जाना गया है। चाहे वास्तुकला हो, आकार हो या फिर आने वाले भक्तों की संख्या आज देश में मौजूद मंदिरों में ऐसा बहुत कुछ है जो बीते कई वर्षों से देश के अलावा विदेश से आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। आज जहां एक तरफ विदेश से आने वाले भक्तों के चलते देश को भारी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति हो रही है तो वहीँ दूसरी तरफ इससे भारतीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।

BJP Manifesto: नरेंद्र मोदी की इमेज को कैसे और प्रभावशाली बनाएंगे ये 25 टूरिस्ट डेस्टिनेशन

इसी क्रम में आज हम आपको अवगत कराने जा रहे हैं भगवान राम की जन्मभूमि के नाम से मशहूर अयोध्या से। सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्‍या एक लोकप्रिय तीर्थस्‍थल है। यह हिंदुओं का लोकप्रिय धार्मिक स्‍थान है। यह शहर, भगवान राम से जुड़ा हुआ है जिनके बारे में मान्‍यता है कि वह भगवान विष्‍णु के 7 वें अवतार थे। महाकाव्‍य रामायण के अनुसार, प्राचीन शहर अयोध्‍या सूर्यवंश की राजधानी थी जहां भगवान राम का जन्‍म हुआ था।

जहां एक तरफ अयोध्‍या शहर, हिंदू धर्म के लिए बेहद खास हैं वहीँ यहां बौद्ध, जैन और इस्‍लाम धर्म के अवशेष भी पाएं गए है। बात यदि अयोध्या में पर्यटन के सन्दर्भ में हो तो अयोध्या में ज्यादातर मंदिर ही हैं जो बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।

Pics : उस गुजरात की तस्वीरें, जिसके विकास के दम पर मोदी बने प्रधानमंत्री

यहाँ आकर आप नागेश्‍वरनाथ मंदिर,चक्र हरजी विष्‍णु मंदिर, तुलसी स्मारक भवन, राम जन्‍म भूमि,हनुमान गढ़ी,दशरथ भवन, त्रेता - के - ठाकुर सीता की रसोई, राम की पौढ़ी , मणि पर्वत के अलावा कलकत्ता किला गुलाब बाड़ी और बहू बेगम के मक़बरे की यात्रा अवश्य करें। तो आइये कुछ चुनिंदा तस्वीरों के जरिये देखें कैसा है अयोध्या और एक पर्यटक क्या क्या कर सकता है यहां ।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्‍या एक लोकप्रिय तीर्थस्‍थल है। यह हिंदुओं का लोकप्रिय धार्मिक स्‍थान है। यह शहर, भगवान राम से जुड़ा हुआ है जिनके बारे में मान्‍यता है कि वह भगवान विष्‍णु के 7 वें अवतार थे।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

महाकाव्‍य रामायण के अनुसार, प्राचीन शहर अयोध्‍या सूर्यवंश की राजधानी थी जहां भगवान राम का जन्‍म हुआ था। रामायण की पूरी कहानी भगवान राम के इर्द - गिर्द ही घूमती है।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

अयोध्‍या शहर, हिंदू धर्म के लिए बेहद खास हैं लेकिन इसके अलावा यहां बौद्ध, जैन और इस्‍लाम धर्म के अवशेष भी पाएं जाते है।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

अयोध्या स्थित कृष्ण मंदिर की तस्वीर। ज्ञात हो कि प्रतिदिन यहां हजारों भक्त आकर के पूजा अर्चना करते हैं।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

सरयू नदी अयोध्या का एक अन्य आकर्षण है। जहां ये धर्म की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है तो वहीं लोगों के दैनिक जीवन को भी ये नदी प्रभावित करती है।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

अयोध्‍या हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र शहरों में से एक है। अयोध्‍या में आकर मन को आध्‍यात्मिक शांति मिलती है।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

अयोध्‍या के सबसे ज्‍यादा भ्रमण किए जाने वाले स्‍थलों में हनुमान गढ़ी है जिसे हनुमान जी का घर भी कहा जाता है, यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

गुप्तार घाट वह लम्बा स्थान है जहाँ पर पायी जाने वाली पत्थर की सीढ़ियाँ सरयू नदी की ओर ले जाती हैं। हिन्दुओं में इस घाट को बहुत पवित्र माना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने पृथ्वी छोड़ने के लिये यहीं पर जलसमाधि ली थी और भगवान विष्णु के पवित्र घर या बैकुण्ठ में प्रवेश किया था।

गुलाब बाड़ी

गुलाब बाड़ी

जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है कि गुलाब बाड़ी का मतलब है गुलाब का बगीचा। यह विशाल बगीचा शुजाउद्दौला और उनके परिवार की कब्रों को घेरे पूरे क्षेत्र में फैला है। इस बगीचे को सन् 1775 में स्थापित किया गया था और इसमें कई प्रजातियों के गुलाब पाये जाते हैं।

कलकत्ता किला

कलकत्ता किला

फैजाबाद नवाबों की राजधानी हुआ करता था और अपने शासनकाल में उन्होंने कई शानदार इमारतें बनवाई। इन्ही में से एक था कलकत्ता किला जिसका निर्माण अंग्रेजों द्वारा सन् 1764 में बक्सर के युद्ध में हार के बाद शुजाउद्दौला ने करवाया था।

 राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

आमतौर पर अयोध्‍या को श्री राम की जन्‍मभूमि के रूप में जाना जाता है लेकिन इस शहर में भी राम कोट वार्ड में एक ऐसा केंद्र है जहां भगवान श्री राम का जन्‍म हुआ था, जिसे राम जन्‍म भूमि के नाम से जाना जाता है। यहां भगवान राम को समर्पित एक छोटा सा मंदिर है।

 राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

अयोध्या के कनक भवन स्थित मंदिर में लगी भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की तस्वीर।

 राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

बात यदि अयोध्या में पर्यटन के सन्दर्भ में हो तो अयोध्या में ज्यादातर मंदिर ही हैं जो बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। यहाँ आकर आप नागेश्‍वरनाथ मंदिर,चक्र हरजी विष्‍णु मंदिर, तुलसी स्मारक भवन, राम जन्‍म भूमि,हनुमान गढ़ी,दशरथ भवन, त्रेता - के - ठाकुर सीता की रसोई, राम की पौढ़ी , मणि पर्वत के अलावा कलकत्ता किला गुलाब बाड़ी और बहू बेगम के मक़बरे की यात्रा अवश्य करें।

 राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

राम जन्मभूमि अयोध्या की चुनिंदा तस्वीरें

ये तस्वीर अयोध्या के बाज़ार की है।ज्ञात हो की अयोध्या हिन्दू धर्म का प्रमुख धार्मिक हब है इस कारण यहां हर समय लोगों कि भारी भीड़ रहती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+