हिंदी पंचांग के चैत्र का महीना शुरू होते ही देशभर के अलग-अलग जगह जगहों पर नववर्ष का शोर उभरने लगता है। हाल ही में हिंदू नववर्ष और महाराष्ट्र में गुड़ी पाड़वा का त्योहार मनाया गया। अब पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक से लेकर असम तक में नववर्ष मनायी जा रही है।
कहीं बैशाखी में महिलाएं गिद्दा की ताल पर झुम रही हैं तो कहीं कालीघाट और दक्षिणेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं फूलों के बाजार में नीम की पत्तियां खरीदने की भीड़ लग रही है तो कहीं बोहाग बिहू के गानों पर लोग नाच रहे हैं। इनके साथ ही राजस्थान में गवरजा माता की पूजा गणगौर का भी पूरे भक्तिभाव के साथ आयोजन किया जा रहा है।

देशभर में चल रहे इन्हीं त्योहारों और खुशियों की इस लहर की छोटी-छोटी झलकियां हम खास तौर पर आपके लिए लेकर आएं हैं -

1. बैशाखी के मौके पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे सिख समुदाय के लोग।

2. स्वर्ण मंदिर को ही नहीं बल्कि स्वर्ण मंदिर परिसर को भी मिट्टी के दीयों से सजाते श्रद्धालु।

3. बोहाग बिहू के मौके पर असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पारंपरित बिहू डांस करती महिलाएं।

4. असम के गुवाहाटी में बोहाग या रोंगाली बिहू के मौके पर बिहू सम्मेलनी के दौरान पारंपरिक बिहू नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।

5. असम के गुवाहाटी में रोंगाली बिहू के मौके पर वोंगाला नृत्य प्रस्तुत करते गारो आदिवासी समुदाय के सदस्य।

6. चिलचिलाती धूप में भी बंगाली नववर्ष 'पोएला वैशाख' के मौके पर कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़।

7. 'पोएला वैशाख' पर दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा करने के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु।

8. बंगाली नववर्ष पर कोलकाता में निकाली गयी मंगल शोभायात्रा में लाठी खेला का एक दृश्य।

9. मंगल शोभायात्रा में कोलकाता की सड़कों पर लाठी खेलती महिलाएं।

10. परंपरा : 'पोएला वैशाख' पर कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अपने नये बहिखाते की पूजा करवाते व्यवसायी।

11. अगरतल्ला में बंगाली नववर्ष पर पारंपरिक रूप से की गयी पूजा।

12. चेन्नई में 'उगादी' के मौके पर पारंपरिक वेशभूषा में तैयार छात्राएं।

13. राजस्थान के बिकानेर में आयोजित गणगौर में हिस्सा लेते लोग।

14. जयपुर में गणगौर उत्सव के दौरान निकाले गये जुलूस में हिस्सा लेते लोककलाकार।

15. मध्य प्रदेश के भोपाल में गणगौर के मौके पर जुलूस निकालती महिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications














