Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सर्दियों में ले एडवेंचर का जमकर मजा ..इन खास एडवेंचर्स रिजोर्ट्स में...

सर्दियों में ले एडवेंचर का जमकर मजा ..इन खास एडवेंचर्स रिजोर्ट्स में...

अगर सर्द‍ियों में मस्‍ती करने के ल‍िए एडवेंचर्स स्‍पोर्ट की तलाश कर रहे हैं तो फि‍र भारत के खास एडवेंचर रिजोर्ट में जाना चाहिए, जहां आप ट्रैकिंग से लेकर हाथी सफारी,कैम्पिंग ,रैपलिंग आदि का मजा ले सकते

By Goldi

अगर आप सोचते हैं कि एडवेंचर का मजा सिर्फ गर्मियों के मौसम या मानसून में लिया जा सकता है तो आप गलत है। जी हैं भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद है, जहां आप सर्दियों में भी एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। और वैसे भी छुट्टियों के दौरान अगर एडवेंचर ना हो तो छुट्टियाँ का मजा अधूरा रह जाता है।

अगर आप सर्दियों के मौसम में एडवेंचर की तलाश में हैं, तो आपको भारत के कुछ खास रिजोर्ट की सैर करनी चाहिए,जहां आप जबरदस्त एडवेंचर गेम्स का फायदा उठा सकते है, जैसे ट्रैकिंग से लेकर हाथी सफारी,कैम्पिंग , रैपलिंग आदि का मजा ले सकें। तो बिना देरी किये स्लाइड्स पर डालिए एक नजर..

उत्‍तराखंड

उत्‍तराखंड

देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड उत्तर भारत का एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है... यहां पर कारबेट एडवेंचर र‍िसॉर्ट भी एक बेहतर जगह है। इस रिजोर्ट में आप कॉर्बेट नेशनल पार्क जैसा लुत्फ उठा सकते हैं...जैसेरॉक क्लाइब‍िंग, रैपलिंग, बर्मा ब्रिज, जोरब‍िंग और जंगल सफारी और ट्रैक आदि।

पंजाब

पंजाब

अगर हम कहें आप सर्दियों के दौरान पंजाब में भी एडवेंचर का मजा ले सकते हैं..तो आप शायद नहीं..पंजाब के कंगार, नूरपुर बेदी जिला रोपार में क‍िकर लॉज है। यहां फ्लाइंग फॉक्स, क्‍वार्ड बाइकिंग, रैपेलिंग, पेंट बॉल, हॉर्स राईडिंग, नाइट सफारी, जोरबिंग, वॉटर बॉल, ट्रैम्पोलिन, बर्ड वॉचिंग का मजा ल‍िया जा सकता है। इसके अलावा सैलानी यहां आउट दूर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं...जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, डार्ट बोर्ड, बास्केटबॉल और वॉटर पोलो आदि।PC: official site

कैम्पिंग का मजा,राजस्थान

कैम्पिंग का मजा,राजस्थान

अगर आप एकदम राजसी अंदाज में कैम्पिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको उदयपुर में अरावली टेंट र‍िसॉर्ट जरुर जाना चाहिए। यह दूध तालई के निकट समोर बाग, उदयपुर में स्‍‍थ‍ित है। इन कैम्प में आप राजसी ठाठ का तो मजा ले ही सकते हैं, साथ ही पर्यटक अरावली की पहाड़ियों में ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।PC: official site

बेस्‍ट सर्फिंग गाइड, तम‍िलनाडु

बेस्‍ट सर्फिंग गाइड, तम‍िलनाडु

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सर्फिंग गाइड लिस्ट में शामिल मानापैड तमिल नाडू में स्थित है। यह तमिलनाडु में राजमार्ग एसएच 49 ईस्ट कोस्ट रोड पर है। यहां सर्फिंग, नौकायन, रात में केकड़ा शिकार, वेक बोर्डिंग, स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही पर्यटक यहां मछली पकड़ने, ओपन सी बोट राइड और डॉल्फिन का आनंद लेते हैं।

वडोदरा

वडोदरा

रिपरियन रिजोर्ट गुजरात की शानदार जगहों में एक है। यह लांचनपुरा, एनआर रसूलपुर, वडोदरा में है। यहां पर ज‍िप लाइन, हाईरोप, लो लोप, ग्राउंड एडवेंचर, रैपेल‍िंग, वैली क्रॉसिंग, रिवर क्रॉसिंग, पेंट बॉल, रिवर राफ्टिंग, र‍िवर साइड कैंप‍िंग, बर्ड वॉचिंग, माउंटेन बाइकिंग आद‍ि का मजा ले सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+