Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पैराग्लाइडिंग का शौक पूरा करना है तो बनाएं इन गंतव्यों का प्लान

पैराग्लाइडिंग का शौक पूरा करना है तो बनाएं इन गंतव्यों का प्लान

भारत के प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स । Best Paragliding Destination in india।

नए जज्बे और शौक के साथ आज दुनिया नई चीजों के प्रति ज्याद आकर्षित हो रही है। इस दौड़ में आज पर्यटक भी नए अनुभवों को आजमाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। देखा जाए तो बीते चंद सालों में साहसिक एडवेंचर का क्रेज युवाओं में ज्यादा बढ़ा है। भौगोलिक सीमाओं को लांघ आज ट्रैवलर्स और रोमांच प्रेमी नए गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। विश्व के बाकी देशों के साथ भारत में भी रोमांचकारी खेलों का चलन बढ़ा है।

भारत में ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग, और अब पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेल काफी ज्यादा लोकप्रिय होते जा रहे हैं। पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एडवेंचर है जो आसमान की ऊंचाई से जमीनी खूबसूरती को देखने का अवसर प्रदान करता है। उत्तराखंड, हिमाचल और सिक्किम जैसे पहाड़ी राज्य इस साहसिक खेल के लिए आदर्श स्थान माने जाते हैं। इस खास लेख में जानिए भारत के चुनिंदा सबसे खास पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स के बारे में।

सिक्किम

सिक्किम

सिक्किम शुरू से ही अपनी उल्लेखनीय प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ और शानदार दृश्यों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब पूर्वोत्तर भारत का यह राज्य के एक अच्छे पैराग्लिडिंग स्पॉट्स में के रूप में प्रशंसा प्राप्त कर रहा है।

टेक ऑफ से लेकर लैंडिग के लिए यहां शानदार और आरामदायक जगहें मौजूद हैं। इसके अलावा यहां पैराग्लिडिंग जैसे खेलों के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। एक रोमांचक अनुभव के लिए आप सिक्किम की यात्रा कर सकते हैं।

 कुंजापुरी, उत्तराखंड

कुंजापुरी, उत्तराखंड

उत्तराखंड की आरामदायक पहाड़ियों के बीच स्थित कुंजापुरी एक शानदार पर्यटन गंतव्य है, जहां आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ एडवेंचर गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। कुछ वर्षों में यह स्थल पैराग्लाइडिंग के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। कुंजापुरी पैराग्लाइडर को शिवालिक और गंगोत्री पहाड़ों की चोटी प्रदान करता है।

इसके अलावा पैराग्लाइंडिग के माध्यम से यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने का मौका प्रदान करता है। बता दें कि यह स्थल पहाड़ों पर स्थित माता कुंजापुरी मंदिर के लिए ज्यादा जाना जाता है।

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

भारत में सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स में से एक, बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली जैसे अन्य गंतव्यों के नजदीक स्थित है। यह ,स्थल प्रशिक्षण, उपकरण और रोमांचक अनुभवों के साथ शानदार दृश्य प्रदान करने का काम करता है।

एक यादगार सफर के लिए आप यहां की यात्रा का का प्लान बना सकते हैं। गर्मियों के दौरान यहां सैलानियों और ए़डवेंचर के शौकीनों का तांता लगा रहता है।

नंदी हिल्स

नंदी हिल्स

आईटी हब होने के साथ-साथ कर्नाटक का बैंगलोर शहर साहसिक खेलों के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यहां कई शानदार पहाड़ी गंतव्य मौजूद हैं जहां आप पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांचक खेलों का आनंद ले सकते हैं।

आप यहां की प्रसिद्ध नंदी हिल्स का प्लान बना सकते हैं। यहां लैंडिग के लिए आरामदायक स्थल मौजूद हैं। इसके अलावा आप यहां जी भरकर प्राकृतिक सौंदर्यता का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

येलगिरी, तमिलनाडु

येलगिरी, तमिलनाडु

जलवायु और पर्यटन के मामले में दक्षिण भारत काफी अलग है, यहां गर्मी के मौसम में पैराग्लिडिंग के लिए किसी पहाड़ी स्थल को ढूंढना आश्चर्यजनक नहीं है। शानदार लैंडिग स्ट्रिप्स और टेक ऑफ क्षेत्र के साथ आप इस रोमांचक खेल के लिए आप तमिलनाडु के येलगिरी का प्लान बना सकते हैं।

यहां कई छोटे-बड़े क्लब और संगठन मौजूद हैं जो पैराग्लाइंडिग जैसे एडवेंचर के लिए प्रशिक्षण और सभी आवश्यक चीजें मुहैया कराते हैं। स्काई एडवेंचर के लिए आप यहां की यात्रा जरूर करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+