Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुर्गा पूजा की रौनक देखनी है तो करें इन शानदार स्थलों की सैर

दुर्गा पूजा की रौनक देखनी है तो करें इन शानदार स्थलों की सैर

कोलकाता के अलावा आप दुर्गा पूजा की रौनक अहमदाबाद, वाराणसी, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, बैंगलोर आदि शहरों में देख सकते हैं।

PC- Matthias Rosenkranz

दुर्गा पूजा सिर्फ पश्चिम बंगाल का त्योहार नहीं है बल्कि इसकी रौनक पूरे भारतवर्ष में देखी जा सकती है। यह हिन्दुओं का मुख्य वार्षिक त्योहार है, जो समान धार्मिक महत्व के साथ देशभर में मनाया जाता है। दुर्गा पूजा प्रतिवर्ष सितंबर और अक्टूबर के मध्य मनाई जाती है। अलग-अलग क्षेत्रों में इस धार्मिक महोत्सव को विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। अगर आप देखें तो इस त्योहार को न सिर्फ भारत बल्कि अब विश्व के कई देशों में भी मनाया जाने लगा है। भारत का हर एक त्योहार अपने आप में अनूठा है, जो न सिर्फ धार्मिकता का प्रतिक मानें जाते हैं बल्कि इन त्योहारों के दौरान आपसी प्रेम भी देखने को मिलता है।

वैसे इस साल 15 से 19 अक्टूबर बीच मां दुर्गा की विशेष पूजा का आयोजन देश के विभिन्न राज्यों में किया जाएगा। इस लेख में हमारे साथ जानिए इस दौरान पूजा की रौनक देखने के लिए आप कौन-कौन से खास स्थलों का प्लान बना सकते हैं।

कोलकाता

कोलकाता

PC-Arindam Mitra

इसमें कोई दो राय नहीं कि कोलकाता दुर्गा पूजा का मुख्य स्थल है, क्योंकि यह धार्मिक उत्सव पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा त्योहार मना जाता है। जिस तरह कोई शादीशुदा महिला अपने मायके आती है, उसी तरह स्थानीय लोग मानते हैं कि मां दुर्गा इस साल उनके पास आई हैं। उनके स्वागत और सत्कार में बड़े-बड़े पंडालों का निर्माण किया जाता है, जहां मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। ऐसे पंडाल आपको पश्चिम बंगाल के हर प्रांत में बनाएं जाते हैं। जिसके बाद सुबह से देर रात तक मां की विशेष पूजा आयोजित की जाती है। त्योहार के दिनों में दिन से ज्यादा रौनक रात में होती है। एक पंडाल से दूसरे पंडाल, लोगों का भ्रमण जारी रहता है। अगर आप भी दुर्गा पूजा का असल रौनक देखना चाहते हैं तो कोलकाता जरूर आएं।

अहमदाबाद

अहमदाबाद

PC-AKS.9955

पश्चिम बंगाल के अलावा भी दुर्गा पूजा का आयोजन विभिन्न रूपों में अलग-अलग राज्यों में किया जाता है। आप इस दौरान गुजरात के बड़े शहर अहमदाबाद की यात्रा कर सकते हैं। आप यहां गुजराती रंग के साथ इस धार्मिक महोत्सव का आनंद ले सकते हैं। यहां भी देवी के स्थान के लिए पंडालों का निर्माण किया जाता है। यहां का नवरात्रि देखने लायक होती है। इस दौरान यहां डांडिया नृत्य आयोजित किया जाता है, जो पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें शहर भर ले लोग हिस्सा लेते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कटरा

कटरा

PC-No machine

नवारात्रि या दुर्गा पूजा में आप जम्मू-कश्मीर की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। कटरा स्थित मां वैष्णोदेवी के दर्शन कर सकते हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां वैष्णोदेवी के मंदिर में भी विशेष आयोजन किए जाते हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। बेस कैंप से यह मंदिर लगभग 14 कि.मी की दूरी पर स्थित है। इस दौरान पूरे मंदिर को सजाया जाता है, जिसकी रौनक देखने लायक होती है।

काशी

काशी

PC-Ankit Gupta

दुर्गा पूजा के दौरान कुछ अलग अनुभव करने के लिए आप उत्तर प्रदेश के काशी यानी वाराणसी की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। यहां का रामलीला और दशहरा देखने के लिए दूर दराज से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। रामायण कथा वाचन और रामलीला इस दौरान पूरे शहर में आयोजित की जाती है। आप इस दौरान वाराणसी के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही अस्सी घाट की गंगा आरती को भी देख सकते हैं।

गुवाहाटी

गुवाहाटी

PC- চাণক্য কুমাৰ দাস

पश्चिम बंगाल के अलावा असम में भी दुर्गा पूजा काफी घूमधाम से मनाई जाती है, यहां भी आप भव्य पंडाल देख सकते हैं। जगह-जगह आपको मां दुर्गा के भव्य पंडाल दिख जाएंगे। आप असम के गुवाहाटी का आकर मां कामाख्या के मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। कामाख्या मंदिर, देवी सती के सबसे प्रसिद्ध शक्तिपीठों में गिना जाता है। यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। खासकर नवरात्रि के दौरान यहां विशेष आयोजन किए जाते हैं, जिनमें आप शामिल हो सकते हैं।

दक्षिण भारत के शहर

दक्षिण भारत के शहर

PC-Amarnath

उपरोक्त स्थलों के अलावा अगर आप चाहें तो दक्षिण भारत के कई शहरों की सैर का प्लान बना सकते हैं। बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में भी आपको देवी दुर्गा के भव्य मंदिर दिख जाएंगे। इसके अलावा दुर्गा पूजा मनाने के लिए पंडालों का निर्माण भी किया जाता है। दक्षिण भारत के कई बड़े शहरों में 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि की धूम देखी जा सकती है। कुछ खास अनुभव के लिए आप इस दौरान दक्षिण भारत की सैर कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+