Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपनी जिंदगी में एक बार भारत में होने वाली इन एक्टिविटी को जरूर करें

अपनी जिंदगी में एक बार भारत में होने वाली इन एक्टिविटी को जरूर करें

भारत, सिर्फ एक देश नहीं बल्कि एक पहचान है। इस देश में कई धर्मों के लोग रहते हैं। यहां धार्मिक, ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थल के साथ-साथ कई ऐसी जगहें हैं, जहां लोग जाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत के इन स्थलों पर जाकर अगर आपने वहां होने वाली फेमस एक्टिविटी कोना किया तो समझ लीजिए कि आपने अपनी जिंदगी को सही तरीके से जिया ही नहीं।

अंडमान द्वीप में स्कूबा डाइविंग करना

अंडमान निकोबार द्वीप समूह का तो नाम आपने सुना ही होगा। ये भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है और यहां समय बिताना जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल माना जाता है। यहां का राधानगर बीच और नील द्वीप को सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक माना जाता है। यहां पर पर्यटक स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। यहां पर स्कूबा डाइविंग करना आपको एक अद्भुत एक्सपीरियंस देता है।

scuba diving

बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग करना

युवाओं में एडवेंचर ट्रैवलिंग का क्रेज काफी देखा जाता है तो अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन है और हिमाचल की सैर पर निकले हैं तो यहां स्थित बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग करना बिल्कुल भी ना भूलें। आसमान से हिमाचल की खूबसूरती देखने की बात ही निराली है। यह स्थान हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्थित है। यहां आने का सही समय मार्च से लेकर जून तक और अक्टूबर से लेकर नवंबर तक का माना जाता है।

paragliding

थार के रेगिस्तान में कैंप लगाना

राजस्थान, परंपराओं और राजाओं की भूमि मानी जाती है। यहां कई दर्शनीय स्थल है जहां देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी इस का लुफ्त उठाने आते हैं। कुछ ऐसा ही है यहां का 'थार का मरुस्थल', जहां ऊंटों की सवारी करना काफी फेमस है। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां रात के समय कैंपिंग भी की जाती है जो बहुत ही खूबसूरत होता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ यहां आए हैं तो आपको यहां कैंपिंग जरूर करना चाहिए, यह आपके पलों को यादगार बना देगा।

camping

मेहरानगढ़ किले में फ्लाइंग फॉक्स करना

राजस्थान के जोधपुर में स्थित मेहरानगढ़ का किला अपने आप में कई इतिहास समेटे हुआ है। इस किले की खूबसूरती और इस जिले की सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींच ही लेती है। यहां का फ्लाइंग फॉक्स जिप लाइन एक्टिविटी बेहद फेमस है, जिस का मजा लेने के लिए काफी दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। अगर आप भी मेहरानगढ़ किए को देखने के लिए जाएं तो एक बार वहां का फ्लाइंग फॉक्स एक्टिविटी जरूर करें।

mehrangarh fort

जिंदगी में एक बार कारवां का आनंद जरूर लें

कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें एडवेंचर भरी दुनिया से काफी लगाव होता है। जंगलों की सैर करना उनका पेशा बन जाता है। ऐसे पर्यटकों को अपनी सर को और भी शानदार बनाने के लिए कारवां का उपयोग जरूर करना चाहिए। दरअसल, जंगल की सैर करने पर जब हम कैंपिंग करते हैं तो यह काफी रिस्की भरा होता है। लेकिन अगर हम कारवां का उपयोग करते हैं तेरा काफी सुरक्षित है और इससे जंगल भरे रास्तों में घूमने का और उन्हें खुलकर निहारने का आनंद ही कुछ और है।

carvan

तुंगनाथ मंदिर की ट्रेकिंग करना

कहां जाता है देवों के देव महादेव सब के पालनहार है। पूरी दुनिया में उनके कई मंदिर है, जहां भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। क्या आपको पता है कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित तुंगनाथ मंदिर पूरे विश्व का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है, जहां ट्रेक करना अपने आप में एक अलग ही जज्बा कायम करना है। अपनी लाइफ में एक बार समय निकालकर बाबा के दर्शन जरूर कर आइए और इस ट्रेक का आनंद लीजिए।

tungnath temple

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+