Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कम बजट में बनाएं कर्नाला का प्लान, इन खूबसूरत स्थलों का लें आनंद

कम बजट में बनाएं कर्नाला का प्लान, इन खूबसूरत स्थलों का लें आनंद

कर्नाला महाराष्ट्र राज्य का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह खूबसूरत स्थल राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है और अपने पहाड़ी आकर्षण, प्राचीन किले और पक्षी अभयारण्य के लिए जाना जाता है।

PC- Anilarorak

मुंबई से 60 कि.मी और पनवेल से 12 कि.मी की दूरी पर स्थित कर्नाला महाराष्ट्र राज्य का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। कर्नाला राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है और अपने पहाड़ी आकर्षण, प्राचीन किले और पक्षी अभयारण्य के लिए जाना जाता है। पर्यटन के लिहाज से यह स्थल काफी खास माना जाता है, जहां साल भर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर रोमांच के शौकीनों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं, तो यहां जरूर आएं। खासकर मुंबई वासियों के लिए यह एक शानदार वीकेंड गेटवे के रूप में काम करता है। यहां का मौसस साल भर खुशनुमा बना रहता है, आप यहां का प्लान किसी भी समय बना सकते हैं। इस लेख में जानिए आप यहां कौन-कौन से खास स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं।

कर्नाला का किला

कर्नाला का किला

PC- Dupinder singh

कर्नाला का मुख्य आकर्षण यहां का प्राचीन किला है, जो कई सालों पहले बनाया गया था। अब यह मात्र एक खंडहर के रूप में मौजूद है, जिसकी दीवारों को छोटे-छोटे पौधों ने अपना घर बना लिया है। माना जाता है कि देवगिरी यादव और तुगलक शासकों के समय कर्नाला उत्तर कोंकण की राजधानी हुआ करता था। यह किला वर्तमान में ट्रेकर्स के लिए आदर्श स्थल बन चुका है, जहां ट्रेकिंग का रोमांच भरा आनंद लेने के लिए आसपास और दूर दराज के शहरों से ट्रैवलर आते हैं। इस किले से आप आसपास के शानदार प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

कर्नाला पक्षी अभयारण्य

कर्नाला पक्षी अभयारण्य

किेले के अलावा आप यहां के दूसरे पर्यटन आकर्षण कर्नाला पक्षी अभयारण्य का रोमांच भरा आनंद ले सकते हैं। यह अभयारण्य 12.11 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला है, जहां आप पक्षियों की 200 से ज्यादा प्रजातियों को देख सकते हैं। पक्षी विहार का का आनंद लेने वालों के लिए यह एक आदर्श स्थल है। यहां न आप स्थानीय बल्कि प्रवासी पक्षियों को भी देख पाएंगे। वीकेंड पर आपको यहां पर्यटकों का अच्छा खास जमावड़ा दिख जाएगा। इसके अलावा आप आसपास के शानदार दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं।

अंबरनाथ शिव मंदिर

अंबरनाथ शिव मंदिर

PC-Mony Panicker

किले और पक्षी अभयारण्य के अलावा आप कर्नाला के आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। आप कर्लाना से 50 कि.मी की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध अंबरनाथ शिव मंदिर के दर्शन का सौभाग्य उठा सकते हैं। भगवान शिव को समर्पित यह एक प्राचीन मंदिर है, जो 1000 साल पुराना बताया जाता है। भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए यहां देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। माना जाता है कि देशभ्रमण के दौरान गुरु नानक का यहां आगमन हुआ था। मंदिर के पास एक बाबा गैबन शाह की दरगाह भी मौजूद है।

माथेरन हिल स्टेशन

माथेरन हिल स्टेशन

PC- Udaykumar PR

कर्नाला से आप माथेरन हिल स्टेशन की सैर का प्लान बना सकते है। माथेरन महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल है, जहां साल भर सैलानियों का आगमन लगा रहता है। यह राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है, और समुद्र तल से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मुंबई और पुणे से यह एक शानदार वीकेंड गेटवे है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर यह एक शानदार स्थल है, जहां सुकून के पल बिताए जा सकते हैं। यहां की मनमोहक आबोहवा, पहाड़ी आकर्षण सैलानियों का काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यहां के अद्भुत दृश्यों को अपने कैमरे में उतार सकते हैं।

 एलिफेंटा की गुफाएं

एलिफेंटा की गुफाएं

PC- Sahil Ahuja

आप कर्नाला से लगभग 60 कि.मी का सफर तय कर एलिफेंटा की गुफाओं को देखने के लिए आ सकते हैं। यह विश्व धरोहर घोषित प्राचीन गुफाओं का समुह है, जिनका इतिहास कई सालों पुराना है। ये गुफाएं एलिफेटा आइलैंड में स्थित हैं। यहां का कई चट्टानों को तराश कर बनाई गईं मूर्तियों को देख सकते हैं। यहां बनाई गईं मूर्तियां हिन्दू औऱ बौद्ध धर्म को समर्पित हैं। इतिहास की बेहतर समझ और कुछ नया जानने के लिए आप यहां आ सकते हैं।
ये थे कर्नाला और उसके आसपास के खास पर्यनट स्थल , जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते हैं। कर्नाला का प्लान लगभग तीन से चार हजार के बीच में बनाया जा सकता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप इस खास पहाड़ी स्थल का चयन जरुर करें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+