Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ओड़िसा में भारत के दूसरे सबसे बड़े सदाबहार वन की यात्रा!

ओड़िसा में भारत के दूसरे सबसे बड़े सदाबहार वन की यात्रा!

ओड़िसा का वह जैव विविधता वाला क्षेत्र जिसने पशु-पक्षी के कई प्रजातियों का समर्थन किया!

किसे जंगलों की सैर करना पसंद नहीं होगा? यहाँ तक कि जंगली जानवरों का हमारा पीछा करने का खतरा भी हमें जंगलों की सैर करने से नहीं रोकता। इसलिए ज़्यादातर प्रर्यटक राष्ट्रीय उद्यानों और पक्षी अभ्यारण्यों की सैर करना पसंद करते हैं। और जब भी किसी वन्य जीव क्षेत्र की यात्रा करने के बारे में सोचना होता है तो हमारे मन में हमेशा राष्ट्रीय उद्यानों का ही विचार आता है, कम जाने जाने वाले क्षेत्र के बारे में हम सोचते ही नहीं। तो चलिए आज हम ऐसे ही एक कम जाने जाने वाले क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए चलते हैं ओड़िसा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की ओर।

इस राष्ट्रीय उद्यान में भितरकनिका सदाबहार का 672 वर्ग किमी का क्षेत्र शामिल है। यह एक सदाबहार दलदल है जो कि ब्राह्मणी, बैतरनी और धामरा नदियों के मुहाने पर स्थित है। भितरकनिका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से भी काफी समृद्ध है। अभयारण्य में सदाबहार वन घुमावदार नदियां, असंख्य क्रिस-पार ज्वारीय बाढ़ खाड़ी शामिल हैं। यह उद्यान पारिस्थितिकी, जीवोमोर्फीलॉजिकल और जैविक पृष्ठभूमि जो सदाबहार जंगलों, नदियों, खाड़ियों, ज्वारनदमुख, वापसी पानी, सहवर्धित भूमि और कीचड़ फ्लैट भी शामिल है, के संबंध में भी काफी महत्वपूर्ण है।

ओड़िसा के केंद्रापाड़ा जिल के उत्तर-पूर्वी कोने में ब्राहम्णी-बैतरनी नदी के मुहाने में स्थित भितरकनिका एक उपयुक्त, हरे भरे जीवंत पर्यावरण में स्थित है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी के साथ खाड़ियों के एक नेटवर्क के द्वारा यह क्षेत्र प्रतिच्छेद है।

कटक पहुँचें कैसे?

तो चलिए चलते हैं इस सदाबहार राष्ट्रीय उद्यान की सैर पर, यहाँ के कुछ जीवंत तस्वीरों के साथ।

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, भारत का दूसरा सबसे बड़ा सदाबहार वन है, यानि की यह भारत के सबसे शीर्ष सदाबहार वनों में से एक है।

Image Courtesy:Puru150

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

ब्राह्मणी, धामरा, बैतरनी जैसी नदियां रिज़र्व में झरने की तरह बह कर जंगल की जैव विविधता को बनाये रखने में मदद करती हैं।

Image Courtesy:Shubhamg81095

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

अगर आपको मगरमच्छों में उतनी दिलचस्प नहीं है फिर भी यहाँ के मगरमच्छ आपको ज़रूर ही प्रभावित करेंगे। जी हाँ, भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान खारे पानी के मगरमच्छों के लिए प्रसिद्द है जो लगभग 16 फ़ीट लंबे होते हैं। राष्ट्रीय उद्यान के अंदर पर्यटकों का नदी के तट के समीप जाना वर्जित है।

Image Courtesy:Deepam4u

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

अन्य रिज़र्व और उद्यानों के विपरीत, पर्यटक यहाँ टहल सकते हैं, क्यूंकि यहाँ ऐसे कोई खतरनाक और मांसाहारी जीव नहीं हैं। पर हाँ आप बिना किसी गाइड के यहाँ नहीं जा सकते।

Image Courtesy:AbhipshaRay93

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका वन विभिन्न प्रकार के सरीसृप प्रजातियों के लिए जाना जाता है। आपको यहाँ सफ़ेद मगरमच्छ, छिपकलियां, भारतीय अजगर, खारे पानी के मगरमच्छ और कई प्रकार के सांप देखने को मिलेंगे।

Image Courtesy:AbhipshaRay93

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

जल इस उद्यान में बहुतायत मात्रा में है,इसलिए आप यहाँ कई प्रकार के पक्षियों की जातियां भी देख सकते हैं। स्थानीय पक्षियों के साथ-साथ कई प्रवासी पक्षियां भी जंगल में यहाँ-वहाँ एकत्र होती हैं।

अगर आप पक्षी प्रेमी हैं तो भितरकनिका वन आपके लिए एक आदर्श जगह है। सर्दियों के मौसम में यहाँ कई प्रवासी पक्षियां उड़ कर आते हैं और अपना बसेरा बनाते हैं, यह समय यहाँ की यात्रा का सबसे सही समय है।

Image Courtesy:AbhipshaRay93

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

आप यहाँ कई अन्य जीव, जैसे चीतल, रीसस बन्दर,सियार, सांभर हिरण,चित्तीदार हिरण, जंगली सूअर,जंगली बिल्लियों,भेड़ियों,लकड़बग्घों आदि जैसे अन्य जानवरों को भी देख सकते हैं।

Image Courtesy:AbhipshaRay93

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, गहिरमाथा बीच और मरीन अभ्यारण्य के नज़दीक ही स्थापित है जो ओड़िसा में ऑलिव-रिडले कछुओं के बसेरे के रूप में प्रसिद्द है। आप यहाँ मौसम के अनुसार कछुए के बच्चों को अण्डों से निकल समुद्र में शामिल होते हुए देख सकते हैं।

Image Courtesy:Official Website

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

यहाँ की नदियों में आप नौका यात्रा द्वारा यहाँ के सैर कर मज़े कर सकते हैं और सदाबहार वन की समृद्ध जैव विविधता को पूरी तरह सराह सकते हैं।

Image Courtesy:S K Nanda

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य विशेषताएं

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान ओड़िसा का कम जाना जाने वाला क्षेत्र है , पर अभी हाल ही के दिनों में यहाँ भी पर्यटन की गतिविधियां बढ़ी हैं। वन विभाग ने इसे ओड़िसा का पारिस्थितिकी पर्यटन स्थल के रूप में घोषित कर दिया है।

Image Courtesy:AbhipshaRay93

भितरकनिका में सुविधाएँ

भितरकनिका में सुविधाएँ

उद्यान के अंदर ही खाने-पीने के लिए एक छोटे से होटल का बंदोबस्त है। पर्यटकों को जंगल में रहने की भी सुविधा उपलब्ध है पर इसके लिए आपको यहाँ पहले से ही बुकिंग करानी होगी। उद्यान के अंदर भ्रमण करने के लिए पर्यटकों को नाव भी बुक करानी होगी।

Image Courtesy:The Funky Writer

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान पहुँचें कैसे?

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान पहुँचें कैसे?

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान पहुँचने के लिए सबसे पहले आपको कटक पहुँचना होगा जो यहाँ से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy: Official Website

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान पहुँचें कैसे?

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान पहुँचें कैसे?

आप कटक से भद्रक पहुँचने के लिए ट्रेन या फिर बस की यात्रा कर सकते हैं या फिर कोई निजी कैब या टैक्सी भी ले सकते हैं। भद्रक से भितरकनिका लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Koika

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान पहुँचें कैसे?

भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान पहुँचें कैसे?

इतने सारे अनुभवों के साथ आपकी भितरकनिका की यात्रा एक यादगार यात्रा होगी। उद्यान का प्राचीन परिदृश्य,नदियां, सदाबहार वन, विभिन्न प्रजातियों के मगरमच्छ, रंग बिरंगे पशु पक्षी आपको अपने में पूरी तरह से व्यस्त रखेंगे।

Image Courtesy: Official Website

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+