Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शोले के गब्बर से लेके चाइना गेट के जगीरा ने सब ने कहा "कर्नाटक इज़ सूपर कूल"

शोले के गब्बर से लेके चाइना गेट के जगीरा ने सब ने कहा "कर्नाटक इज़ सूपर कूल"

By Syedbelal

कर्नाटक, भारत का दक्षिण पश्चिम पर्यटन हब है जो दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। कर्नाटक की राजधानी, बैंगलोर को भी देश के अलावा दुनिया भर में आईटी हब के नाम से जाना जाता है। अगर यहां पर्यटन उद्योग में हुई वृद्धि पर एक नज़र डाले तो मिलता है कि यहां का इतिहास और वास्तुकला वो दो प्रमुख कारण हैं जिसकी वजह से राज्य के पर्यटन में तेजी से उछाल आया है, जिस कारण आज कर्नाटक का शुमार विश्व के लोकप्रिय पर्यटक डेस्टिनेशन में होता है।

गौरतलब है कि कर्नाटक राज्‍य में पर्यटन बढ़ने के कारण, वर्तमान में यहां भारी संख्‍या में रिसॉर्ट, टूरिस्‍ट प्‍लेस आदि बन गए है जिनसे पर्यटकों को यहां आकर आनंद आता है। अब अगर हम कर्नाटक की आब- ओ- हवा पर एक नज़र डाले तो पता चलता है कि अपनी खूबसूरती के कारण आज ये राज्य बॉलीवुड में शूटिंग का एक मुख्य डेस्टिनेशन बन चूका है।

राज्य में स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया और राजधानी बैंगलोर के अलावा कई अन्य शहर हैं जो आज शूटिंग के लिए बड़े निर्माता निर्देशकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। तो चलिए आज आप को सैर कराते हैं कर्नाटक के उन चुनिंदा शहरों की जहां बॉलीवुड की कुछ बहुत ही फेमस फिल्मों को शूट किया गया है।

पढ़ें - बर्थ डे तो सब मनाते हैं मुंबई में, जानिये असल में ये एक्टर कहां हुए हैं पैदा

गुरु - बादामी गुफाएं, बादामी

गुरु - बादामी गुफाएं, बादामी

अगर आपने अभिषेक बच्चन अभिनीत फ़िल्म गुरु देखी होगी तो फ़िल्म के दौरान आपकी नज़र एक गाने "एक लो एक मुफ्त" पर पड़ी होगी जिसमें एक उत्कृष्ट वास्तुकला से संपन्न संरचना को दर्शाया गया है। इस गाने की शूटिंग कर्नाटक के बादामी स्थित बलुआ पत्थर से बने गुफा मंदिरों में की गयी है।

खून माफ़ - कूर्ग

खून माफ़ - कूर्ग

बॉलीवुड फ़िल्म सात खून माफ़ का निर्माण कर्नाटक के सबसे खूबसूरत शहर कूर्ग में किया गया है, कूर्ग को स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि इस जगह की बेमिसाल खूबसूरती और शांति ने फ़िल्म के क्रू को यहां फ़िल्म शूट करने के लिए मजबूर किया।

रावड़ी राठौर - बैंगलोर - बैंगलोर पैलेस

रावड़ी राठौर - बैंगलोर - बैंगलोर पैलेस

अभी हाल ही में आई अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फ़िल्म रावड़ी राठौर का फेमस गाना "धडंग धांग धांग" कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर के बैंगलोर पैलेस में शूट किया गया है। यहां शूट की जाने वाली अन्य फिल्मों में बेताब, मर्द और शालीमार शामिल हैं।

शोले - रामनगरम

शोले - रामनगरम

कोई भी सिने प्रेमी भला 1975 के दौरान आई फ़िल्म शोले को कैसे भूल सकता है। इस फ़िल्म को जहां एक तरफ बॉलीवुड का मील का पत्थर माना गया है तो वहीं इसका शुमार अमिताभ बच्चन की सफलतम फिल्मों में किया गया है। रमेश सिप्पी निर्देशित इस फ़िल्म की शूटिंग कर्नाटक स्थित रामनगरम की वादियों में की गयी है। इस जगह को आज भी स्थानीय लोगों द्वारा शोले गांव के नाम से जाना जाता है।

चाइना गेट - गगनावती

चाइना गेट - गगनावती

गगनावती कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक छोटा सा क़स्बा है और इस स्थान को कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे नायक चीन गेट और अमानत में दिखाया गया है।

कुली - कब्बन पार्क , बैंगलोर

कुली - कब्बन पार्क , बैंगलोर

केतन देसाई निर्मित 1983 में आई फ़िल्म कुली का वो गाना " ऐक्सिडेंट हो गया" को बैंगलोर के कब्बन पार्क में शूट किया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+