Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सस्ते में करें मौज, घूमे इन जगहों पर

सस्ते में करें मौज, घूमे इन जगहों पर

By Rupam

भारत में घूमना और मौज करना होगा सस्ता अगर आप इन जगहों के बारे में जानते हो। अगर आप बैगपैक करके कहीं अच्छे जगह घूमने जाना चाहते हैं तो उसके लिए भारत एक स्वर्ग है। अगर आपके पास पैसे कम हैं और आपका मन हो रहा कहीं घूमने का तो आप बेफिक्र होकर इन जगहों पर जा सकते हैं।

इन जगहों पर जाने के बाद आप खुद को बहुत ही तनाव मुक्त महसूस करेंगे और अपनी छुट्टियों का आनंद भी उठा पाऐंगे। एक बार इन जगहों पर जाने के बाद आपको यहां से लगाव हो जाएगा। आइए हम आपको 8 ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जो आपके जेब के लिए सस्ती और मन को खुशी पहुचाए।

गोवा

गोवा

गोवा में आपको सस्ते होटल, अच्छे और सस्ते खाने के लिए फूड, घूमनें के लिए खूबसूरत समुंद्री तट और रेन्ट पर बाईक ताकि आप आराम से घूम सके , ये सारी चीज़े आपको मिलेंगी। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक बार कम से कम गोवा की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

Photo Courtesy: Soman

धर्मशाला

धर्मशाला

धर्मशाला प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। इसके अलावा प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ों के साथ-साथ धर्मशाला रोमांच प्रेमियों और पैरा ग्लाइडिंग के लिए भी लोकप्रिय है। एक दिन के होटल का बजट लगभग 200 रुपये का होता है।

Photo Courtesy: Sonium

जयपुर- पिंक सिटी

जयपुर- पिंक सिटी

अगर आप दिल्ली से हैं तो जयपुर आपके गेटवे के लिए बहुत ही सस्ती जगह है और अगर आप दिल्ली के नहीं हैं तब भी बहुत सी चीज़े हैं करने को और घूमने को। तो आइए नज़र डालतो हैं यहां के शानदार किले और खूबसूरत वास्तुकला पर।

Photo Courtesy: Knowledge Seeker

ऊटी

ऊटी

ऊटी चोकलेट के लिए प्रसिद्ध है। यहां के चोकलेट आपको बहुत ही सस्ते दामों में मिल जाऐंगी। यहां की पहाड़े बहुत ही सुंदर है और यहां के फर्नहिल भी देखने लायक होती है।

Photo Courtesy: Hemant meena

पुष्कर

पुष्कर

पुष्कर ऊटों और बहुत तरह के शेक के लिए प्रसिद्ध है। पुष्कर में तरह-तरह के अच्छे और स्सते फूड, ऊटों की सवारी और भांग लस्सी इन सब चीज़ो के लिए भी जाना जाता है।

Photo Courtesy: Felipe Skroski

ऋषिकेश

ऋषिकेश

ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य के निचले हिमालय की तलहटी में स्थित है। लोग अपने मन और आत्मा की शांति के लिए यहाँ आते हैं। यहां पर बहुत सारे ऐडवेंचर गतिविधियां कराई जाती हैं जैसे वन ट्रेकिंग , माउंटेन बाइकिंग , वाटर राफ्टिंग , रॉक क्लाइम्बिंग और बंजी जंपिंग।

Photo Courtesy: meg and rahul

मेघालय

मेघालय

मेघालय देश के उत्तर - पूर्वी क्षेत्र में एक खूबसूरत राज्य है। अगर आप महानगरों की भागम-भाग लाइफ से परेशान हैं तो तुरंत बैग पैक किजिए और इस जगह के लिए निकल जाईए। शिलांग का यह शहर बँध झरने, क्रिस्टल स्पष्ट झील और प्रभावशाली पहाड़ से घिरा हुआ है।

Photo Courtesy: anas shaikh

अमृतसर

अमृतसर

अमृतसर अपने स्वर्ण मंदिर के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। अमृतसर रैनडम पर्यटको, भक्त विश्वासियों, और अनगिनत भोजन प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। स्वर्ण मंदिर में फ्रि में रहने का साधन होता है और लंगर में सबसे स्वादिष्ट भोजन भोजन भी कर सकते हैं।

Photo Courtesy: Vinish K Saini

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+