Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »करनी है डेस्टिनेशन वेडिंग तो जरुर देखे उदयपुर के इन होटल्स को

करनी है डेस्टिनेशन वेडिंग तो जरुर देखे उदयपुर के इन होटल्स को

अगर आपको अपनी शादी में चार चांद लगाने हैं, तो आपको पहुँचाना होगा राजस्थान के दिल उदयपुर में।

By Goldi

क्या आप किसी से प्यार करते हैं..और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए सोच रहे हैं...तो हम कहेंगे कर डालिए..क्योंकि भाई शुभ काम में देरी कैसी। अगर आप अपनी शादी को एक यादगार तरीके से करना चाहते हैं, या फिर डेस्टिनेशन वेडिंग स्टाइल में तो आपके लिए हमारे पास कुछ आप्शन है..जहां आपकी शादी में लग जायेंगे चार चाँद।

अगर आपको अपनी शादी में चार चांद लगाने हैं, तो आपको पहुँचाना होगा राजस्थान के दिल उदयपुर में। राजस्थान को झीलों का शहर, पूर्व के वेनिस, राजस्थान का कश्मीर आदि भी कहा जाता है।यह शहर सिर्फ झीलों के लिए ही नहीं बल्कि अपने खूबसूरत महलों के लिए भी जाना जाता है...जी हां उदयपुर में, जहां कई बड़े बड़े बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार अपनी शादी रचा चुके है।यहां होने वाली शादियां अन्य शादियों से बेहद भिन्न होती हैं..

उदयपुर - एक शाही पुनरुद्धार के लिए झीलों का शहर

तो अगर आप भी अपनी शादी में राजसी तड़का लगाना चाहते हैं, तो उदयपुर के इन ख़ास हेरिटेज होटल्स में अपनी शादी करना ना भूले..आइये स्लाइड्स में जानते हैं

लीला पैलेस

लीला पैलेस

लीला पैलेस तीन झील यानी पीछोला झील,फ़तेह सागर झील और उदय सागर झील से घिरा हुआ खूबसूरत सा महल है..यहां आप राजसी शादी का अनुभव कर सकते हैं ।PC:gags9999

ओबरॉय उदविलास

ओबरॉय उदविलास

पीछोला झील के किनारे स्थित ओबरॉय उदविलास, में आकर्षण के शानदार दृश्यों के बिना शादी का आपका आनंदमय अनुभव अधूरा रह सकता है। आज के दिनों उदयविलास भव्य शादियों का पर्याय बन गया है... यहाँ आपको हर तरह की सुख सुविधाएँ प्राप्त होंगी, स्वादिष्ट भोजन से सजे हुए आकर्षक डाइनिंग, स्पा(ओबेरॉय स्पा), विशेष अलग-अलग कमरों से खूबसूरत नज़ारों के मज़े आदि। चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ आकर्षक ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर के शीर्ष हेरिटेज होटलों में से एक है।PC:Christopher Michel

जग मंदिर महल

जग मंदिर महल

जग मंदिर पैलेस झील पिचोला के मध्य में स्थित है, जो कि मेवाड़ के शाही महाराणा के लिए अवकाश स्थान था। यह सात सुइट्स और प्राकृतिक जल निकायों और शानदार लग्जरी से सुसज्जित है, जो आपके अतिथिस्थलों के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के निरंतर प्रवाह के साथ अपने अतिथि को पेश करता है। यह वाटर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जाना जाता है।PC:Arian Zwegers

फतेह प्रकाश

फतेह प्रकाश

यह शानदार महल, शाही शादियों के लिए महाराजा फ़तेह सिंह द्वारा बनवाया गया था। फ़तेह प्रकाश होटल पूरा, प्राचीन शाही वस्तुओं, चित्रों और पारंपरिक राजस्थानी तस्वीरों और चित्रों से भरा पड़ा है। होटलों के HRH ग्रुप ने असली फ़तेह प्रकाश होटल को अच्छी तरह संजोया हुआ है और आज की दुनिया से तालमेल बैठाने के लिए आधुनिक चीजों का भी इस्तेमाल किया हुआ है। पिछोला झील के किनारे स्थित यह शानदार महल उदयपुर के शाही और सबसे अच्छे होटलों में से एक है।
PC: Arian Zwegers

चुंडा पैलेस

चुंडा पैलेस

यह महल राजसी शादी के लिए परफेक्ट जगह है,चुंडा पैलेस अपनी शोभायमान झलक से पारंपरिक राजस्थानी महलों की खूबसूरती को दर्शाता है। आप यहाँ की सिर्फ वास्तुकला से ही प्रभावित नहीं होंगे, यहाँ का आतिथ्य और यहाँ की भव्यता भी आपको अपनी ओर खींच ले जाएगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+