Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अद्भुत : इस स्थान से जुड़ी है महाभारत काल की एक बड़ी घटना

अद्भुत : इस स्थान से जुड़ी है महाभारत काल की एक बड़ी घटना

महाराष्ट्र के विदर्भ स्थित चिखलदरा जिससे जुड़ी महाभारत काल की एक बड़ी घटना। Maharashtra located chikhaldara is associated with an incident of Mahabharata period.

महाराष्ट्र के विदर्भ स्थित चिखलदरा महाभारत काल के कई रहस्यों को अपने अंदर छुपाए हुए है। कहा जाता है अज्ञातवाद से दौरान पांडवों ने यहां कुछ समय बिताया था। और यह वही जगह है जहां भीम ने द्रौपदी का अपमान करने पर किचक का वध किया था। महाभारत के पात्र किचक ने द्रौपदी से अनैतिक व्यव्हार करने की कोशिश की थी, जिसके बाद भीम ने अपना विकराल रूप दिखाकर कीचक का वध कर उसे पास की खाई में फेंक दिया था। अब यह स्थान एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन चुका है। जानिए इस स्थान के बारे में कुछ और खास....

एक खूबसूरत हिल स्टेशन

एक खूबसूरत हिल स्टेशन

PC- Manishjghurde

चिखलदरा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां तक का सफर तय करते हैं। यह पहाड़ी इलाका अपनी नैसर्गिक सौन्दर्यता के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह स्थान पौराणिक मान्यता भी रखता है। इतिसाकारों की मानें तो यह स्थान कभी राजा विराट की नगरी हुआ करता था। जो विराट नगर के नाम से जाना जाता था।

चिखलदरा सतपुड़ा की पहाड़ी का एक खूबसूरत भाग है। जो चारों तरफ से प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ है। जहां आप झीलों, पहाड़ी हरियाली व प्राचीन दुर्गों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

अंग्रेजों द्वारा खोजा गया

अंग्रेजों द्वारा खोजा गया

PC- Manishjghurde

यह पौराणिक स्थान रॉबिन्सन नाम के एक अंग्रेज अफसर द्वारा 1823 में खोजा गया था। इस स्थान का इस्तेमाल अंग्रेजों द्वारा कॉफी गार्डन और स्वास्थ्य संबंधी चीजों को विकसित करने के लिए किया जाता था। यहां आसपास कई खूबसूरत स्थल मौजूद हैं, जहां आप जाकर एक अलग अनुभव हासिल कर सकते हैं। आगे जानिए चिखलदरा में घूमने-फिरने व देखने योग्य स्थान।

भीमकुंड

भीमकुंड

PC- Yogendra awasthi

यह पौराणिक स्थान रॉबिन्सन नाम के एक अंग्रेज अफसर द्वारा 1823 में खोजा गया था। इस स्थान का इस्तेमाल अंग्रेजों द्वारा कॉफी गार्डन और स्वास्थ्य संबंधी चीजों को विकसित करने के लिए किया जाता था। यहां आसपास कई खूबसूरत स्थल मौजूद हैं, जहां आप जाकर एक अलग अनुभव हासिल कर सकते हैं। आगे जानिए चिखलदरा में घूमने-फिरने व देखने योग्य स्थान।

पंचबोल और देवी पॉइंट

पंचबोल और देवी पॉइंट

PC- Dhirajphotography

भीमकुंड के अलावा आप यहां स्थित पंचबोल और देवी पॉइंट भी देख सकते हैं। पंचबोल पॉइंट अपने पहाड़ी दृश्यों के लिए जाना जाता है। जहां आप खूबसूरत कॉफी के बागान देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां की पांच पहाड़ियों को और गिरते जलप्रपात को भी देख सकते हैं। पास स्थित देवी कुंड अपनी सुंदर जल धाराओं के लिए जाना जाता है। जहां स्थानीय लोगों की देवी का एक मंदिर भी स्थित है। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।

गविलगढ़ दुर्ग

गविलगढ़ दुर्ग

PC- C .SHELARE

उपरोक्त स्थानों के बाद अगर आप चाहें तो पास स्थित प्राचीन गविलगढ़ फोर्ट के अद्भुत दुश्यों को देख सकते हैं। यह किला लगभग 300 साल पुराना बताया जाता है। जहां कभी हिन्दू राजाओं और मुगल सम्राटों का शासन रहा। इस किले में प्राचीन खूबसूरत मूर्तियां मौजूद हैं, जो आज भी ठीक-ठाक अवस्था में हैं। आप यहां रखी गई तोपों को भी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां की झीलें भी देखने लायक हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- C .SHELARE

आप चिखलदरा तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन अमरावती है। हवाई मार्ग के लिए आप नागपुर एयरपोर्ट का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं। चिखलदरा बेहतर सड़क मार्गों द्वारा राज्य के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+