Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्रिसमस पर कोलकाता में कहां से करें खरीदारी और किन चीजों को बिल्कुल न करें Miss

क्रिसमस पर कोलकाता में कहां से करें खरीदारी और किन चीजों को बिल्कुल न करें Miss

क्रिसमस को लेकर कोलकातावालों में एक अलग ही तरह का क्रेज होता है। ढेर सारा डेकोरेशन, घुमना-फिरना, पिकनिक मनाना और खाना-पीना। दिसंबर के अंत से लेकर जनवरी तक ही कोलकाता में सर्दियां पड़ती हैं। इसलिए सर्दियों का पूरा लुत्फ उठाते हुए लोग क्रिसमस को अच्छी तरह से एंजॉय करते हैं। छोटा हो या बड़ा लगभग हर घर में किसी ना किसी आकार का क्रिसमस ट्रि जरूर सजाया जाता है।

christmas prayer kolkata

क्रिसमस के समय हर शॉपिंग मॉल में क्रिसमस डेकोरेशन के सामान आपको जरूर दिख जाएंगे लेकिन उनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। तो फिर किफायती कीमतों पर ट्रि को सजाने का लेटेस्ट डिजाइन का सामान कहां मिलेगा?

1. न्यू मार्केट

ईद हो या छठ पूजा, दिवाली हो या दुर्गा पूजा...न्यू मार्केट में हर त्योहार पर शॉपिंग करने वालों की भीड़ उमड़ती ही है। तो फिर क्रिसमस कैसे अलग हो सकता है। क्रिसमस के समय भी न्यू मार्केट में आपको इससे जुड़ा हर सामान किफायती कीमतों पर मिल जाएगा।

christmas celebration kolkata church

फिर चाहे आपको क्रिसमस ट्रि लेना हो, ट्रि को सजाने का सारा सामान, सांता क्लाज की टोपी या फिर सांता क्लाज की ड्रेस सब कुछ यहां मिलेगा। हां, न्यू मार्केट में शॉपिंग करते समय बार्गेनिंग की अपनी कला का दिल खोलकर इस्तेमाल जरूर किजीएगा। क्रिसमस के समय न्यू मार्केट के साथ-साथ हॉग मार्केट को भी जरूर एक्सप्लोर किजीएगा। काफी लेटेस्ट डिजाइन की चीजें आपको वहां मिल जाएंगी।

2. बड़ा बाजार क्रिसमस मार्केट

burrah bazar christmas market kolkata

घर की डेकोरेशन का सामान हो या खुद के लिए कपड़ों से लेकर मेकअप तक, जैसी चीजों की खरीदारी...बड़ा बाजार मार्केट किसी स्वर्ग से कम कहां है। खास तौर पर हावड़ा के विभिन्न इलाकों से आने वाले लोग बड़ा बाजार के होलसेल मार्केट से सामानों की खरीदारी करते हैं। बड़ा बाजार में आपको सामान्य किसी भी मार्केट की तुलना में कहीं सस्ते सामान मिलते हैं। इसके ऊपर से अगर आपमें मोलभाव करने की कला हो तो वह सोने पर सुहागा की तरह ही होता है।

3. चांदनी चौक

christmas celebration at mall

क्रिसमस डेकोरेशन बिना लाइट्स के पूरा कहां होता है। लेकिन क्रिसमस के समय होने वाली लाइट्स की डेकोरेशन दिवाली की डेकोरेशन से कहीं अलग होती है। क्रिसमस में होम डेकोरेशन, क्रिसमस ट्रि डेकोरेशन, टेबल लैम्प आदि की खरीदारी के लिए चांदनी चौक मार्केट बेस्ट होता है।

चांदनी चौक इलाका इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी के लिए ही मशहूर होता है। यहां लेटेस्ट डिजाइन की अलग-अलग रेंज में लाइट्स उपलब्ध होती है। आप चाहे तो अपने घर में सजाने के लिए छोटी-बड़ी आकार वाली टेबल लैम्प भी खरीद सकते हैं, क्रिसमस के समय कुछ वेस्टर्न डिजाइन के भी मिल जाएंगे।

4. पार्क स्ट्रीट

kolkata park street christmas decoration

क्रिसमस की शॉपिंग के लिए पार्क स्ट्रीट भी कम लोकप्रिय नहीं है। हालांकि यहां होम डेकोर की चीजें उपलब्ध नहीं होंगी लेकिन क्रिसमस ईव (24 दिसंबर) को घुमते समय सांता क्लाज हैट, सांता क्लाज की टोपी, लाल-सफेद रंग की स्प्रिंग हेयरबैंड, एंजल का स्टिक और भी बहुत सारी चीजें मिल जाएंगी जिन्हें खरीदे बिना आपका मन ही नहीं मानने वाला है। क्रिसमस वाले दिन घुमते समय साथ में गर्लफ्रेंड हो या नयी नवेली दुल्हन या फिर बच्चे, हर कोई आपसे लाइट वाली पारदर्शी बलून दिलाने की जिद्द जरूर करेगा जो पार्क स्ट्रीट में आपको कई जगहों पर बिकती मिल जाएंगी।

क्रिसमस पर कोलकाता के मस्ट ट्राई रेस्तरां

क्रिसमस के दिन कोलकाता की हवा में भले ही कितना भी प्रदूषण फैला हो लेकिन केक की सुगंध को कोई नहीं छिपा सकता है। इस दिन लोग घरों में केक बनाने के बजाए, बाहर बेकरी से केक खरीदना पसंद करते हैं। ध्यान रहे, हम यहां क्रीम वाली फ्लफी पेस्ट्री की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि पेठा, किशमिश और चेरी वाली प्लम या फिर सादी केक की बात कर रहे हैं। कोलकाता के मस्ट ट्राई रेस्तरां :-

1. फ्लुरिश

अगर क्रिसमस के दिन सुबह-सुबह आप इंग्लिश ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो फ्लुरिश एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्रिसमस के दिन सुबह से ही फ्लुरिश में इंग्लिश ब्रेकफास्ट प्लैटर की मांग सबसे अधिक होती है। पार्क स्ट्रीट इलाके में फ्लुरिश में इंग्लिश ब्रेकफास्ट करने के बाद अगर आप चाहे तो अलीपुर चिड़ियाघर में घुमने के लिए भी जा सकते हैं।

english breakfast from restaurant kolkata

मगर ध्यान रहे फ्लुरिश हो या अलीपुर चिड़ियाघर, क्रिसमस के दिन दोनों जगहों पर ही आपको काफी भीड़ मिलेगी। हो सकता है अपने ब्रेकफास्ट के लिए आपको रेस्तरां के सामने खड़े रहकर सीट खाली होने का थोड़ा इंतजार भी करना पड़े। लेकिन यकिन मानिए, पार्क स्ट्रीट में खड़े होकर ऐसे इंतजार करना आपको जरा भी बुरा नहीं लगेगा क्योंकि आपकी तरह ही यहां काफी लोग खड़े होकर रेस्तरां में टेबल खाली होने का इंतजार करते मिलेंगे।

2. नाहूम एंड संस

nahaum backery

कोलकाता में कई बेकरी हैं जो क्रिसमस के समय खास तौर पर केक तैयार करते हैं। लेकिन जो स्वाद आपको नाहूम एंड संस के गर्मागर्म केक में मिलेगा, वह आपको और कहीं नहीं मिलेगा। क्रिसमस के दिन या उससे एक दिन पहले से ही नाहूम के सामने लोगों की लंबी भीड़ लगी होती है।

लोग कतारबद्ध होकर इस बेकरी से गर्मागर्म केक लेकर ही वापस लौटते हैं। साल 1902 में हॉग मार्केट में स्थापित नाहूम एंड संस से आपको खासतौर पर फ्रुट केक, चॉकलेट ब्राउनी, प्लम केक, रम बॉल और वालनट केक खरीद सकते हैं। इसके अलावा हॉग मार्केट में और भी कई बेकरी मिल जाएंगे, जहां से आती गर्मागर्म केक की खुशबू आपको वहां तक जरूर खींच कर लेकर जाएगी।

More News

Read more about: christmas kolkata west bengal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+