Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली : कब से खुल रहा है राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान? जानिए तारीख से लेकर एंट्री शुल्क तक

दिल्ली : कब से खुल रहा है राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान? जानिए तारीख से लेकर एंट्री शुल्क तक

जनवरी-फरवरी के महीने में मुंबई, बेंगलुरु या अहमदाबाद में आयोजित होने वाले फ्लावर शो जहां इन शहरों की रोनक बढ़ा देते हैं, वहीं दिल्लीवालों को इंतजार होता है राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान के खुलने का। सर्दियों के मौसम में ही कुछ दिनों के लिए आम नागरिकों को अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) में प्रवेश करने और वहां घूमने-फिरने का मौका दिया जाता है।

इस साल फरवरी के शुरुआत में खुलने वाला है राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान। कब से? क्या होगी एंट्री शुल्क और आम नागरिकों को कितने बजे से कितने बजे तक अमृत उद्यान में घूमने का मौका मिलेगा?

delhi amrit udyan

आइए विस्तार से जाने -

कब से खुलेगा अमृत उद्यान?

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान इस साल 2 फरवरी से खुलेगा। सप्ताह में 6 दिन इस उद्यान को आम नागरिकों के लिए खुला रखा जाएगा। हालांकि सोमवार को अमृत उद्यान में नागरिकों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उस दिन उद्यान के मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

इस साल अमृत उद्यान को लगभग 2 महीनों के लिए आम नागरिकों के लिए खुला रखा जाएगा। आम नागरिकों के लिए अमृत उद्यान के दरवाजे 30 मार्च को बंद होंगे। इसके साथ ही कुछ खास दिनों को विशेष लोगों के लिए आरक्षित भी रखा जाएगा।

रंग में भंग डाल सकता है चुनाव

अमृत उद्यान में घूमने जाने का प्लान जरूर बनाइए लेकिन ध्यान रखें, दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है। इसलिए चुनाव और होली जैसे मौकों से बचकर ही यहां घूमने जाने का प्लान बनाएं, क्योंकि इन खास दिनों में अमृत उद्यान को बंद रखा जाएगा -

  • दिल्ली चुनाव - 5 फरवरी
  • राष्ट्रपति भवन में विजिटर्स कॉन्फ्रेंस - 20 और 21 फरवरी
  • होली - 14 मार्च
amrit udyan delhi

कैसे जाएं?

अगर आप राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में घूमने जाना चाहते हैं, तो नॉर्थ एवेन्यू के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से आपको प्रवेश करना होगा। यहां घूमने आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से शटल बस सेवा भी चलायी जाएगी। यह शटल बस सेवा सुबह 9.30 से शाम को 6 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी।

एंट्री शुल्क और Timing?

अमृत उद्यान में प्रवेश करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है लेकिन यहां जाने के लिए आपको स्लॉट बुक करने की जरूरत होगी। अपने स्लॉट की बुकिंग आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग आप राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

हालांकि अगर आप चाहे तो यहां Walk in एंट्री की सुविधा भी दी जाएगी। अमृत उद्यान हर दिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। लेकिन आखिरी एंट्री शाम 5.15 बजे ही मिलेगी, उसके बाद उस दिन किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

delhi amrit udyan opening date

विशेष समूहों के लिए विशेष दिन आरक्षित

अमृत उद्यान को कुछ विशेष समूहों के लिए कुछ दिन आरक्षित रखा जाएगा, जिनके बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है -
26 मार्च - दिव्यांग
27 मार्च - सेना, पुलिस या अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी
28 मार्च - महिलाएं और आदिवासी महिला स्व-सहायता समूह (SHGs)
29 मार्च - वरिष्ठ नागरिक

More News

    Read more about: delhi amrit udyan
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+