Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Delhi : राष्ट्रपति भवन में चल रहा है अमृत उद्यान उत्सव फूड फेस्टिवल, जाने Timing और कब होगा खत्म!

Delhi : राष्ट्रपति भवन में चल रहा है अमृत उद्यान उत्सव फूड फेस्टिवल, जाने Timing और कब होगा खत्म!

कहा जाता है कि दिल्ली वाले खाने-खिलाने के बड़े शौकीन होते हैं। दिल्ली का स्ट्रीट फूड देशभर में सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन दिल्लीवालों को अगर अलग-अलग राज्यों के स्ट्रीट फूड को एक ही जगह पर चखने का मौका मिल जाए, तो कैसा रहे! दिल्ली में राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था, को 2 फरवरी में ही आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया था।

हर साल इस उद्यान में सर्दी के मौसम में खिलने वाले फूलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन इस साल यहां खाने-पीने के शौकीन भी पहुंच रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति भवन में चल रहा है अमृत उद्यान उत्सव फूड फेस्टिवल।

delhi amrit udyan food festival

एक ही थाली में समाया पूरा भारत

इस साल खास तौर पर राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में एक फूड कोर्ट बनाया गया है। अमृत उद्यान उत्सव फूड फेस्टिवल का आयोजन नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) की तरफ से किया गया है। भारत के हर राज्य का कुछ न कुछ खास स्ट्रीट फूड होता है, तो स्थानीय लोगों के साथ-साथ देसी और विदेशी पर्यटकों को भी खूब पसंद आता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत की समृद्ध संस्कृति और धरोहर को इस फूड फेस्टिवल के माध्यम से सबके सामने लाने की कोशिश NASVI ने की है। इस फूड फेस्टिवल में सिर्फ विभिन्न तरह के स्ट्रीट फूड को ही शामिल किया गया है।

मुंह में पानी भर देंगे लज़ीज स्ट्रीट फूड

अमृत उद्यान में घूमने आने वाले दर्शक यहां चल रहे स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में दिल्ली के पारंपरिक गोल-गप्पे से लेकर मुंबई स्टाइल की सेव-पुरी, दिल्ली में मिलने वाली कई तरह की चाट-पापड़ी आदि का आनंद यहां ले सकते हैं। इसके अलावा खास तौर पर बनारस में सर्दियों की जान कहलाने वाला मलय्यो (जिसे दिल्ली में दौलत की चाट कहा जाता है), बिहार का गर्मागर्म लिट्टी-चोखा भी यहां खाने को मिलेगा।

कई तरह की मिठाईयों से लेकर नमकीन, समोसा और वह हर चीज जो भारत में स्ट्रीट फूड की जान कहलाता है, वह इस फूड फेस्टिवल में एक ही जगह पर आप खा सकेंगे। घूमते हुए अगर भूख तेज हो गयी हो और चावल खाने की इच्छा होने लगे तो दिल्ली के फेमस राजमा चावल, छोले चावल और कढ़ी चावल भी यहां बड़ी ही किफायती कीमतों पर मिल जाएंगे।

food festival delhi amrit udyan

बता दें, इस साल अमृत उद्यान में कई मौसमी फूल खिले हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां आने वाला कोई भी पर्यटक बाल-वाटिका में 225 साल पुराने शीशम के पेड़ को देखे बिना वापस बिल्कुल नहीं लौट रहा है। खास बात है कि इस पेड़ को अब ट्री-हाउस बना दिया गया है।

अगर आप भी अमृत उद्यान में घूमने आने के बारे में सोच रहे हैं तो प्रकृति के बीच एक दिन बिताने के साथ-साथ इस फूड फेस्टिवल में भी जरूर घूमें। हर तरफ से आती खाने-पीने की खुशबू आपको यहां का हर स्ट्रीट फूड ट्राई करने पर जरूर मजबूर कर देगी।

amrit udyan delhi rashtrapati bhawan

कहां - अमृत उद्यान, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली
कब - 8 फरवरी से 23 फरवरी 2025
समय - सुबह 10 से शाम 6 बजे तक (सोमवार को बंद)
एंट्री शुल्क - मुफ्त
कैसे पहुंचे - केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 के लिए शटल बस सेवा

More News

    Read more about: delhi festival travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+