Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर पूरी रफ्तार से दौड़ने लगी हैं गाड़ियां, जानिए कितना है टोल टैक्स?

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर पूरी रफ्तार से दौड़ने लगी हैं गाड़ियां, जानिए कितना है टोल टैक्स?

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Amritsar-Katra Expressway) के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है और इसके हरियाणा सेक्शन को आधिकारिक रूप से खोल दिया गया है। वाहनों की आवाजाही को शुरू करने से पहले इस एक्सप्रेसवे पर ट्रायल भी किया गया था। दिल्ली को हरियाणा होते हुए पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 669 किमी है।

हरियाणा से गुजरने वाले इसके एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही पूरी स्पीड से शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही 8 टोल बैरियर बनाकर टोल टैक्स की वसूली भी की जा रही है।

delhi-amritsar-katra expressway

कितना बड़ा हिस्सा खुला?

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 669 किमी है, जिसमें से हरियाणा से होकर गुजरने वाला 135 किमी का हिस्सा पूरी तरह से खोल दिया गया है। हरियाणा से होकर गुजरने वाले 135 किमी लंबे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) स्ट्रेच को गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। यह स्ट्रेच पंजाब के सीमावर्ती जिले कैथल से सटा हुआ है। अब इस एक्सप्रेसवे का पंजाब से होकर गुजरने वाले हिस्से का निर्माण शुरू किया गया है, जिसकी लंबाई करीब 261 किमी होगी।

यह एक्सप्रेसवे एक ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे होगा। दावा किया जा रहा है कि एक बार पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद दिल्ली से अमृतसर होकर कटरा तक का सफर पूरा करने में मात्र 6 घंटे का समय लगेगा। यानी सुबह अगर 6 बजे भी दिल्ली से कटरा के लिए कोई श्रद्धालु सफर शुरू करता है तो वह दोपहर या शाम तक कटरा में होगा। रात को वैष्णो देवी के दर्शन कर अगली सुबह वापस दिल्ली लौट सकता है। वही इस एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली से अमृतसर तक जाने में महज 4 घंटे का समय लगेगा।

कितना है टोल टैक्स?

News18 की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के केएमपी-कैथल सेक्शन पर 8 जगहों पर टोल बैरियर बनाकर टैक्स की वसूली की जा रही है, जिनके बारे में विस्तृत ब्यौरा निम्न है -

delhi-katra expressway
वाहन का प्रकार एकतरफ का टोल टैक्स दोनों तरफ का टोल टैक्स
हल्के वाहन/जीप-कार ₹240 ₹360
हल्के कमर्शियल वाहन ₹385 ₹580
टू-एक्सेल बस और ट्रक ₹805 ₹1210
थ्री-एक्सेल कमर्शियल वाहन ₹880 ₹1320

हर टोल टैक्स प्वाएंट के एंट्री प्वाएंट पर रसीद जारी किया जाएगा और एग्जीट प्वाएंट पर पेमेंट करना होगा।

कहां-कहां बनाए गये हैं टोल बैरियर?

1. KMP एक्सप्रेसवे के पास
2. खरखोदा-समप्ला रोड
3. रोहतक-खरखोदा रोड
4. पानीपत-रोहतक रोड
5. जिंद-गोहना-सोनीपत रोड
6. राजस्थान-पानीपत रोड
7. कर्नाल-जिंद रोड
8. कैथल-नरवाना रोड

NHAI का कहना है कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर नेशनल हाईवे और राज्य हाईवे के इंटरचेंज का निर्माणकार्य मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।

क्या होगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का रूट?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह एक्सप्रेसवे जिन शहरों से होकर गुजरेगा, वो हैं -

  • पटियाला
  • लुधियाना
  • जालंधर
  • गुरदासपुर
  • जिंद
  • सांगरुर
  • मालेरकोटला
  • इसके बाद यह एक्सप्रेसवे दो हिस्सों में बंट जाएगा। इसका एक रास्ता अमृतसर की ओर और दूसरा रास्ता सीधे कटरा की ओर चला जाएगा।
delhi amritsar katra expressway starts

क्या होगी वाहनों की रफ्तार और किनकी होगी No Entry?

इस एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। वहीं भारती वाहन जैसे ट्रक आदि 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर हर 100 मीटर की दूरी पर साइन बोर्ड लगाया गया है, जिसके जरिए लोगों को यह बताया जाएगा कि उन्हें किस तरफ जाना है। बताया जाता है कि एक्सप्रेसवे पर बाइक या कम रफ्तार वाली गाड़ियों जैसे साइकिल या बैलगाड़ी आदि को चलने की अनुमति नहीं होगी।

इस एक्सप्रेसवे पर सड़क के दोनों किनारों पर सुरक्षा के लिए रेलिंग लगायी गयी है ताकि कोई लावारिस पशु सड़क पर न आ जाए। इससे तेज रफ्तार से भागती गाड़ियों का किसी पशु की वजह से हादसे का शिकार होने की संभावनाएं कम हो जाएंगी। सड़क के डिवाइडर पर हरियाली के लिए पौधे लगाए गये हैं जिसमें पानी देने के लिए फव्वारे लगाए गये हैं।

More News

    Read more about: delhi vaishno devi expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+