Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली और गुरुग्राम के बीच की दूरी को घटाने के लिए होगा 6 लेन वाले नये एक्सप्रेसवे का निर्माण

दिल्ली और गुरुग्राम के बीच की दूरी को घटाने के लिए होगा 6 लेन वाले नये एक्सप्रेसवे का निर्माण

वर्तमान में, दिल्ली और गुरुग्राम के बीच 34 किलोमीटर की दूरी को तय करने में एक घंटे से ज़्यादा समय लगता है। हालांकि अभी दिल्ली से गुरुग्राम के बीच की दूरी को तय करने के लिए परिवहन के कई विकल्प भी मौजूद हैं। लेकिन नई सुविधाओं का बढ़ना हमेशा विकास का प्रतीक भी माना जाता है और अच्छा भी माना जाता है।

जल्द ही दिल्ली से गुरुग्राम के बीच सड़क संपर्क और भी मजबूत बन जाएगा, क्योंकि इन दोनों शहरों के बीच 6 लेन चौड़ा नया एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे का उद्देश्य दोनों शहरों के बीच आवाजाही करने के समय कम करना है।

delhi gurugram expressway

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार नजफ़गढ़ रोड के दिल्ली सेक्शन को छह लेन तक चौड़ा किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी। बताया जाता है कि इस विस्तार से दोनों शहरों के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा और ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना का एक प्रमुख हिस्सा भूमि अधिग्रहण को भी माना जा रहा है, जिसके बाद ही एक्सप्रेसवे को चौड़ा किया जा सकेगा। बताया जाता है कि इस परियोजना के लिए करीब 25 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसके लिए लगभग ₹53 करोड़ आवंटित किये गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने इस परियोजना के भूमि अधिग्रहण के आदेश भी जारी कर दिये हैं। उन्होंने यह आदेश दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जिलाधिकारी को जारी किया है।

traffic delhi gurugram expressway

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की मुख्य बातें :

  • एक बार इस रास्ते का निर्माण पूरा हो जाने से इससे होकर आवाजाही करने वाले सभी लोगों को काफी फायदा होगा।
  • सड़क की चौड़ाई का असर इस रास्ते से होकर आवाजाही करने वाले वाहनों की संख्या का पर भी पड़ेगा, जो निश्चित रूप से बढ़ेगा।
  • सड़क के ज्यादा चौड़ा होने से ट्रैफिक जाम की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
  • जो लोग नियमित रूप से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आवाजाही करते हैं, 6 लेन एक्सप्रेसवे के बनने से उन्हें आने-जाने में ज्यादा सुविधा होगी।

More News

    Read more about: delhi gurugram expressway travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+