Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-NCR के इन रेस्तरां में अपने फूडी दोस्तों के साथ मनाएं Friendship Day की शाम

दिल्ली-NCR के इन रेस्तरां में अपने फूडी दोस्तों के साथ मनाएं Friendship Day की शाम

Friendship Day का पूरा दिन तो निकल चुका है। दोस्तों के साथ प्लान बनाते-बनाते दोपहर हो चुकी है लेकिन अभी तक समझ में नहीं आ रहा कि शाम को दोस्तों के साथ किस रेस्तरां में जाएं! सभी दोस्त अपने-अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। Friendship Day ही ऐसा मौका है, जब पुराने दोस्तों के साथ बैठकर ढेर सारी गप्पे मारी जा सकती है।

आप किसी अच्छे से रेस्तरां में दोस्तों के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर देते हैं। हम यहां दिल्ली और NCR क्षेत्र के 6 ऐसे रेस्तरां के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आंखें बंद करके अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यहां का खाना, एंबिएंस सब कुछ निश्चित रूप से आपको जरूर पसंद आएगा।

friendship day

1. लीची बिस्त्रो

अगर आप लोग किसी यूरोपियन और एशियन एबिएंस वाले रेस्तरां की तलाश कर रहे हैं तो लीची बिस्त्रो में जा सकते हैं। Friendship Day की शाम को दोस्तों के साथ टर्किश किल्बिर, गोचुचैंग चिकन और स्पैगटी के साथ क्रिस्पी पिकल्ड फ्राएड मैरिनेटेड सोल फिश ट्राई कर सकते हैं। और हां, यहां के कॉफी मेनू में से डेर्जट जैसे तिरामिशु, ब्रेड-बटर पुडिंग और फ्रेंच टोस्ट जरूर ट्राई किजीएगा।

  • कहां - T, 540, पंचशील मार्ग, पंचशील पार्क, मालवीय नगर, दिल्ली
  • समय - दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक
  • खर्च - ₹1600 दो लोगों का
pasta

2. द पास्ता बोल कंपनी

दोस्तों के साथ इटालियन टेस्ट करना चाहते हैं तो विकल्प है द पास्ता बोल कंपनी। यहां की खास बात है कि अगर आपका बिल ₹599 प्रति व्यक्ति से ऊपर जाता है तो बियर फ्री मिलेगा। यहां आपको पारंपरिक इटालियन व्यंजनों की विस्तृत रेंज मिल जाएगी। यहां चिकेन ब्रेस्ट सलाद, रैविओली पास्ता, ऑरेंज मोजितो, स्पैगटी आलियो-ओलियो मस्ट ट्राई है।

  • पता - दूसरा फ्लोर, क्रॉस प्वाएंट मॉल, सेक्टर 28, डीएलएफ फेज 4, गुरुग्राम
  • समय - सुबह 11 बजे से रात को 11.30 बजे तक
  • खर्च - ₹1600 दो लोगों के लिए
food

3. हनी एंड डो

दोस्तों के साथ वॉल्कैनो पिज्जा, विद एक्सट्रा चीज...। सुनकर ही मुंह में पानी आ गया ना। यहां आपको वॉल्कैनो पिज्जा के साथ एक खास ऑफर भी मिलेगा जिसमें अगर आप अपने दोस्तों के साथ केक कटिंग करते हैं तो 20% की छूट भी मिलेगी। हनी एंड डो के कई आउटलेट हैं, उनमें से अपनी सुविधानुसार आप किसी भी आउटलेट को चुन सकते हैं।

  • समय - सुबह 10 बजे से रात 10.45 बजे तक
  • खर्च - ₹1100 दो लोगों के लिए
friendship day 2024

4. जूस गाइज

Friendship Day के इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए जूस गाइज ने अपने बेवरेज की नयी रेंज तो लॉन्च की ही है, साथ ही सभी ऑर्डर्स पर 15% की छूट देने की घोषणा भी की है। जूस गाइज में आपके लिए मस्ट ट्राई विकल्पों में फ्रेंडशिप फ्लोट, बोबा बोनांजा, डेकाडेंट डुओ, वेजी विटालिटी ब्लेंड आदि हैं। जूस गाइज के भी कई आउटलेट हैं, जिसमें से आप अपनी सुविधानुसार कोई भी आउटलेट चुन सकते हैं।

  • समय - सुबह 11 बजे से रात 10.45 बजे तक
  • खर्च - ₹500 दो लोगों के लिए

5. फैट टाइगर

Friendship Day की पार्टी में अगर डिस्काउंट मिल जाए तो इसे सोने पर सुहागा ही कहेंगे...है न। जी हां, आज के दिन को थोड़ा और खुशनुमा बनाते हुए फैट टाइगर अपने सभी आउटलेट पर 15% की अतिरिक्त डिस्काउंट दे रहा है। यहां आपको फ्रेंडशिप फिएस्टा प्लैटर, चीज एक्सप्लोशन मशरूम, टैंगी टैमरिंग विंग्स, रेनबो फ्रेंडशिप शेक जरूर ट्राई करना चाहिए। फैट टाइगर के कई आउटलेट हैं।

  • समय - सुबह 11 से रात 10 बजे तक
  • खर्च - ₹500 दो लोगों के लिए।
burgur

6. क्रॉस एवीन्यू, रैडिसन ब्लू

दिन में अगर दोस्तों को ब्रंच पर ले जाना चाहते हैं तो ग्रेटर नोएडा का क्रॉस एविन्यू, रैडिसन ब्लू में आपका स्वागत है। लेकिन अगर रात को बफेट का लुत्फ दोस्तों की पूरी टोली के साथ उठाना है तो क्रॉस एविन्यू, रैडिसन ब्लू उसके लिए भी तैयार है। यहां आपको अच्छी क्वालिटी के व्यंजनों की लंबी लिस्ट मिलेगी जिसे आप आपके दोस्त अपने स्वाद के अनुसार एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपके लिए मस्ट ट्राई सलाह में बिल्ड योर ओन बर्गर, शिकागो स्टाइल पिज्जा, अमृतसरी बियर बटर फिश, ग्लोबल बफेट और अनलिमिटेड बियर के साथ डेजर्ट है।

  • पता - C-8, 2nd क्रॉस एविन्यू रोड, ब्लॉक सी, कस्ना, सुरजपुर साइट 4, ग्रेटर नोएडा
  • समय - दोपहर 12.30 बजे से सुबह 3.30 बजे तक
  • खर्च - ₹4400 दो लोगों के लिए

More News

    Read more about: delhi noida food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+