Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों को रास्ता दिखाएंगे 3D Map, लगाया गया वर्चुअल इनफॉर्मेशन डिस्प्ले कियॉस्क

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों को रास्ता दिखाएंगे 3D Map, लगाया गया वर्चुअल इनफॉर्मेशन डिस्प्ले कियॉस्क

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल के अंदर अगर आपको भी समझने में मुश्किलें आती हैं, कहां कौन सा गेट होगा, फ्लाईट्स से संबंधित जानकारियां कहां मिलेंगी, कहां आप अपना बोर्डिंग पास स्कैन कर सकेंगे आदि सवाल आपको परेशान करते हैं? तो अब आपकी सारी उलझने सुलझने वाली हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल के अंदर अब यात्रियों को मिलेगी स्मार्ट मदद।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अब एयरपोर्ट परिसर के अंदर की दुकानों के लोकेशन से लेकर खाने-पीने के लिए रेस्तरां, बोर्डिंग गेट आदि ढूंढने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं होगी। जरूरत होगी, तो बस एक चीज ढूंढने की और वह है वर्चुअल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले कियॉस्क।

delhi airport kiosk

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3 पर लॉन्च किया गया है वर्चुअल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले कियॉस्क। इन कियॉस्क पर यात्रियों को 24 घंटे लाइव वीडियो के माध्यम से एयरपोर्ट पर महत्वपूर्ण जगहों के बारे में जानकारी, लाइव कस्टमर सेवाएं, रियल-टाइम फ्लाईट अपडेट आदि जानकारियां तो दी जाएंगी ही, साथ में 3D Map भी दिखाई देगा। इस मानचित्र के माध्यम से यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर अपने आसपास जरूरी सेवाओं और जगहों को ढूंढने में बहुत मदद मिलेगी।

Take a Poll

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार का कहना है कि इन कियॉस्क को यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने और एयरपोर्ट पर दिशा-निर्देशों को आसान बनाने के लिए ही लॉन्च किया गया है। उनका कहना है कि वर्चुअल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (VID) सिर्फ एक कियॉस्क ही नहीं बल्कि इसे यात्रियों का सहायक और मददगार बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

कियॉस्क के माध्यम से यात्री 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिन वीडियो सपोर्ट, कस्टमर सर्विस एजेंस से फ्लाईट से जुड़ी जानकारियों के लिए आसानी से संपर्क करना, टर्मिनल के विषय में जानकारी व सामान्य पूछताछ आदि सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे।

delhi airport

मीडिया को दिये अपने बयान में DIAL का कहना है कि भविष्य में इस सुविधा में यात्रियों को तुरंत मदद पहुंचाना जैसी सुविधाओं को भी जोड़ने की योजना है, खासतौर पर जो यात्री पहली बार यात्रा करने वाले हैं। इसके साथ ही इनमें कई भाषाओं में लोगों से संपर्क करने, आपातकालिन सेवाएं और Wi-Fi की सुविधा को भी शामिल करने की योजनाएं हैं।

बताया जाता है कि वर्चुअल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (VID) को एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर कई प्रमुख जगहों जैसे सिक्योरिटी चेकप्वाएंट, रिटेल एरिया, बैगेज क्लेम जोन आदि के पास लगाया गया है। IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर शुरुआती तौर पर VID को इंटरनेशनल अराइवल के पास लगाया गया है। यहां यात्रियों से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के आधार पर इसे दूसरी जगहों पर लगाने की योजना बनाई जाएगी।

More News

    Read more about: delhi airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+