Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली एयरपोर्ट के T2 को 5 महीनों के लिए किया जाएगा बंद, क्यों और कब से? जाने कैसे Manage होंगी उड़ानें?

दिल्ली एयरपोर्ट के T2 को 5 महीनों के लिए किया जाएगा बंद, क्यों और कब से? जाने कैसे Manage होंगी उड़ानें?

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) को बंद किया जाएगा। इस बात की पुष्टि दिल्ली एयरपोर्ट के ऑपरेटर, DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने मीडिया से बात करते हुई की है। हालांकि इसे स्थायी रूप से बंद नहीं किया जा रहा है। इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को 4 से 5 महीनों के लिए बंद किया जा सकता है।

संभावना है कि दिल्ली एयरपोर्ट के इस टर्मिनल को अप्रैल से अगले 5 महीनों के लिए बंद कर दिया जाए। पर क्यों बंद किया जा रहा है दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 2?

Economic Times की मीडिया रिपोर्ट में DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार के हवाले से बताया गया है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर कई विकास कार्य करने की जरूरत है। इन सभी विकास कार्यों की वजह से टर्मिनल की क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही एक रनवे को भी अपग्रेड करने का काम किया जाना है। इस वजह से टर्मिनल 2 को कुछ महीनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

बता दें, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर यात्रियों को मैनेज करने की क्षमता करीब 15 मिलियन है। पर जितने दिन टर्मिनल 2 को बंद किया जाएगा, उतने दिनों तक यहां से उड़ान भरने वाले विमानों को कैसे Manage किया जाएगा?

इस बारे में मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि टर्मिनल 2 को जितने दिन बंद रखा जाएगा, उतने दिन इस टर्मिनल से आवाजाही करने वाले 15 मिलियन यात्रियों को टर्मिनल 1 से मैनेज किया जाएगा, जो इस समय निर्माणाधीन है। संभावना जतायी जा रही है कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को 15 मार्च से खोल दिया जा सकता है।

और क्या होंगे विकासित?

पिछले कुछ समय से दिल्ली एयरपोर्ट से होकर आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गयी है। इस वजह से DIAL ने टर्मिनल 3 (T3) के खासतौर पर पियर C, इंटरनेशनल सेक्शन में परिवर्तित करने का फैसला लिया गया है। इससे होकर वर्तमान में घरेलू उड़ानें आवाजाही करती हैं।

इस परिवर्तन की वजह से टर्मिनल 3 की क्षमता बढ़कर करीब 32 मिलियन यात्रियों तक हो जाएगी, जो अगले 4 से 5 सालों की मांग भी होगी। जयपुरियार का कहना है कि टर्मिनल 3, जिसे 34 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को हैंडल करने के लिए बनाया गया था, वह अपनी सीमा पार कर चुका है। वर्तमान में यह टर्मिनल करीब 45 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को हैंडल करता है।

टर्मिनल के साथ-साथ एयरपोर्ट प्रशासन अपने एक रनवे को भी अपग्रेड करेगा। इस अपग्रेड के बाद कम दृश्यता में भी विमानों का लगातार आना-जाना यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में जब दिल्ली कोहरे और Smog की मोटी परत से ढंक जाती है। बताया जाता है कि सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही रनवे को बंद कर अपग्रेड करने का काम किया जाएगा।

More News

    Read more about: delhi airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+