Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुल गया है भारत का पहला वैदिक थीम पार्क 'वेद वन', जानिए कितनी है एंट्री फीस

खुल गया है भारत का पहला वैदिक थीम पार्क 'वेद वन', जानिए कितनी है एंट्री फीस

भारत की संस्कृति और शिक्षा से पूरी दुनिया वाकिफ है। आज की आधुनिक तकनीक में जिन बातों का जिक्र किया जाता है, उनकी चर्चा कहीं ना कहीं हमारे वेद और पुराणों में जरूर मिलती है। भारत की इन्हीं धरोहरों के बारे में नयी पीढ़ी को बताने और उन्हें जागरुक करने के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेद वन पार्क बनाया गया है।

Ved van park

यह पार्क भारत का पहला वैदिक थीम पर आधारित पार्क है, जिसमें सिर्फ वेदों के बारे में ही नहीं बल्कि वेदों में उल्लेखित पेड़-पौधों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। 4 जुलाई से नोएडा के सेक्टर 78 में वेद वन पार्क को खोल दिया गया है।

आइए वेद वन पार्क की खासियतें आपको बताते हैं :

हर वेद के लिए अलग ज़ोन

ved

वेद वन पार्क में चारों वेदों के बारे में विस्तार से बताया गया है। पार्क में हर एक वेद के बारे में बताने के लिए अलग-अलग ज़ोन बनाए गये हैं। जिस ज़ोन में जिस वेद के बारे में बताया गया है उस ज़ोन में वेद में उल्लेखित पेड़ और औषधियां भी लगायी गयी हैं। इस तरह से पूरे वेद वन में करीब 50,000 से भी ज्यादा पेड़ लगाए गये हैं। हर ज़ोन में पैदल चलने वाले लोगों के लिए अलग से ट्रैक बनाए गये हैं। नोएडा के सेक्टर- 78 में 12 एकड़ के क्षेत्र में बने वेद वन पार्क को तैयार करने में लगभग 28 करोड़ की लागत आयी है।

सप्तऋषियों को समर्पित अलग ज़ोन

ved van

वेद वन का एक हिस्सा सप्तऋषियों को समर्पित किया गया है। इस हिस्से में सप्तऋषियों के नाम समेत उनकी मूर्तियां स्थापित की गयी है। सिर्फ इतना ही नहीं, ऋषियों के जीवन से संबंधित किसी महत्वपूर्ण घटना को भी यहां दर्शाया गया है। जैसे कहा जाता है कि अगस्त्य ऋषि ने समुद्र का सारा जल पी लिया था। इसे दर्शाने के लिए यहां एक तालाब बनाया गया है, जिसके सामने अगस्त्य ऋषि की मूर्ति लगायी गयी है। सिर्फ वेद ही नहीं बल्कि यह पार्क भारत का पहला थीम पार्क है जो ऋषियों को समर्पित है।

पेड़-पौधों के बारे में भी मिलेगी जानकारी

वेद वन में उन सभी पेड़-पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है जिनका उपयोग हवन-यज्ञ आदि के दौरान किया जाता है। वेद वन में पेड़ों को ग्रीन हाउस के रूप में लगाए गये हैं। यहां कल्प वृक्ष, बेल, आंवला, अशोक, चंदन, रीठा, आम, पीपल, बरगद आदि पेड़ लगाए गये हैं। वेद वन में लेजर शो की भी व्यवस्था की गयी है।

ved van park

पार्क में हर रोज शाम को 8 बजे से आधे घंटे का वाटर लेजर शो आयोजित होगा जिसमें चारों वेदों और पुराण के बारे में जानकारी दी जाएगी। वेद वन में कई दीवार जैसी आकृतियां बनायी गयी हैं, जिनपर ऋषियों और मुनियों की मुर्तियां भी लगायी गयी हैं। बताया जाता है कि जल्द ही वेद वन पार्क में ओपन जिम के साथ ही एम्फीथिएटर और रेस्तरां की सुविधा भी उपलब्ध करवायी जाएगी।

कब खुलता है और कितनी है एंट्री फीस

Ved van

वेद वन सुबह से लेकर रात को 9 बजे तक खुला रहता है। इसे ना सिर्फ दिल्ली एनसीआर बल्कि दूर-दराज के इलाकों से दिल्ली में घूमने आने वाले लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वेद वन में प्रवेश निःशुल्क होता है। वेद वन पार्क में प्रवेश करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आप यहां तक पहुंचने के लिए मेट्रो से आ सकते हैं या आप ऑटो से भी यहां पहुंच सकते हैं।

FAQs
क्या वेद वन में रेस्तरां है?

4 जुलाई 2023 से वेद वन पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है लेकिन उस समय तक इसमें रेस्तरां की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। नोएडा प्राधिकरण ने जल्द ही यहां रेस्तरां व ओपन जिम सेवा उपलब्ध करवाने की बात कही है।

भारत का पहला वैदिक थीम पार्क कहां है?

भारत का पहला वैदिक थीम पार्क उत्तर प्रदेश के नोएडा में बनाया गया है। यह पार्क नोएडा के सेक्टर 78 में बनाया गया है जहां वेदों और पुराणों के विषय में विस्तार से बताया गया है।

वेद वन पार्क की एंट्री फीस कितनी है?

भारत के पहले वैदिक थीम पार्क वेद वन पार्क में एंट्री फीस निःशुल्क है। यहां प्रवेश करने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ता है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: noida delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+