Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »फैशन लवर्स और डिजाइनर परिधानों का वन स्टॉप डेस्टिनेशन है दिल्ली का खान मार्केट

फैशन लवर्स और डिजाइनर परिधानों का वन स्टॉप डेस्टिनेशन है दिल्ली का खान मार्केट

खान मार्केट को दिल्ली का दिल कहा जाए तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा। लंबे समय से ही इस मार्केट ने अपने-आप में संस्कृति, खान-पान से लेकर व्यापार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा रखी है। अगर आपको दिल्ली में महंगे डिजाइनर परिधानों से लेकर फैशनेबल परिधानों के हब के बारे में जानना है तो सीधे पहुंच जाइए खान मार्केट।

इस मार्केट की गिनती सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे मार्केट में होती है।

shopping in delhi

चलिए आपको सबसे पहले इस मार्केट के इतिहास के बारे में बताते हैं -

खान मार्केट का नाम प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक व्यक्तित्व खान अब्दुल जब्बर खान के नाम पर रखा गया था। साल 1951 में यानी देश को आजादी मिलने के कुछ सालों बाद ही इस मार्केट को तैयार किया गया था। इस तरह से कहा जा सकता है कि दिल्ली के खान मार्केट का इतिहास आजाद भारत के इतिहास जितना ही पुराना है।

मूल रूप से इस मार्केट को बंटवारे के बाद भारत आने वाले रिफ्यूजी के लिए तैयार किया गया था, ताकि उनकी जरुरतों का सभी सामान दिल्ली के इस मार्केट में मुहैया करवाया जा सके। लेकिन धीरे-धीरे खान मार्केट दिल्ली का प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन बनता चला गया और आज कई सालों के बाद दिल्ली का खान मार्केट दुनिया भर में फैले डिजाइनर और लेटेस्ट फैशनेबल परिधानों का हब बन चुका है।

delhi khan market

फैशन लवर्स का है फेवरेट मार्केट

दिल्ली का खान मार्केट न सिर्फ लेटेस्ट फैशन के परिधान उपलब्ध करवाता है बल्कि यह एक ट्रेंड सेटर भी है। हर तरह के डिजाइनरों की बुटिक, लग्जरी ब्रांड और स्टाइलिश एक्सेसरिज का वन स्टॉप डेस्टिनेशन आज दिल्ली का खान मार्केट बन चुका है।

लेकिन जरा रूकिए, अगर आप सोच रहे हैं कि इस मार्केट में सिर्फ वेस्टर्न परिधान ही मिलेंगे तो आपका ऐसा सोचना पूरी तरह से गलत है। यहां विभिन्न फैशन ब्रांड्स के भारतीय परिधानों का अच्छा कलेक्शन भी मिल जाएगा, जो आपके फैशन टेस्ट को जरूर संतुष्ट करेगा।

khan market delhi history

फूडी भी पसंद करते हैं खान मार्केट

खान मार्केट में सिर्फ उन लोगों को ही आकर्षित नहीं करता है जो ग्लैमर वर्ल्ड या फैशन की दुनिया का हिस्सा है। बल्कि यह उन लोगों को भी अपनी तरफ खींच लाता है कि जिन्हें दुनिया के हर कोने में किसी न किसी व्यंजन की कोई न कोई खुशबू आकर्षित करती है। खान मार्केट में भारतीय पकवानों की जो खुशबू फैलती है वह फूडी को यहां घंटो बिताने को मजबूर कर देती है।

वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले हर फूडी की प्लेट में कोई न कोई इंटरनेशनल पकवान भी जरूर सजता है। दिल्ली के स्ट्रीट फूड हो या बिरयानी की खुशबू, खान मार्केट में ऐसे कई रेस्तरां और कैफे हैं, जहां लोग इन पकवानों के बीच घंटों बिताना पसंद करते हैं।

food market delhi

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अगर गर्मियों में दिल्ली में कहीं घूमने जाने का मन न हो रहा हो, कुछ शॉपिंग या फिर विंडो शॉपिंग करने का इरादा हो या फिर अपनी डिजाइन के लिए किसी सेलीब्रिटी डिजाइन से प्रेरणा लेना चाहते हो, तो खान मार्केट का एक चक्कर जरूर लगा लें।

इसे दिल्ली का दिल या दिल्ली की जान यूं ही नहीं कहा जाता है। निश्चित रूप से खान मार्केट को एक दिन में देखना या यहां मिलने वाले सभी तरह के पकवानों को चखना संभव नहीं है लेकिन फुर्सत का कोई एक दिन बिताने के लिए खान मार्केट निश्चित रूप से एक अच्छी जगह हो सकती है।

More News

    Read more about: delhi market history
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+