Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कैसे बुक करेंगे दिल्ली मेट्रो का डिजीटल लॉकर? किन स्टेशनों पर उपलब्ध और कितना है किराया?

कैसे बुक करेंगे दिल्ली मेट्रो का डिजीटल लॉकर? किन स्टेशनों पर उपलब्ध और कितना है किराया?

दिल्ली के अम्बराई गांव की रहने वाली नेहा सुबह सामानों से भरा बैग लेकर घर से ऑफिस के लिए निकलती है। शाम को ऑफिस से उसे अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जाना है। नेहा घर से तो सामानों वाला बैग लेकर निकल पड़ी थी लेकिन अब इतने सामान लेकर उसे ऑफिस जाना बड़ा अजीब लग रहा है। रास्ते में उसे इन सामानों को रखने की कोई जगह भी नहीं सुझ रही थी। इसी उधेड़बुन में फंसी हुई नेहा मेट्रो स्टेशन तक पहुंच जाती है।

delhi metro digital locker

वहां पहुंचते ही उसे ध्यान आता है कि DMRC ने मेट्रो स्टेशनों पर डिजीटल लॉकर की सुविधा लॉन्च कर दी है। बस फिर क्या था, नेहा ने अपना मोबाइल फोन निकाला और फटाफट एक लॉकर बुक कर लिया। अगले 6 घंटों के लिए अब नेहा के सामानों से भरा बैग इस लॉकर के हवाले और नेहा भी चैन की सांस ले सकेगी।

क्या है डिजीटल लॉकर की सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने डिजीटल लॉकर की सुविधा को लॉन्च किया है। दिल्ली के 50 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध इस सुविधा में यात्री घंटों के हिसाब से अपने लिए लॉकर बुक कर सकेंगे। खास बात यह है कि लॉकरों की बुकिंग से लेकर उसको खोलना और किराया पेमेंट करना, सब कुछ डिजीटल तकनीक से ही की जाएगी।

digital locker screen

लॉकर खोलने या बंद करने के लिए न तो किसी चाभी का इस्तेमाल होगा और न ही कोई मानवीय मदद की जाएगी। यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से छोटा या बड़ा लॉकर किराए पर ले सकता है। DMRC के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने पिछले महीने ही शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर इस लॉकर सेवा का उद्घाटन किया था। हर स्टेशन पर कुल 82 लॉकर बनाए गये हैं।

कैसे बुक कर सकेंगे डिजीटल लॉकर

मेट्रो स्टेशन पर लॉकर बुक करने के लिए यात्री को अपने मोबाइल पर सबसे पहले 'मोमेंटम 2.O' डाउनलोड करना होगा। उसके बाद निम्न तरीके से यात्री अपने लिए लॉकर बुक कर सकता है :

  • ऐप ओपन कर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर कर लें।
  • इसके बाद लॉकर रेंट लेने का विकल्प चुने और उस स्टेशन का चुनाव करें, जहां लॉकर बुक करना चाहते हैं।
  • किस तारीख को और कितने समय के लिए लॉकर चाहिए, उसका चयन करें।
  • इसके बाद ई-पेमेंट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किराए का भुगतान कर दें।
  • ऐसे करने से आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
  • अब जिस स्टेशन पर आपने लॉकर बुक किया है, वहां जाकर लॉकर के पास स्थित एक स्क्रीन पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इस ओटीपी को स्क्रीन पर डालने के बाद लॉकर खुल जाएगा।
  • सामान निकालते समय भी लॉकर खोलने के लिए यहीं प्रक्रिया दोहरानी पड़ेगी।
delhi metro locker facility

कितना होगा डिजीटल लॉकर का किराया

यात्रियों को लॉकर दो आकार में मिलेंगे। छोटे आकार के लॉकर के लिए प्रतिघंटा ₹20 और बड़े आकार के लॉकर के लिए प्रतिघंटा ₹30 का भुगतान करना होगा। अधिकतम 6 घंटों के लिए एक यात्री लॉकर बुक कर सकता है। 6 घंटों के लिए बुक करने पर यात्री को ₹60 देने पड़ेंगे। इससे अधिक समय के लिए सामान रखने पर अभी कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा लेकिन भविष्य में प्रतिघंटा ₹5 का जुर्माना लगाने की योजना है।

किन स्टेशनों पर मिलेगी लॉकर की सुविधा

दिल्ली मेट्रो में डिजिटल लॉकर की सुविधा फिलहाल 50 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध है। इसमें पुल बंगश, पीतमपुरा, नेताजी सुभाष प्लेस, झिलमिल, तीस हजारी, शास्त्री नगर, रिठाला, शहीद स्थल (नया बस अड्डा), शाहदरा, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, इंद्रलोक, छतरपुर, राजीव चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर, नोएडा सेक्टर-62, नोएडा सेक्टर-18, नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर-10, सुप्रीम कोर्ट, द्वारका मोड़, करोल बाग, मयूर विहार फेज-1, कौशांबी, आनंद विहार आईएसबीटी, निर्माण विहार, प्रीत विहारत, वैशाली, पीरागढ़ी, मुंडका, पश्चिम विहार पश्चिम, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार पूर्व, मोहन इस्टेट, तुगलकाबाद, बडख्ल मोड़, गोविंदपुरी, बाटा चौक, सरिता विहार, मूलचंद, आईपी एक्सटेंशन, कड़कड़डूमा कोर्ट, पंजाबी बाग पश्चिम व शिवाजी स्टेडियम शामिल है। अगले साल जून तक यानी जून 2024 तक दिल्ली और NCR के सभी स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

More News

    Read more about: delhi dmrc travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+