Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वडोदरा से गुड़गांव की दूरी घटकर रह जाएगी आधी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगभग तैयार है नया कोटा टनल

वडोदरा से गुड़गांव की दूरी घटकर रह जाएगी आधी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगभग तैयार है नया कोटा टनल

देश की राष्ट्रीय राजधानी को वित्तीय राजधानी से जोड़ने वाली एक्सप्रेसवे। दिल्ली से मुंबई के बीच बन रही देश की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे को इस तरह से भी परिभाषित किया जा सकता है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) देश की सबसे महत्वकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों का निर्माण पूरा होने के बाद उसे आम जनता के लिए खोला भी जा चुका है।

कई राज्यों से होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेसवे पर राजस्थान में कोटा के पास एक सुरंग का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी वजह से दावा किया जा रहा है कि वडोदरा से गुड़गांव के बीच की दूरी आधी से भी अधिक घट जाएगी।

delhi-mumbai expressway

वर्तमान में वडोदरा से गुड़गांव तक की दूरी को सड़क मार्ग से तय करने में करीब 20 से 22 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा के पास निर्माणाधीन सुरंग के पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद इस दूरी को तय करने में महज 10 से 12 घंटे का समय लगेगा। सिर्फ समय की बचत ही नहीं बल्कि एक्सप्रेसवे के इस हिस्से के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच व्यापार और व्यवसाइक कार्यों में भी तेजी आएगी जिससे आर्थिक उन्नति की भी संभावना जतायी जा रही है।

वन्य अभयारण्य से होकर गुजरेगी सुरंग

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान में कोटा के पास जिस सुरंग का निर्माण किया गया है वह मुकुंदरा टाइगर रिजर्व से होकर गुजरेगी। जो अभयारण्य में रहने वाले वन्य जीवों को सुरक्षा प्रदान करने में बड़ा ही महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे एक तरफ वन्य जीवों को सुरक्षा तो मिलेगी ही वहीं दूसरी ओर वन्य जीव कॉरिडोर से होकर गुजरते समय इनकी वजह से गाड़ियों को भी विलंब नहीं होगा।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वडोदरा से गुड़गांव तक का स्ट्रेच हरियाणा में सोहणा के पास से शुरू होता है, जो गुड़गांव (गुरुग्राम) के ठीक पास में ही मौजूद है। दिल्ली-एनसीआर की ओर से एक्सप्रेसवे पर आने वाली गाड़ियों का मुख्य प्रवेश द्वार के तौर पर यह काम करता है।

इससे आगे बढ़कर यह एक्सप्रेसवे राजस्थान के कोटा में पहुंचेगी, जहां इस सुरंग का निर्माण किया गया है। सुरंग के ठीक पहले इस एक्सप्रेसवे पर दौसा से कोटा तक के स्ट्रेच का निर्माण पूरा हो चुका है। गुड़गांव-वडोदरा स्ट्रेच पर इस सुरंग के बाद का एक्सप्रेसवे का हिस्सा भी अभी निर्माणाधीन है।

गौरतलब है कि मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 1350 किमी है, जो 8 लेन चौड़ा एक एक्सप्रेसवे है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से निकलकर हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों को 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने की अनुमति होगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना की आनुमानिक लागत ₹1 लाख करोड़ बतायी जाती है।

More News

    Read more about: vadodara delhi expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+