Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दो अलग अलग राज्यों के शहरों की दूरी कम करने वाली एक अत्याधुनिक सड़क!

दो अलग अलग राज्यों के शहरों की दूरी कम करने वाली एक अत्याधुनिक सड़क!

क्या कहा! अपने पूरी दिल्ली घूम ली और डी.एन.डी फ्लाइ वे नही देखा? अगर ऐसा है, तो इसका मतलब आपने अभी तक पूरी दिल्ली घूमी ही नहीं है। जी, बिना डी.एन.डी फ्लाइ वे की यात्रा किए आपकी दिल्ली की यात्रा अधूरी है।

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्या खास है डी.एन.डी फ्लाइ वे में, एक सड़क के अलावा।

डी.एन.डी फ्लाइ वे
दिल्ली नोयडा डाइरेक्ट फ्लाइ वे जिसे संक्षिप्त में डी.एन.डी फ्लाइ वे कहते हैं, मार्ग को दिल्ली और नोयडा(औद्योगिक उपनगर) के बीच की दूरी कम करने के लिए फरवरी, 2001 में बना कर तैयार किया गया था। 8 लेनों के इस मार्ग की लंबाई लगभग 9.2 किलोमीटर है। इस वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली और नोयडा में रहने वले लोगों की रोज़ाना की यात्रा बहुत आसान और आराम हो गयी है। यमुना नदी पर बने इस फ्लाइ वे की खूबसूरती देखते ही बनती है। यमुना के किनारे खेतों का नज़ारा इस मार्ग से और भी सुंदर लगता है।

DND

डी.एन.डी फ्लाइ वे
Image Courtesy:
Sumeet

डी.एन.डी फ्लाइ वे के कुछ दिलचस्प तथ्य:

  • यह नोयडा से दिल्ली को जोड़ता सबसे छोटा मार्ग।
  • इसमें 8 लेन हैं, जिसमे 4 लेन द्वेय परिवहन मार्ग हैं।
  • नोयडा के अंत में 31 लेनों का टोल प्लाज़ा है और मयूर विहार के अंत में 11 लेनों का टोल प्लाज़ा।

डी.एन.डी फ्लाइ वे की मज़ेदार बातें:
सोच समझकर बनाया गया यह मार्ग आपको ड्राइविंग का अनुभव देने के लिए सबसे सुरक्षित, तेज़ और आनंदमयी मार्ग है। इस मार्ग से यात्रा के दौरान कोई भी पैदल यात्री क्रॉसिंग या किसी चौराहे के लिए आपको रुकना नहीं पड़ेगा। आपकी गाड़ी बिल्कुल सरलता से चलेगी, आपको ऐसा लगेगा जैसे आप हवा के साथ बह रहे हैं। इसके दोनों तरफ हरियाली छायी हुई है और मार्ग के बीच में भी इसके निर्माण के ही समय पेड़ों को भी लगाया गया था जिससे यह प्रदूषण मुक्त मार्गों की सूची में सम्मिलित होती है।
मार्ग में विश्व स्तरीय सुविधा का प्रबंध है।

लगभग दो साल में बन कर तैयार हुआ डी.एन.डी फ्लाइ वे, भारत का सबसे पहला टोल प्लाज़ा है जिसे संचालन और रखरखाव व कस्टमर सर्विस के लिए उत्कृष्टता के ISO: 9001: 2008 प्रमाण पत्र से नवाज़ा गया है।

DND

डी.एन.डी फ्लाइ वे
Image Courtesy: Angry s0ul

डी.एन.डी फ्लाइ वे के समीप ही अन्य आकर्षक केंद्र
डी.एन.डी फ्लाइ वे के एक तरफ कॉमनवेल्थ खेलों के लिए बनाया गया गाँव बसा है, जहाँ का नज़ारा आपको और उत्साहित कर देगा। इस गाँव के ख़त्म होते ही दिल्ली का आकर्षक पर्यटन स्थल अक्षरधाम मंदिर स्थापित है, जहाँ शाम को नज़ारा अति मनोरम होता है। अक्षरधाम मंदिर के अंदर वैसे भी फोटोग्राफी प्रतिबंधित है, इसलिए लोग इस फ्लाइ वे से ही इसके फोटोस क्लिक करते हैं। वाह! कितना अद्भुत नज़ारा होगा ना, देश के सबसे नियोजित एक्सप्रेस वे से विशाल और निर्मल अक्षरधाम मंदिर का नज़ारा।

इस मार्ग की सैर के लिए जाएँ कैसे?
किसी भी निजी गाड़ी, ऑटो या सबसे बेहतर होगा दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी बस डी. टी.सी द्वारा जाना। दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सीधे ही आप इस मार्ग को बढ़ सकते हैं। किसी भी बस स्टैंड से आपको हज़रत निज़ामुद्दीन के लिए बस आसानी से मिल जाएगी, फिर वहाँ से आप नोयडा या मयूर विहार कहीं के लिए भी बस पकड़ कर डी.एन.डी फ्लाइ वे की सैर पर निकल सकते हैं।

तो अब भी आप देर मत करिए और अपनी दिल्ली की यात्रा को डी.एन.डी फ्लाइ वे की सैर पर जा पूरा करिए।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+