Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वर्ल्ड कप फाइनल्स के बाद दिल्ली में कैसी रहेगी परिस्थिति, दिवाली के बाद बना दुनिया सबसे प्रदूषित शहर!

वर्ल्ड कप फाइनल्स के बाद दिल्ली में कैसी रहेगी परिस्थिति, दिवाली के बाद बना दुनिया सबसे प्रदूषित शहर!

दिवाली पर अयोध्या और दिल्ली दो जगहों पर पुराने रिकॉर्ड टूटे और नये रिकॉर्ड बनाए गये। अयोध्या में जहां दीपोत्सव पर सरयू नदी के तट पर मिट्टी के 22.23 लाख दीये जलाकर पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस साल फिर से नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। वहीं दूसरी तरफ दिवाली के दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पिछले 8 सालों में सबसे अच्छी थी। लेकिन रात होते-होते...

metro in polluted morning

दिल्ली का AQI स्तर इतना बढ़ गया कि वह दुनिया की सबसे अधिक प्रदूषण शहर बन गयी। यह तो पिछले रविवार (12 नवंबर) की बात हो गयी। अब पर्यावरणविदों को अगले रविवार की चिंता सता रही है। पर क्या होने वाला है अगले रविवार, जिसकी वजह एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना है?

दिवाली के बाद बढ़ा दिल्ली में प्रदूषण का स्तर

पिछले दिनों दिल्ली में बारिश की हल्की-फुल्की बौछार के बाद प्रदूषण के स्तर में काफी गिरावट दर्ज की गयी थी। दिवाली के दिन शाम तक दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर पिछले 8 सालों में दिवाली के दिन की तुलना में सबसे कम था। लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ी, सुप्रीम-कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए दिल्लीवालों ने जमकर पटाखे फोड़े। नतीजा हुआ कि दिवाली की रात को दिल्ली की हवा में इतना जहर घुल गया कि अगले दिन तक दिल्ली दुनिया का सबसे अधिक प्रदूषित शहर बन गया।

delhi

सोमवार को कितना रहा दिल्ली-NCR का AQI स्तर

इलाका पहले बाद में
औसत AQI 275 AQI 358
आरके पुरम -- AQI 402
जहांगीरपुरी -- AQI 419
बवाना -- AQI 407
मुंडका -- AQI 403
गाजियाबाद AQI 186 AQI 349
गुरुग्राम AQI 193 AQI 349
नोएडा AQI 189 AQI 363
ग्रेटर नोएडा AQI 165 AQI 342
फरीदाबाद AQI 172 AQI 370
polluted delhi

बता दें, 50 तक AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच AQI संतोषजनक, 101 से 200 के बीच AQI को मध्यम, 201 से 300 के बीच AQI खराब, 301 से 400 के बीच AQI बहुत खराब और 401 से 450 के बीच AQI को गंभीर माना जाता है। अगर AQI 450 से भी ऊपर चला जाए तो उसे अति गंभीर श्रेणी का वायु प्रदूषण माना जाता है। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में कभी-कभी AQI 999 तक दर्ज किया जा रहा है।

अगले रविवार को होगी कौन सी बड़ी परेशानी!

आज यानी 15 नवंबर 2023 को ICC Men's वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 नवंबर 2023 को कोलकाता के इडेन गार्ड्न्स में खेला जाएगा। अगर आज भारत सेमीफाइनल जीत जाता है (जिसकी उम्मीद 100 करोड़ हिंदूस्तानी लगा रहे हैं) तो अगले रविवार यानी 19 नवंबर 2023 को भारत वर्ल्ड कप का फाइनल्स खेलेगा।

india cricket team

उस दिन फाइनल्स में अगर भारत जीतता है, तो एक बार फिर से पूरा देश में दिवाली मनायी जाएगी। लोग खुशियों के पटाखे फोड़ेंगे। लेकिन इस खुशी के बीच शायद इस बात को फिर से नजरंदाज कर दिया जाएगा कि 12 नवंबर को मनी दिवाली की वजह से ही दिल्ली का प्रदूषण स्तर दुनिया भर में सबसे ज्यादा हो गया था। इसके साथ ही अगले रविवार को लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा भी है। इसमें भी लोग छठ घाटों पर जमकर पटाखें फोड़ते हैं, जिनसे प्रदूषण का स्तर निश्चित रूप से प्रभावित होगा।

More News

Read more about: delhi india chhath puja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+