Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणतंत्र दिवस परेड 2025 में कर्तव्यपथ पर दिखेंगे किन राज्यों के टैब्लो? देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की झलक, Photos

गणतंत्र दिवस परेड 2025 में कर्तव्यपथ पर दिखेंगे किन राज्यों के टैब्लो? देखें फुल ड्रेस रिहर्सल की झलक, Photos

26 जनवरी 2025 को देश 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हर साल की तरह इस साल भी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाला परेड बड़ा ही भव्य होने वाला है। साल 2025 का गणतंत्र दिवस परेड "स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास" की थीम पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश की सांस्कृतिक व कलात्मक धरोहरों को विश्व पटल पर रखने के साथ ही देश की सफलताओं को भी सबके सामने रखा जाएगा।

इस साल विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 16 टैब्लो इस परेड का हिस्सा बनने वाले हैं। इन सभी टैब्लो को सजाने व तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। आज (23 जनवरी) को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल (Full Dress Rehearsal) किया गया।

uttar pradesh tablou

गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी की सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। परेड को देशभर के विभिन्न चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसलिए आप देश के किसी भी कोने में बैठे हो, गणतंत्र दिवस के शानदार परेड का हिस्सा आप भी बन सकेंगे। लेकिन उससे पहले अगर विभिन्न राज्यों के टैब्लो की एक झलक अगर दिख जाए, तो इसमें बुराई ही क्या है...है न।

तो चलिए फुल ड्रेस रिहर्सल से लायी गयी कुछ चुनिंदा फोटो में देख लेते हैं, दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले अलग-अलग राज्यों का टैब्लो कैसे सजाया गया है!

Constitution tablou

1. देश के संविधान के 75 साल पूरे होने की खुशी में बनाया गया विशेष टैब्लो।

jammu kashmir

2. गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य आकर्षण बनेगा जम्मू और कश्मीर का यह टैब्लो, जिसे ट्यूलिप के फूलों से सजाया गया है।

madhya pradesh tablou

3. मध्य प्रदेश का टैब्लो जिसपर कुनो के जंगलों में राज करने वाले चीता परिवार को बड़े ही शान से दिखाया गया है।

uttar pradesh tablou

4. फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान उत्तर प्रदेश का टैब्लो, जिसे इस साल महाकुंभ की थीम पर सजाया गया है। टैब्लो पर अमृत मंथन और संगम में स्नान करते साधुओं को दर्शाया गया है।

assam rifles

5. कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट करते असम राइफल्स का जत्था।

chandigarh

6. गणतंत्र दिवस परेड के लिए सजाया गया केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का टैब्लो।

haryana

7. गणतंत्र दिवस की परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कर्तव्य पथ से गुजरता हरियाणा का टैब्लो, जिसमें ओलंपिक्स खिलाड़ियों का मेडल जीतना और कुरुक्षेत्र का धर्मयुद्ध दर्शाया गया है।

jharkhand

8. झारखंड का टैब्लो, जो कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगा। क्या आपने गौर किया कि झारखंड के टैब्लो में उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि भी दी गयी है!

delhi tablou

9. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का टैब्लो, जो गणतंत्र दिवस परेड की शान बढ़ाएगा।

punjab tablou

10. पंजाब का टैब्लो, जिसे गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल किया गया।

uttarakhand tablou

11. उत्तराखंड का टैब्लो, जिसमें राज्य में होने वाली स्नो एडवेंचर एक्टिविटी को दर्शाया गया है, साथ में कैम्पिंग आदि की झलक भी दिखायी गयी है।

west bengal tablou

12. पश्चिम बंगाल के टैब्लो में राज्य के प्रसिद्ध टेराकोटा के मंदिर और बांकुड़ा के लोकप्रिय घोड़ा के साथ-साथ छऊ नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की बड़े ही मनमोहक स्वरूप को भी स्थान दिया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+