Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नई दिल्ली स्टेशन पर खुला दिल्ली का पहला रेलवे कोच रेस्तरां - कैपिटल डायनर

नई दिल्ली स्टेशन पर खुला दिल्ली का पहला रेलवे कोच रेस्तरां - कैपिटल डायनर

विभिन्न शहरों के बाद अब बारी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रेलवे कोच रेस्तरां की है। हाल ही नई दिल्ली स्टेशन के पास एक रेलवे कोच रेस्तरां खुला है जो दिल्ली का पहला रेलवे कोच रेस्तरां है। इस रेस्तरां का नाम कैपिटल डायनर (Capital Diner) है जो नई दिल्ली स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ही स्थित है।

अपनी यात्रा शुरू करने से ठीक पहले या यात्रा खत्म करने के बाद थकान मिटाने के लिए अगर यात्री ऐसे किसी रेस्तरां में परिवार और दोस्तों के साथ जाएं तो निश्चित रूप से उन्हें काफी अच्छा लगेगा। इस रेस्तरां को एक पुराने रेलवे कोच को आधुनिक लेकिन पुराने ज़माने के रेस्टोरेंट में बदलकर बनाया गया है। रेस्तरां का क्लासिक अमेरिकी डायनर और विंटेज ट्रेन यात्राओं की याद दिलाता है।

Rail Coach restaurant near new delhi station

इंटीरियर डिजाइन

कैपिटल डायनर के इंटीरियर में आधुनिक और पारंपरिक तत्वों का मिश्रण है। भूरे रंग के वर्टिकल स्ट्राइप वॉलपेपर और मॉलर्ड शेड साइबर बूथ सीटिंग यहां आने वाले मेहमानों को आराम प्रदान करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रेस्तरां को में कई हरे-भरे पौधे भी लगाए गये हैं जो इसे प्रकृति से जोड़ते हैं।

देसी-विदेशी मेनू

रेस्तरां में आपको सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि कई विदेशी प्रकारों के व्यंजनों का स्वाद भी चखने का मौका मिलेगा। यहां डिनर में क्लासिक भारतीय व्यंजन जैसे कि कढ़ाई पनीर के साथ नान मिलेगा तो वहीं विदेशी व्यंजनों में पेन्ने क्रीमी टोमैटो विद चिकन का आनंद भी लिया जा सकता है। रेस्तरां का दावा है कि शेफ़ अलग-अलग स्वाद के हिसाब से स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए ताज़ी, प्रीमियम सामग्री का ही इस्तेमाल करते हैं।

इस रेस्तरां की शुरुआत हरीश कुमार अरोड़ा ने की है। मीडिया से बात करते हुए उनका कहना है कि कैपिटल डायनर को पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों व मेहमानों को एक अविस्मरणीय भोजन अनुभव प्रदान करना है, जिसे वह हमेशा याद रखना पसंद करेंगे।

new delhi rail coach restaurant capital diner

कहां है यह रेस्तरां?

यह रेस्तरां सुबह 11 बजे से रात को 11 बजे तक खुला रहता है। रेस्तरां काफी पॉकेट फ्रेंडली भी है, जहां 2 लोगों के खाने का बिल औसतन ₹600 होता है। रेस्तरां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास सर्कुलेटिंग एरिया, अजमेरी गेट के पास, कनॉट प्लेस में स्थित है। अगली बार अगर आप ट्रेन से सफर न भी करें लेकिन कनॉट प्लेस में दोस्तों या परिवार के साथ शॉपिंग करने जाएं तो इस रेस्तरां में एक बार खाना टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें और कमेंट बॉक्स में भी हमारे साथ अपने अनुभव जरूर साझा करें।

More News

    Read more about: delhi food noida
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+