Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पार्टनर के साथ क्वालिटी समय बिताने और Reels बनाने की बेस्ट जगह है दिल्ली का 'Garden of 5 Senses'

पार्टनर के साथ क्वालिटी समय बिताने और Reels बनाने की बेस्ट जगह है दिल्ली का 'Garden of 5 Senses'

आज के समय में पूरी दुनिया सोशल मीडिया की दिवानी है। कोई नेचर फोटोग्राफी कर अपने Skills सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट कर रहा है तो किसी को Reels बनाना पसंद है। शायद ही ऐसा कोई सोशल मीडिया प्लेटफार्म होगा, जहां शॉर्ट वीडियोज नहीं बनते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं, पर आपको रील्स बनाने के लिए कोई अच्छा लोकेशन नहीं मिल रहा है तो दिल्ली के गार्डन ऑफ 5 सेंसेज में चले आइए।

garden of 5 senses

यहां की लोकेशन में आपको नेचुरल बैकग्राउंड इतना अच्छा मिलेगा कि किसी तरह के आर्टिफिशियल बैकग्राउंड का इस्तेमाल करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। गार्डन ऑफ 5 सेंसेज आपको अपने पार्टनर के साथ शांत और पेड़-पौधों के बीच समय बिताने का भी मौका देता है। साथ में रील्स बनाने के लिए भी यह बिल्कुल सही लोकेशन है।

प्रकृति के बीच खो जाएं

अगर आपको दिल्ली में पार्टनर के साथ किसी शांत जगह पर थोड़ी देर बैठने, टहलने या बातें करने की जगह नहीं मिल रही है तो गार्डन ऑफ 5 सेंसेज बिल्कुल सही जगह है। गार्डन में प्रवेश करते ही आपको सबसे पहले स्टनलेस स्टील की पक्षियों की दो विशालाकार मूर्तियां दिखेंगी। थोड़ा आगे बढ़ने पर स्लेटी रंग के पत्थरों पर स्पाइरल सीढ़ियां दिखेंगी जो इस गार्डन को दो हिस्सों में बांटती है।

delhi saket

इन सीढ़ियों के आस-पास आपको कई कपल्स एक-दूसरे की बाहें थामे बैठे दिखाई दे जाएंगे। गार्डन में एक छोटा सा हिस्सा चार बाग शैली में भी तैयार किया गया है जहां 4 लॉन, पानी की टंकियां और झरने बनाये गये हैं। किनारों को फुलों और झाड़ियों की क्यारियों से बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इस गार्डन को छोटी-छोटी घंटियों, विभिन्न पौधों, कलाकृतियों और फूलों के पौधों से सजाया गया है।

बता दें, गार्डन में बनी सभी कलाकृतियों, पौधों, झरनों को आप अपने रील्स में प्रॉप के तौर पर शामिल कर सकते हैं। स्पाइरल सीढ़ियां एक शाही लोकेशन का अहसास कराएगी।

नेचर वॉक और अन्य आकर्षण

गार्डन ऑफ 5 सेंसेज में लगभग 200 विदेशी लुप्तप्राय प्रजाति के पौधे हैं। 20 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस गार्डन का नाम 'Garden of 5 Senses' रखा गया है क्योंकि यह किसी भी व्यक्ति के पांचों इंद्रियों को सुखदायक अनुभव प्रदान करता है। साल 2003 में इस गार्डन का उद्घाटन किया गया था। यहां आपको सिर्फ फूलों की खुशबू, हरियाली और घंटियों की मीठी आवाज ही नहीं बल्कि खाने-पीने के लिए भी रेस्तरां मिलेंगे जो आपकी चौथी इंद्री को भी खुश कर देगी।

food delhi

यहां बड़ी तादाद में कपल्स आते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोग इसे कपल्स पार्क भी कहते हैं। यहां गार्डन के प्रबंधन की तरफ से नेचर वॉक भी आयोजित किया जाता है जिसमें यहां उगने वाले असंख्य फूलों की प्रजातियों, विलुप्तप्राय पौधों की प्रजातियों के बारे में विस्तार से बताया जाता है। नई दिल्ली सरकार की तरफ से इस गार्डन में मैक्सिको के लबना की प्रतिकृति भी बनायी गयी है।

गार्डन खुलने का समय और एंट्री शुल्क

garden of 5 senses delhi

दिल्ली में सर्दियां काफी ज्यादा पड़ती हैं, इसलिए गार्डन ऑफ 5 सेंसेज के खुलने और बंद होने का समय सीजन के अनुसार बदलता रहता है।

  • अप्रैल से सितंबर तक : सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक
  • अक्टूबर से मार्च तक : सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

एंट्री शुल्क -

  • वयस्कों : 30 रूपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चे (12 साल की आयु तक) : 5 रूपये प्रति व्यक्ति
  • वरिष्ठ व्यक्ति : 10 रूपये प्रति व्यक्ति
  • दिव्यांगों के लिए प्रवेश निःशुल्क

Take a Poll

गार्डन ऑफ 5 सेंसेज के लिए विशेष टिप्स :

bells
  • अगर आप यहां फोटो सेशन के लिए जाते हैं, तो जूम लेंस के साथ कैमरे के लिए ₹56 चार्ज किये जाते हैं, जिसमें आपको 4 घंटों का समय मिलता है।
  • Reels बनाने के लिए मोबाइल कैमरा पर कोई पाबंदी या एक्सट्रा चार्ज नहीं लिया जाता है।
  • ट्राईपॉड और लाइट्स लगाने के लिए क्या कोई एक्सट्रा चार्ज लिया जाएगा या कितना चार्ज किया जाएगा, इस बारे में जानकारी के लिए गार्डन के ऑफिस में संपर्क कर लें।
  • टिकट काउंटर से टिकट लेते समय अपना आईडी प्रूफ लेकर जाएं।
  • यह गार्डन प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र है। इस बात ध्यान रखें और कचरा फेंकने के लिए कुड़ादान का ही इस्तेमाल करें।
  • गार्डन में घूमने जाते समय हिल वाले जूते पहनने से बचे। इन्हें पहनकर आप घंटों नहीं घूम पाएंगे।

कैसे पहुंचे गार्डन ऑफ 5 सेंसेज

garden delhi

गार्डन ऑफ 5 सेंसेज दिल्ली के सईद-उल-अजायब में स्थित है। यहां से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन साकेत है जो पीली लाइन में स्थित है। साकेत मेट्रो स्टेशन से यह गार्डन सिर्फ 2.5 किमी की दूरी पर है। मेट्रो से बाहर निकलकर आप चाहे तो पैदल ही गार्डन तक जा सकते हैं या फिर ई-रिक्शा ले सकते हैं। अगर आप आरामदायक यात्रा चाहते हैं तो कैब भी बुक कर सकते हैं।

FAQs
गार्डन ऑफ 5 सेंसेज का प्रवेश शुल्क क्या है?

गार्डन ऑफ 5 सेंसेज का प्रवेश शुल्क 30 रूपये प्रति व्यक्ति है। दिव्यांगों के लिए यहां प्रवेश निःशुल्क है।

गार्डन ऑफ 5 सेंसेज में घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

गार्डन ऑफ 5 सेंसेज में घूमने का बेस्ट समय सर्दियों के अंत में होता है। मौसमी फूलों से यह बागिचा उस समय खिला रहता है। इस समय गार्डन में कई तरह के रंग-बिरंगे फूलों के उत्सव भी होते हैं।

इसे गार्डन ऑफ 5 सेंसेज क्यों कहा जाता है?

दिल्ली का यह गार्डन आंखों को सुकून, घंटियों की मीठी आवाज, खाने के स्वादिष्ट खाना और सुगंध के एक गुलदस्ते की तरह है। यहां इतनी हरियाली है कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसलिए इसे गार्डन ऑफ 5 सेंसेज कहा जाता है जहां हर इंद्रिय के लिए कुछ ना कुछ खास है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: travel delhi india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+