Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक रूट पर दौड़ेगी दिल्ली-श्रीनगर Sleeper वंदे भारत एक्सप्रेस, कब हुई शुरुआत?

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक रूट पर दौड़ेगी दिल्ली-श्रीनगर Sleeper वंदे भारत एक्सप्रेस, कब हुई शुरुआत?

बस कुछ दिनों का ही और इंतजार, उसके बाद दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज से होकर गुजरेगी देश की सबसे लग्जरी ट्रेन - वंदे भारत एक्सप्रेस। दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को जनवरी 2025 में हरी झंडी दिखाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 26 जनवरी को इस ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। दिल्ली से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने के साथ ही यह ट्रेन इतिहास बनाएगी।

संभावना जतायी जा रही है कि अगले महीने (जनवरी 2025) ही पीएम मोदी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का उद्घाटन भी रियासी और कटरा के बीच करेंगे, जिसके बाद इस परियोजना का 272 किमी लंबा पूरा रेल नेटवर्क खुल जाएगा। बता दें, चिनाब रेल ब्रिज भी USBRL का ही एक हिस्सा है।

delhi srinagar vande bharat express

क्या आप जानते हैं USBRL परियोजना की शुरुआत कब हुई थी? कितने सालों में चरणबद्ध तरीके से यह पूरी परियोजना का काम पूरा किया गया है? आइए आपको इस परियोजना के इतिहास से रू-ब-रू करवाते हैं -

क्या होगा USBRL फायदा का फायदा?

Business Standard की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक यात्री और मालवाही ट्रेनों की आवाजाही दिल्ली से श्रीनगर के बीच होती थी, लेकिन USBRL परियोजना की वजह से यह रूट उत्तर कश्मीर में बालामुल्ला तक विस्तृत हो जाएगा। इससे न सिर्फ उत्तरी कश्मीर देश के दूसरे हिस्सों से रेल नेटवर्क के माध्यम से जुड़ जाएगा बल्कि कश्मीर की आर्थिक उन्नति होगी बल्कि यहां पर्यटन का विकास भी तेजी से हो सकेगा।

इस ट्रैक की सबसे बड़ी खासियत चिनाब रेल ब्रिज है, जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची रेल ब्रिज है। जरा सोचिए, जब इस रेल ब्रिज से होकर देश की सबसे लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरेगी, तब कितना शानदार अनुभव होगा और एक भारतीय होने पर खुद पर कितना गर्व महसूस करेंगे।

चलिए अब आपको USBRL परियोजना के अंतर्गत दिल्ली से श्रीनगर के बीच इस रेलवे नेटवर्क के इतिहास के बारे में बताते हैं -

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार साल 1995 में सबसे पहले USBRL परियोजना का प्रस्ताव तत्कालिन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा के कार्यकाल के दौरान पारित हुआ था। उस समय इस परियोजना को ₹2500 करोड़ की लागत से पूरा करने का फैसला लिया गया था।

vande bharat sleeper train delhi-srinagar

लेकिन अगले कई सालों तक यह परियोजना यूं ही पड़ी रही या फिर बस रेंगती ही नजर आयी। इस परियोजना को गति तो तब मिली जब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 2002 में इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्ज दिया। बस फिर क्या था, समय के साथ धीरे-धीरे इस परियोजना में तेजी आती गयी।

साल 2009 में बारामुल्ला से काज़ीगंद के बीच 118 किमी लंबे सेक्शन का काम पूरा हुआ। इसके बाद साल 2013 में इस रेल नेटवर्क का विस्तार बनीहाल तक किया गया। फिर साल 2014 में उधमपुर से कटरा सेक्शन बनकर तैयार हुआ और उसी साल उसका उद्घाटन भी हुआ। पिछले साल यानी 2023 में बनीहाल से संगलदान के बीच का सेक्शन का भी उद्घाटन कर दिया गया।

अब उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना के आखिरी बचे 17 किमी (रियासी से कटरा सेक्शन) का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी अगले साल कर सकते हैं। इसके बाद 272 किमी लंबा USBRL परियोजना पूरा बनकर तैयार हो जाएगी।

दिल्ली-श्रीनगर Sleeper वंदे भारत एक्सप्रेस

अब तक लगभग सभी रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन चेयरकार में ही किया जाता है। लेकिन दिल्ली से श्रीनगर के बीच जो वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी, संभावना है कि वह Sleeper होगी। क्यों? वह भी आपको बताएंगे, जरा सब्र तो कर लिजीए। सितंबर 2024 में पहली बार Sleeper वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनकर भारत अर्थ मोटर्स लिमिटेड (BEML) में तैयार हुई।

इसका निर्माण ₹35,000 करोड़ से भी अधिक की लागत से किया गया है। दिल्ली से श्रीनगर के बीच लगभग 800 किमी की दूरी को वंदे भारत एक्सप्रेस मात्र 13 घंटे में पूरा कर लेगी। फिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि यह ट्रेन Sleeper होगी! दरअसल, दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस रातभर की यात्रा होने वाली है। नई दिल्ली से यह ट्रेन शाम को 7 बजे खुलेगी जो अगले दिन सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इसलिए पूरी संभावना है कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस Sleeper ट्रेन होगी।

chenab rail bridge

रास्ते में कौन से स्टेशनों पर रुकेगी?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रास्ते में जिन स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा, उनमें शामिल है -

  • नई दिल्ली
  • अम्बाला कैंट जंक्शन
  • लुधियाना जंक्शन
  • कठुआ
  • जम्मूतवी
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा
  • संगलदान
  • बनिहाल
  • श्रीनगर

कितना हो सकता है किराया?

बाकी सभी वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ दो श्रेणी, चेयरकार और एग्जिक्यूटिव चेयरकार, ही होते हैं। लेकिन दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में तीन श्रेणियां होंगी। यात्री अपनी सुविधानुसार किसी भी श्रेणी में टिकट बुक कर सकते हैं।
1. एसी 3 टियर (3AC) - किराया करीब ₹2,000
2. एसी 2 टियर (2AC) - किराया करीब ₹2,500
3. फर्स्ट क्लास एसी (1AC) - किराया करीब ₹3,000

More News

Read more about: srinagar delhi vande bharat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+