Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मी की छुट्टियों को और भी Exciting बना देंगे दिल्ली के ये Water Parks

गर्मी की छुट्टियों को और भी Exciting बना देंगे दिल्ली के ये Water Parks

By Ritika Raghav

दिल्ली की तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए अक्सर लोग पहाड़ों में जाना पसंद करते हैं। पर क्या हो अगर आपके पास व्यस्तता के कारण ज्यादा दिनों तक या ज्यादा दूर जाकर पहाड़ों की ठंडी हवा खा पाने जीतना Time ही ना हो ? ऐसे में गर्मी से राहत पाने का एकमात्र सहारा बन जाते हैं Water Parks।

खासतौर पर गर्मी की छुट्टियों में घर में कैद रहकर बच्चे भी बोर होने लगते हैं। इसलिए Water Parks के वाटर राइड्स के साथ-साथ बहुत सारी दूसरी एक्टिविटी उनकी छुट्टियों को और भी Exciting बना देती है।

water park delhi

आइए जानते हैं दिल्ली और NCR के कुछ बेस्ट Water Parks के बारे में -

1. फन एन फूड विलेज (Fun N Food Village)

दिल्ली -एनसीआर में मौजूद Fun N Food काफी बड़ा और मशहूर वाटर पार्क है। यहां आप गर्मी से राहत पाने के साथ ही रोमांच का आनंद ले सकते हैं। इस वाटर पार्क में आपको इंडोर स्नो पार्क, मनोरंजन सवारी, जल सवारी, फूड कोर्ट प्रमुख आकर्षण देखने को मिल जायेंगे।
Timing -

  • सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक (सोमवार - शुक्रवार)
  • सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक (शनिवार रविवार)

Entry Fees -

  • व्यस्क ₹1000
  • बच्चे ₹600

Location - पुरानी दिल्ली गुड़गांव रोड, कपशेरा

ride water park

2. वर्ल्ड्स आफ वंडर (Worlds of Wonder)

यहां 25 तरह के वर्ल्ड क्लास स्लाइड, गो कार्टिंग ट्रैक, रेन डांस, सबसे बड़ी कृत्रिम झील, करीब 350 मीटर लंबी कृत्रिम नदी और वेव पूल जैसी गतिविधियां उपलब्ध हैं। वयस्कों के लिए अलग ज़ोन है - द रोड शो, जिसमें एक्शन और थ्रिल जैसी एक्टिविटिज़ होती है।
Timing - सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक
Entry Fees -

  • वयस्कों के लिए - ₹1099
  • बच्चों के लिए - ₹699
  • वरिष्ठ नागरिक - ₹499

Location - सेक्टर 38, ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल के पास, नोएडा

3. एडवेंचर आइलैंड पार्क (Adventure Island Park)

यहां पर एक बड़ा वॉटर पार्क, राइड्स, गेम्स और अन्य आकर्षण हैं जो विभिन्न आयु समूहों के लिए उपलब्ध हैं। यहाँ लोग स्लाइड्स, वॉटर राइड्स, लाइव शो और अन्य रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेते हैं। इसके अलावा, रोहिणी एडवेंचर आइलैंड में विभिन्न प्रकार के खाने-पीने और शॉपिंग करने की खूब सारे स्टॉल भी हैं।
Timing - सुबह 11:00 से शाम 7:00
Entry Fees -

  • वयस्कों के लिए - ₹500
  • बच्चों के लिए - ₹500
  • वरिष्ठ नागरिक - ₹500

Location - रिठाला मेट्रो स्टेशन के सामने, सेक्टर -10, रोहिणी, नई दिल्ली

raft at water park delhi

4. जस्ट चिल वाटर पार्क (Just Chill Water Park)

दिल्ली के नए वाटर पार्कों में से एक है। यहाँ आपको रेन डांस रैंप, डीजे सिस्टम के साथ कई वाटर पूल और स्लाइड की सुविधा मिलती है। यहाँ पर आपको कैटरीना ट्विस्ट, रोमियो जूलियट और वेव पूल, ब्लैक थ्रिल जैसे वाटर एक्टिविटी करने को मिलती है। इस वाटर पार्क में आप ब्रेकडांस, कैटरपिलर, स्विंग चेयर और वोर्टेक्स जैसी अन्य राइड का मजा ले सकते हैं।
Timing -

  • सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक (सोमवार - शुक्रवार)
  • सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक (शनिवार - रविवार)

Entry Fees -

  • वयस्क - ₹600
  • बच्चे - ₹500

Location - जीटी करनाल रोड, जीटीबी के पास, सिंधु, दिल्ली

5. स्पलैश वॉटर पार्क (Splash - The Water Park)

स्पलैश वॉटर पार्क शहर के केंद्र में स्थित एक परिवार-अनुकूल मनोरंजन पार्क है। हमें पार्क पिछले 17 वर्षों से मनोरंजन और उत्साह प्रदान कर रहा है और इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ हैं जो निश्चित रूप से पूरे परिवार के लिए आनंददायक होती हैं।
Timing -

  • सुबह 9:00 से शाम 10:00 बजे तक (सोमवार - शुक्रवार)
  • सुबह 10:00 से शाम 11:00 बजे तक (शनिवार - रविवार)

Entry Fees -

  • वयस्क - ₹600
  • बच्चे - ₹500

Location - जीटी करनाल रोड, अलीपुर, दिल्ली

6. जुरासिक पार्क इन (Jurasik park inn)

एक प्रसिद्ध मनोरंजन स्थल है जो फरीदाबाद, हरियाणा, भारत में स्थित है। यहाँ पर विभिन्न प्रकार के राइड्स, एडवेंचर गेम्स, खाने के स्थल और अन्य मनोरंजन के विकल्प मौजूद हैं। इसे खासतर परिवारों के लिए एक मनोरंजनपूर्ण और रोमांचक स्थल माना जाता है, जहाँ लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं।
Timings - 10 :00 सुबह से 6:30 शाम तक
Entry Fees -

  • व्यस्क - ₹1000
  • बच्चे - ₹800

Location - सोनीपत में मुरथल के पास एनएच 44, जीटी-करनाल

water amusement park delhi

7. ड्रिज़्लिंग लैंड वाटर पार्क (Drizzling Land water park)

दिल्ली में अपनी तरह का एक अनूठा एम्यूजमेंट पार्क है। यह तरोताजा होने और दोस्तों व परिवार के साथ दिन गुजारने के लिए बेहतरीन जगह है। इस पार्क में आपको वाटर स्लाइड्स, वेव पूल्स, राइड्स और सिम्यूलेटेड रेन डांस के तौर पर मनोरंजन एक्टिविटिज मिलती हैं। स्प्लैश के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इसका रख-रखाव बहुत अच्छा है।
Timings - 10 :00 सुबह से 6:30 शाम तक
Entry Fees -

  • वयस्क - ₹550
  • बच्चे - ₹450

Location - 8 किमी, माइल स्टोन, दिल्ली-मेरठ हाईवे, दुहाई, गाज़ियाबाद

More News

    Read more about: delhi summer vacation holidays
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+