Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में चल रहा 'टूरिज्म वॉक फेस्टिवल', मिल रहा है ऐतिहासिक धरोहरों के दीदार का मौका

दिल्ली में चल रहा 'टूरिज्म वॉक फेस्टिवल', मिल रहा है ऐतिहासिक धरोहरों के दीदार का मौका

लाल किला से लेकर लोधी गार्डन और महरौली का आर्कियोलॉजीकल पार्क तक...दिल्ली का ऐतिहासिक महत्व काफी अधिक है। दिल्ली के इतिहास और इसकी सांस्कृतिक विरासत के बारे में लोगों को बताने और जागरूक करने के लिए दिल्ली के पर्यटन विभाग की तरफ से 'टूरिज्म वॉक फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है।

इस फेस्टिवल की शुरुआत 17 फरवरी को हुई थी। फेस्टिवल के दौरान हर दिन दिल्ली के अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों पर घूमाया, उनके इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।

tourism walk festival delhi

दिल्ली के टूरिज्म विभाग द्वारा आयोजित 'टूरिज्म वॉक फेस्टिवल' के दौरान दिल्ली के 50 ऐतिहासिक धरोहर स्थलों पर घूमाया और उनका महत्व बताया जाएगा। दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण शहर रहा है। दिल्ली में देश के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते रहते हैं। खासतौर पर फरवरी से लेकर अप्रैल के पहले हफ्ते तक दिल्ली में भारी तादाद में पर्यटक आते हैं, क्योंकि इस समय न तो अधिक ठंड रहती है और न ही गर्मी।

'टूरिज्म वॉक फेस्टिवल' की शुरुआत दिल्ली के महरौली आर्कियोलॉजीकल पार्क में दिल्ली के पर्यटन मंत्री सौरभ भरद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कहानी पांडवों के इंद्रप्रस्थ से शुरू होती है। अलग-अलग समय पर दिल्ली पर अलग-अलग सल्तनत ने राज किया है और दिल्ली लगभग सभी की राजधानी रही है। 'टूरिज्म वॉक फेस्टिवल' के दौरान कई जगहों पर घूमाया जा चुका है और कई जगहों पर अभी घूमाना बाकी है।

delhi qutub minar

इस फेस्टिवल के दौरान जिन जगहों पर घूमाया जाएगा, उनमें अमृत उद्यान, पुरानी दिल्ली के बाशिन्दे, हौज-खास, सीपी के साथ अग्रसेन की बावली, कर्तव्यपथ, बांसेरा, कुम्हारों की बस्ती, माल्चा महल (हॉन्टेड प्लेस), प्रधानमंत्री संग्रहालय आदि में घूमाया जाएगा। यह टूरिज्म फेस्टिवल 31 मार्च को दिल्ली के पुराना किला (मोहब्बत-ए-दिल्ली) पर खत्म होने वाला है।

'टूरिज्म वॉक फेस्टिवल' में शामिल होने के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए https://delhitourism.gov.in पर जा सकते हैं। हर रोज या यूं कहें हर हेरिटेज वॉक के लिए प्रति व्यक्ति ₹500 का शुल्क चुकाना होगा। अधिक जानकारी के लिए दिल्ली के पर्यटन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://delhitourism.gov.in पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: delhi tourism travel festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+