दिल्ली में यमुना नदी में जल्द ही पर्यटक क्रुज सेवाओं (Cruise Services) का लाभ उठा सकेंगे। इस नयी क्रुज सेवा का उद्देश्य दिल्ली आने वाले पर्यटकों को घूमने-फिरने का पर्यावरणमित्र (Ecofriendly) विकल्प उपलब्ध करवाना है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली का परिवहन व पर्यटन मंत्रालय (DTTDC) ने यमुना नदी में नई क्रुज सेवा को शुरू करने की परियोजना के लिए टेंडर आमंत्रित किया है।
बताया जाता है कि अगर यमुना नदी में यह क्रुज सेवा शुरू होती है, तो यह दिल्ली का एक प्रमुख आकर्षण बनकर उभरेगी। राज्य सरकार फिलहाल इस क्रुज सेवा को शुरू करने के लिए इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWAI) व अन्य से आवश्यक मंजूरी ले रही है।

क्या हो सकता है रूट?
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की यमुना नदी में यह क्रुज सेवा करीब 6 किमी की दूरी में उपलब्ध करवायी जाएगी। संभावना है कि क्रुज सेवा के लिए वजिराबाद बैरज या सोनिया विहार और जगतपुर अथवा शनि मंदिर के बीच 6 किमी लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा। 28 फरवरी 2025 को विभाग की ओर से इस बाबत Quotation अनुरोध भी किया गया है।
जो कंपनी भी इस क्रुज सेवा के लिए चुनी जाएगी वह 2 इलेक्ट्रिक-सोलर हाईब्रिड वेसल (क्रुज) उपलब्ध करवाएगी, जिसका इस सेवा के लिए संचालन किया जाएगा। प्रत्येक क्रुज में 20 से 30 यात्री सवार हो सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि इस क्रुज सेवा के जिन जहाजों का इस्तेमाल किया जाएगा, वे 2 साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। दोनों जहाज एयर-कंडिशन होनी चाहिए और दोनों जहाजों में ही बायो-टॉयलेट की सुविधा का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अनाउंसमेंट सिस्टम और सभी यात्रियों के लिए सेफ्टी जैकेट जैसी सुविधाओं का होना भी आवश्यक है।
बताया जाता है कि जो ऑपरेटर इस क्रुज सेवा का संचालन करेगी उन्हें प्रतिदिन कम से कम 4 ट्रिप करनी होगी और प्रत्येक ट्रिप 7 से 8 किमी लंबी होनी चाहिए। इस क्रुज सेवा की शुरुआत कब होगी, इसकी घोषणा सभी प्रकार की मंजूरियों के मिलने के बाद ही होने की संभावना जतायी जा रही है।
बताया जाता है कि इस क्रुज सेवा के रूट की शुरुआत अथवा अंत सोनिया विहार में होगी। इस क्रुज सेवा में क्रु के सदस्यों, पर्यटकों के साथ ही नदी के जलिय जीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। संभावना जतायी जा रही है कि इस क्रुज सेवा के शुरू होने के बाद रिवर टूरिज्म के क्षेत्र में राष्ट्रीय राजधानी नया कीर्तिमान गढ़ने वाली है। यह बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगा।



Click it and Unblock the Notifications


