Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »साऊथ इंडिया की 4 दिलकश वादियों में बनायें मई की छुट्टियों को ख़ास

साऊथ इंडिया की 4 दिलकश वादियों में बनायें मई की छुट्टियों को ख़ास

By Khushnuma

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, तो क्या आपने इस गर्मियों की छुट्टियों के कुछ प्लान किया है? या आप अभी भी यह सोच रहे कि इन छुट्टियों इंजॉय किया जाए। तो अब आप यह सोचना बंद कीजिये और बस तैयारी कीजिये इन छुट्टियों को यादगार बनाने की।

जी हाँ दोस्तों इस बार गर्मियों की छुट्टियों को आप साउथ इंडिया के 4 सबसे आकर्षक स्थलों में बिताइये। जहाँ पहुंचकर आप बेहद सुकून महसूस करेंगे। जहाँ मंदिर से लेकर प्राकृतिक के अद्भुत नज़ारे आपको लुभाते रहेंगे। तो बस एक नज़र में जानिये क्या है ख़ास इन 4 बेमिसाल जगहों पर।
मुफ्त कूपन्स: जल्दी कीजिये थॉमस कुक के सभी कूपन्स मुफ्त

साऊथ इंडिया की 4 दिलकश वादियों में बनायें मई की छुट्टियों को ख़ास

कोवलंग बीच - इतिहास में डूबा हुआ
Photo Courtesy: Kmanoj

कोवलंग

तमिलनाडु का फिशिंग गाँव कोवलंग समुद्रतट पर स्थित है। यह आकर्षक गांव हर तरह से पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल है। जहाँ प्राकृतिक नज़ारों को देख के ही पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। ताज फिशरमेंस कोव के नाम से प्रसिद्ध यह स्थल डच महल के नाम से जाता था, जो आज एक बेहद खूबसूरत शांत वातावरण वाला आरामगाह बन गया है।

साऊथ इंडिया की 4 दिलकश वादियों में बनायें मई की छुट्टियों को ख़ास

तमिलनाडु का बेहद आकर्षक स्थल
Photo Courtesy: Sujithnairv

अयप्पा

अयप्पा सबरीमला का एक बेहद मुख्य आकर्षण स्थल है। जो अयप्पा मंदिर के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ हर साल हज़ारों की संख्या में भगवान् अयप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है। घने जंगलों के बीच सबरीमला पर्यटन स्थल स्थित है जो तीर्थ स्थलों में माना जाता है। यहाँ का वातावरण बेहद लुभावना होता है।
रोमान्स से भरपूर हैं साउथ इंडिया के ये 5 हिल स्टेशन

साऊथ इंडिया की 4 दिलकश वादियों में बनायें मई की छुट्टियों को ख़ास

कोयंबटूर पर्यटन - दक्षिण का मैनचेस्‍टर
Photo Courtesy: Raghavan Prabhu

कोयंबटूर

तमिलनाडु के दक्षिणी राज्‍य कोयंबटूर शहर स्थित है। इस शहर को क्षेत्रफल के हिसाब से राज्‍य में दूसरा सबसे बड़ा शहर माना गया है। इसे भारत का 15 वां सबसे बड़ा राज्‍य घोषित किया गया है और एक महानगर भी माना जा चुका है। इस शहर को दक्षिण भारत का मैनचेस्‍टर भी कहा जाता है। साथ ही साथ इसे कॉटन सिटी भी कहा जाता है।

साऊथ इंडिया की 4 दिलकश वादियों में बनायें मई की छुट्टियों को ख़ास

ऐहोल-पत्‍थरों की वास्‍तुकला का नायाब नमूना
Photo Courtesy: Jean-Pierre Dalbera

ऐहोल

अगर आप कलात्मक शैली से प्रेम करते हैं तो यह स्थल आपके लिए बेहद ख़ास है। यह स्थल पुरानी परम्पराओं के कदरदानों और आस्थावान लोगों को सदा ही लुभाता रहा हैं। कर्नाटक राज्य के आईटी सिटी बंगलौर से यह शहर 483 किमी. की दूरी पर है। यहां के मंदिरों में चालुक्‍य राजवंश के दौर की वास्‍तुकला देखने को मिलती है। ऐहोल में चालुक्यों के 125 मंदिर इसे बहुत ही ख़ास बनाते हैं। यहां सबसे पुराना लद खान मंदिर है। इस मंदिर की भी अपनी पौराणिक कथा है जिसे यहाँ आकर आप खुद ही सुन सकेंगे।
फन पार्टी और म्यूजिक के बीच यहीं है गर्मियों का असली मजा

साऊथ इंडिया की 4 दिलकश वादियों में बनायें मई की छुट्टियों को ख़ास

Photo Courtesy: Adityamadhav83

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+