Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवीनता और प्राचीनता का अनूठा मिश्रण कोटा

नवीनता और प्राचीनता का अनूठा मिश्रण कोटा

By Khushnuma

ऐतिहासिक व औधौगिक नगर कोटा राजस्थान का एक प्रमुख नगर है जो अपने इतिहास के लिए विश्व प्रसिद्ध है। कोटा एक ऐसा स्थान है जहाँ पूरी दुनिया का एक मात्र विभीषण मंदिर है,जिसकी मूर्ति को एक छतरी के नीचे विराजा गया है। कोटा न सिर्फ औद्योगीकरण के लिए विशेष स्थान रखता है बल्कि यह अनेक किलों, महलों, संग्रहालयों, मंदिरों और बगीचों के लिए लोकप्रिय है। यह शहर नया और पुराना दोनों का अनूठा संगम है। जिसके एक तरफ ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, स्मारक आदि हैं तो वहीँ दूसरी और हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लान्ट, न्यूक्लियर पावर प्लान्ट आधुनिकता का अद्भुत एहसास है।

कोटा में अनेकों किस्से हैं जो इसे पुरातन से जोड़ते हैं। कहा जाता है कि कोटा मार्ग पर एक किन्नर ने तपस्या की थी जिसकी तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने उसे दर्शन दिए थे। आज उसी स्थान पर एक शिवलिंग स्थापत्य है और इसी के पास में एक झरना भी है। यहाँ हर साल महाशिवरात्रि में एक विशाल मेला लगता है। तो चलिए सैर करते हैं कोटा की जानते हैं और अनेक किस्से।
वेलेंटाइन का सुनहरा मौका पाइए होटल बुकिंग पर 50% की छूट

सिटी फोर्ट पैलेस

सिटी फोर्ट पैलेस

सिटी फोर्ट पैलेस कोटा के प्रमुख आकर्षकों में से एक है। यह किला राजस्थान के सबसे बड़े परिसरों है। इस किले में बुर्ज, बालकनी, गुम्बद, परकोटे बेहद आकर्षक हैं और इन्हीं आकर्षकों में से एक है हाथी पोल जो किले के प्रवेश द्वार पर है।

Image Courtesy:Patrice78500

राव माधो सिंह संग्रहालय

राव माधो सिंह संग्रहालय

राव माधो सिंह संग्रहालय पुराने महल में है जो राजस्थान के सबसे बेहतरीन संग्रहलयों में शामिल है। इस संग्राहलय का नाम कोटा राज्य के प्रथम शासक राव माधो सिंह के नाम पर रखा गया। संग्राहलय में आप मूर्तियों, तस्वीरें, हथियार और शाही वंश से संबंधित अनेक वस्तुएं और कोटा की खूबसूरत पेंटिंग्स को देख सकते हैं।

Image Courtesy:Patrice78500

जगमंदिर महल

जगमंदिर महल

जगमंदिर महल कोटा के सबसे आकर्षक महलों में से एक है। इस आलीशान महल को कोटा की रानी ने बनवाया था। इस महल के पास की झील में इसका प्रतिबिम्ब बेहद आकर्षक लगता है। अगर आप यहाँ आना चाहते हैं तो आपको बतादें की यहाँ आप बोटिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

Image Courtesy:Honey Car Designer

सरकारी संग्रहालय

सरकारी संग्रहालय

सरकारी संग्रहालयम में कोटा के पुरातन का एक बहुत ही खूबसूरत उल्लेख है। आप यहाँ हस्तलिपियों, सिक्कों, और हडोटी मूर्तियों को देख सकते हैं।

Image Courtesy:Patrice78500

चम्बल गार्डन

चम्बल गार्डन


चम्बल गार्डन चम्बल नदी के पास एक बेहद आकर्षक स्थल है यहाँ आप मगरमछ से लेकर बहुत से जीवों को देख सकते हैं। इसका सौंदर्य इतना आकर्षक है कि पर्यटक यहाँ खींचे चले आते हैं।

Image Courtesy:Rushil2u

देवताजी की हवेली

देवताजी की हवेली

देवताजी की हवेली सिर्फ कोटा ही नहीं बल्कि राजस्थान के सबसे आकर्षक और सुन्दर हवेलियों में से एक है। यहाँ के अनोखे चित्र और भित्तचित्र दर्शनीय हैं।

Image Courtesy:LRBurdak

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+