Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दीपोत्सव पर 22.23 लाख दीपों से कुछ यूं जगमगायी रामनगरी अयोध्या, बना नया विश्व रिकॉर्ड, Photos

दीपोत्सव पर 22.23 लाख दीपों से कुछ यूं जगमगायी रामनगरी अयोध्या, बना नया विश्व रिकॉर्ड, Photos

इस साल की दिवाली अयोध्यावाली बन गयी, क्योंकि इस साल दिवाली पर अयोध्या में एक बार फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। 22 लाख 23 हजार मिट्टी के बने दीयों से अयोध्या में सरयू नदी के तटों को रोशन किया गया। जिन्होंने इस भव्य दृश्य का अनुभव अपनी आंखों से किया, उन सभी का मानना है कि इस साल की दिवाली को देखकर ऐसा लगा मानों त्रेता युग वाली दिवाली फिर से वापस लौट आयी है।

ayodhya deepotsav

जिन दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को दीयों से सजाया होगा, उस दिन भी ठीक ऐसा ही नजारा दिखा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर किये अपने पोस्ट में अयोध्या के दीपोत्सव की अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दीपोत्सव की कुछ खास झलक भी अपने आधिकारिक X हैंडल (पूर्व ट्विटर) से शेयर की है।

बता दें, अगले साल जनवरी यानी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मंदिर का उद्धाटन भी किया जाएगा। मंदिर के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कारीगरों की टीम दिन-रात जुटी हुई है।

आइए तस्वीरों के जरिए हम और आप भी साक्षी बनते हैं इस भव्य दीपोत्सव का :-

firecrackers

1. अयोध्या के दीपोत्सव में भाग लेने के लिए देश और विदेशों से लाखों लोग श्रीराम जन्मभूमि में पहुंचे थे। दिवाली के दिन राम मंदिर तक जाने वाले मार्ग को फूलों से सजाया गया था।

ayodhya deeyas

2. सरयू नदी के दोनों तटों पर 51 घाटों पर 25 हजार स्वयंसेवकों ने मिलकर दीयों को जलाया था। दीयो की गिनती का काम ड्रोन कैमरे की मदद से पूरी की गयी थी।

world record

3. लो बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड...! 22 लाख 23 हजार दीपकों को एक साथ जलाकर अयोध्या के दीपोत्सव ने अपने ही पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी सौंपा गया।

ayodhya

4. दीपोत्सव पर ड्रोन कैमरे में कुछ यूं जगमग नजर आयी अयोध्या नगरी और सरयू नदी का किनारा।

yogi adityanath

5. दीपोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम का सांकेतिक राज्याभिषेक किया। इस दौरान लक्ष्मण, माता सीता, रामभक्त हनुमान के किरदारों में कलाकारों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

lots of deeys

6. प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का 100 से अधिक देशों में लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में 54 देशों के राजनयिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत अन्य भी शामिल हुए।

ram ki paidi

7. दीपोत्सव पर सरयू नदी के दोनों तटों को दीयों से रोशन तो किया ही गया था, साथ ही राम की पैड़ी में आकर्षक लेजर शो का आयोजन भी किया गया था।

patakhe atodhya

8. दिवाली के दिन अयोध्या की ना सिर्फ पावन धरती बल्कि आतिशबाजी से आसमान भी जगमगा रही थी।

siyaram

9. दिवाली के मौके पर पूरी अयोध्या नगरी ने सियाराम के भक्तिरस में गोते लगाए।

ayodhya deeyas

10. अयोध्या के दीपोत्सव को देखने वाले बस अपलक उसे निहारते ही रह गये।

More News

    Read more about: uttar pradesh ayodhya diwali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+