Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुर्गापूजा पर घूमने जाना है डिज्नीलैंड! पासपोर्ट मत उठाइए जनाब पकड़िए कोलकाता की ट्रेन

दुर्गापूजा पर घूमने जाना है डिज्नीलैंड! पासपोर्ट मत उठाइए जनाब पकड़िए कोलकाता की ट्रेन

दुर्गापूजा पर लंबी छुट्टी मिलने वाली है। ऑफिस के साथ-साथ बच्चों के स्कूल भी बंद हो जाएंगे। त्योहारों के मौसम में कहीं बाहर घूमने जाने का मन है। तो क्यों ना इस बार डिज्नीलैंड घूम आएं। बच्चों का भी दिल बहल जाएगा और आपकी आउटिंग भी हो जाएगी। अरे ये क्या...आप तो अपना पासपोर्ट निकालने लग गये।

Disneyland paris

डिज्नीलैंड घूमने के लिए पासपोर्ट की नहीं बल्कि कोलकाता की ट्रेन पकड़ने की जरूरत होगी। नहीं समझे? कोई बात नहीं, हम आपको बताते हैं कि कैसे दुर्गापूजा में आप अपने पूरे परिवार के साथ बिना फॉरेन ट्रिप के ही डिज्नीलैंड घूम सकते हैं।

कोलकाता में मिलेगा डिज्नीलैंड

Sree bhumi sporting club

डिज्नीलैंड घूमने के लिए आपको पासपोर्ट और वीजा ऑफिस के चक्कर लगाने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। बल्कि डिज्नीलैंड घूमने के लिए सिर्फ कोलकाता पहुंचने की देर है। लेकिन जरा संभलकर, कोलकाता पहुंचते ही कहीं भीड़ देखकर घबरा मत जाइएगा। क्योंकि यह कोई आम समय नहीं बल्कि दुर्गापूजा का समय होगा और हम बात कर रहे हैं कोलकाता के सबसे चर्चित दुर्गापूजा कमेटी श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के थीम की। जी हां, कोलकाता में इस साल श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गापूजा पंडाल का थीम पेरिस का 'डिज्नीलैंड' ही रखा गया है।

शुरू हो चुका है पंडाल बनाने का काम

कोलकाता में दुर्गापूजा की बात ही निराली होती है। हर तरफ बस लोगों का रेला लगा होता है। यह समय ऐसा होता है जब इस महानगर को पहचानना ही मुश्किल हो जाता है। हर कोई बस खुद में ही खोया रहता है। कोई अपने दोस्तों के साथ, कोई परिवार, कोई अपने हमसफर तो कोई अकेला ही दुर्गापूजा को एंजॉय करता है।

दुर्गापूजा अक्टूबर के अंत में होने वाली है, लेकिन इतने बड़े आयोजन की तैयारियां करने में भी उतना ही ज्यादा समय लगता है। इसलिए कोलकाता में अभी से ही दुर्गापूजा के पंडाल बनने शुरू हो चुके हैं। श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल का भी बांस से बनने वाला अंदरुनी सांचा तैयार करने काम जोरो-शोरों से चल रहा है।

पिछले साल बुर्जखलीफा ने जमाया था रंग

श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब हर साल किसी ना किसी थीम पर दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण करती है। साल 2022 में कोलकाता के लेकटाउन इलाके में स्थित इस पूजा पंडाल ने बुर्जखलीफा की थीम पर पूजा पंडाल तैयार किया था। शाम के बाद आंखे चौंधियाने वाली लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए इतनी ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी थी कि कई बार पूजा पंडाल में लोगों के प्रवेश तक पर पाबंदी लगानी पड़ रही थी।

Burjkhalifa

जानकारी के मुताबिक इस पूजा पंडाल में हर साल आनुमानिक 10 लाख से ज्यादा लोग देवी दूर्गा के दर्शन करने और भव्य पंडालों को देखने पहुंचते हैं। इससे पहले साल 2015 में पूजा पंडाल को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के तर्ज पर बनाया गया था, जिसमें देवी दूर्गा को पूरी तरह से राजस्थानी लुक प्रदान किया गया था। कभी वेटिकन सिटी तो कभी बाहुबली, हर साल के अपने Unique थीम की वजह से यह पूजा पंडाल चर्चा का विषय बना रहता है।

More News

    Read more about: india durga puja kolkata festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+