Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Dussehra 2023 : दिल्ली और NCR की इन जगहों पर होता है रावण-दहन, लगता है दशहरा मेला

Dussehra 2023 : दिल्ली और NCR की इन जगहों पर होता है रावण-दहन, लगता है दशहरा मेला

दुर्गा पूजा/नवरात्रि का त्योहार अपने आखिरी पड़ाव पर लगभग पहुंचने ही वाला है। नवरात्रि का आखिरी दिन नवमी को देशभर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जा रहा है। कहीं कुमारी पूजन तो कहीं हवन-यज्ञ किया जा रहा है। कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के आखिरी दिन लोग घुमने और एंजॉय करने में व्यस्त हैं तो दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में डांडिया और गरबा नाइट्स धुम मचा रहे हैं।

ram leela delhi

एक दिन बाद ही एक तरफ मां दुर्गा का विसर्जन होगा तो वहीं दूसरी तरफ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशानन रावण का पुतला भी जलाया जाएगा।

आइए आपको दिल्ली और NCR के उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां दशहरा पर रावण दहन किया जाता है और मेला लगता है।

लाल-किला मेला :-

पिछले कुछ सालों से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवों का केंद्र बिन्दु बन गया है लाल-किला मैदान। यहां दिल्ली का सबसे बड़ा राम-लीला आयोजित किया जाता है। यहां राम-लीला का आयोजन लव-कुश राम-लीला समिति द्वारा किया जाता है। यहां दशहरे के मौके पर लगने वाले मेले में कई सेलिब्रिटिज भी आते हैं। इस साल दशहरे पर घूमने की लिस्ट में लाल-किला मैदान को जरूर शामिल करें। यहां मेला रात को करीब 8 बजे से शुरू होता है, जो देर रात तक चलता है।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन - लाल-किला मेट्रो स्टेशन।

राम-लीला मैदान :-

ravana

दिल्ली के रहने वाले लोग राम-लीला मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा मेले में शामिल हो सकते हैं। यहां दशहरे के दिन काफी भीड़ लगती है। खास तौर पर दशहरा के दिन जब राम-लीला के क्लाइमेक्स में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहा कलाकार जब रावण के पुतले में आग लगाता है, तब यहां लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। यहां दशहरा के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला फूंका जाता है। यहां की रामलीला और रावण दहन काफी बड़े स्तर की होती है।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन - न्यू दिल्ली, चावड़ी बाजार और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन।

सुभाष मैदान :-

ram leela on stage

यह दिल्ली के उन चुनिंदा पुराने मैदानों में से है, जहां दशहरा के दिन रावण का पुतला जलाया जाता है। सुभाष मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान लोगों का उत्साह अलग ही लेवल पर होता है। यहां रावण दहन के समय समय कई जानी-मानी हस्तियां भी पहुंचती हैं। हर जगह की तरह ही सुभाष मैदान में भी रावण-कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला जलाया जाता है। यहां रामलीला के साथ कई खाने के स्टॉल्स भी होते हैं जहां आप दिल्ली के फेमस स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं।

माधव पार्क :-

इस पार्क में राम लीला की स्थापना वर्ष 1923 में श्री धार्मिल लीला समिति द्वारा की गयी थी। इस पार्क की राम लीला देखने के लिए देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। यहां रामलीला के सभी किरदारों को उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा निभाया जाता है। इसलिए यहां रामलीला न सिर्फ अच्छी मानी जाती है बल्कि काफी लोग भी राम लीला देखने पहुंचते हैं।

ravan-ram leela

नोएडा स्टेडियम :-

नोएडा या दिल्ली NCR के रहने वाले लोग नोएडा स्टेडियम की राम लीला जरूर देखें। इन इलाकों से लोग अक्सर दिल्ली का रुख करते हैं लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि नोएडा स्टेडियम में भी दशहरा मेला और रावण दहन का काफी खास इंतजाम किया जाता है। आप चाहे तो इस साल नोएडा स्टेडियम की रामलीला का आनंद उठा सकते हैं। यह स्टेडियम नोएडा के सेक्टर 21 ए में है, जो दिल्ली-NCR का सबसे बड़ा दशहरा मेला।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन - नोएडा सेक्टर 15 या नोएडा सेक्टर 16।

रोहिणी :-

fair on duseehra

अगर आप सिर्फ रावण दहन या राम लीला नहीं बल्कि दशहरा के मौके पर लगने वाले मेले में घुमना चाहते हैं तो सीधे रोहिणी इलाके में पहुंच जाइए। यहां एक शानदार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें हर साल कई झुले लगते हैं। अपने पार्टनर हो या बच्चे हों, इन झुलों पर बैठने का आनंद उठा सकते हैं। मेले में कई तरह के स्ट्रीट फूड के स्टॉल भी लगते हैं, दशहरे के समय जिनका लुत्फ तो उठाना तो बनता है।

द्वारका ग्राउंड :-

दिल्ली के द्वारका के सेक्टर 10 ग्राउंड में होने वाला दशहरे का मेला काफी फेमस है। इस मैदान की सजावट देखने लायक होती है। यहां लोगों की खूब भीड़ उमड़ती है। इस मैदान के दशहरा मेले की खासियत है कि यहां मिट्टी के बर्तनों के स्टॉल से लेकर खाने-पीने के सामान, स्नैक्स, सजावट के सामान आदि के स्टॉल भी लगते हैं।

More News

    Read more about: delhi navratri dussehra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+