Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »द्वारका एक्सप्रेसवे : नहीं होगा टोल प्लाजा पर रुकने का झंझट, 100 किमी की स्पीड पर भी FASTag से कटेगा टोल

द्वारका एक्सप्रेसवे : नहीं होगा टोल प्लाजा पर रुकने का झंझट, 100 किमी की स्पीड पर भी FASTag से कटेगा टोल

न टोल प्लाजा पर लंबी लाइन में रुककर टोल टैक्स जमा करवाने का झंझट और न ही टोल प्लाजा पर रुकने की परेशानी। इसका मतलब है कि अब द्वारका एक्सप्रेसवे पर अब नहीं होने वाली है जाम की भी समस्या। जल्द ही द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगने वाला है फ्री फ्लो टोलिंग (Free Flow Tolling) सिस्टम।

इस सिस्टम की मदद से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से द्वारका एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही गाड़ियों से भी FASTag की मदद से आसानी से टोल कट जाएगा। मॉडर्न रोड टेक्नोलॉजी के साथ यह अपने आप में देश का पहला एक्सप्रेसवे बनने वाला है।

Dwarka expressway

नहीं बनेगा टोल प्लाजा

अगले कुछ महीनों में ही नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसे लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है। फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम में सैटेलाइट आधारिक टोल कलेक्शन सिस्टम के आधार पर काम करता है। इसलिए टोल प्लाजा नहीं बनाए जाएंगे बल्कि FASTag को स्कैन करने वाले एडवांस्ड रीडर और गाड़ियों के नंबर प्लेट पढ़ने वाले हाई पावर कैमरे ओवरहेड गैन्ट्री पर लगाए जाएंगे। ये कैमरे 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भाग रही गाड़ियों के नंबर प्लेट को भी स्कैन करने की क्षमता रखते हैं जिसकी मदद से टोल टैक्स काट लिया जाएगा।

no toll plaza at dwarka expressway

वाहन सिस्टम में भी बदलाव

NHAI मंत्रालय ने वाहन सिस्टम में बदलाव का अनुरोध किया है। बता दें, 'वाहन सिस्टम' रजिस्टर गाड़ियों का एक डिजिटल डाटाबेस है। जो बिना FASTag या ब्लैकलिस्ट किये गये टैग वाले वाहनों से टोल की वसूली में मदद करता है। NHAI का प्रस्ताव है कि वाहन पोर्टल पर 'अनपेड यूजर फी' नाम से एक सेक्शन जोड़ा जाए, जिसमें अनपेड ट्रैफिक चालान की तरह ही बकाया राशि दिखाई जाएगी। ऐसे वाहनों को बकाया राशि का भुगतान किये बिना न तो रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करने, न एनओसी और न ही फिटनेस सर्टिफिकेट लेने की अनुमति होगी।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी लगा है फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम

28 किमी लंबा द्वारका एक्सप्रेसवे से पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी गैन्ट्री आधारित टोलिंग सिस्टम लगा हुआ है। लेकिन इस एक्सप्रेसवे पर मेरठ में एक टोल प्लाजा मौजूद है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर कोई भी टोल प्लाजा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोलिंग के लिए दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर ओवरहेड गैन्ट्री लगायी जाएगी। हालांकि अभी तक NHAI व सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस पर लगने वाले टोल चार्ज के विषय में कोई फैसला नहीं लिया है।

dwarka expressway details

देश का पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे - द्वारका एक्सप्रेसवे

  • द्वारका एक्सप्रेसवे लगभग 29 किमी लंबा है।
  • इसे बनाने में करीब ₹9000 करोड़ का खर्च आया है।
  • द्वारका एक्सप्रेसवे देश का पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे कहलाता है।
  • 4 स्तरों में बनाए गये द्वारका एक्सप्रेसवे में टनल अंडरपास, सड़क, एलीवेटेड डबल डेकर फ्लाईओवर है।
  • द्वारका एक्सप्रेसवे देश का पहला एक्सप्रेसवे है जिसके 9 किमी में 8 लेन चौड़ा फ्लाईओवर और 6 लेन चौड़ा सर्विस लेन है।
  • दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे 10.1 किमी लंबा है।
  • देश का पहला एक्सप्रेसवे है जो सिंगल पिलर पर बनाया गया है।

More News

    Read more about: expressway travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+