Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत का सबसे प्राचीन शहर इलाहाबाद कुछ चुनिंदा तस्वीरों में

भारत का सबसे प्राचीन शहर इलाहाबाद कुछ चुनिंदा तस्वीरों में

By Syedbelal

उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा शहर इलाहाबाद कई मामलों में बेहद महत्वपूर्ण शहर है। यह न सिर्फ हिन्दुओं का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, बल्कि आज के भारत को बनाने में भी इसकी अहम भूमिका रही है। पहले प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध इलाहाबाद का वर्णन वेदों के साथ-साथ रामायण और महाभारत में भी मिलता है। यदि इलाहाबाद के इतिहास पर एक नज़र डालें तो मिलता है कि मुग़ल बादशाह अकबर ने 1575 में इस शहर का नाम इलाहाबास रखा था जिसे बाद में बदलकर इलाहाबाद कर दिया गया।

गौरतलब है कि वर्तमान में इलाहाबाद की पहचान हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ केन्द्र के रूप है जहां हर 12 साल बाद महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। तो अब देर न करते हुए आपको कुछ चुनिंदा तस्वीरों के जरिये कराते हैं इलाहाबाद की सैर।

Read : कबाब और ककोरी कांड का मिला जुला संगम है काकोरी, वहां क्या ज़रूर देखें ट्रैवलर

हमारा दावा है कि इन खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद आप जल्द ही अपनी इलाहाबाद यात्रा का प्लान बनाएंगे। आइये इलाहाबाद को देखें कुछ ख़ास तस्वीरों में।

अल्फ्रेड पार्क

अल्फ्रेड पार्क

133 एकड़ में फैला अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क को अंग्रेजी शासनकाल में राजकुमार अल्फ्रेड की भारत यात्रा के मद्देनजर बनया गया था।
फोटो कर्टसी - Maini vaibhav

इलाहाबाद किला

इलाहाबाद किला

अपने समय में सबसे उत्कृष्ट समझे जाने वाले इलाहाबाद किले का निर्माण 1583 में किया गया था।
फोटो कर्टसी - Aman Deshmukh

अक्षय वट

अक्षय वट

इलाहाबाद किले में पतालपुरी मंदिर के पास स्थित अक्षय वट को अमर बरगद वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है।
फोटो कर्टसी - Eric Guinther

इलाहाबाद संग्राहालय

इलाहाबाद संग्राहालय

इलाहाबाद संग्राहालय का निर्माण 1931 में किया गया था और संस्कृति मंत्रालय इसके लिए फंड मुहैया कराता है।
फोटो कर्टसी - Dananuj

इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय

ज्ञात हो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत के पुराने अंग्रेजी भाषा के विश्वविद्यालयों में से एक है।
फोटो कर्टसी - Adam Jones

ऑल सेंट कैथिडरल

ऑल सेंट कैथिडरल

उत्कृष्ट गौथिक शैली में बने ऑल सेंट कैथिडरल को 19वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने बनवाया था।
फोटो कर्टसी - Ojas Tripathi

आनंद भवन

आनंद भवन

नेहरू-गांधी परिवार के पुस्तैनी मकान की एक दिलकश तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Adam Jones

खुसरो बाग

खुसरो बाग

खुसरो बाग, कहा जाता है कि ये स्थान मुगल बादशाह जहांगीर के परिवार के तीन लोगों का मकबरा है।
फोटो कर्टसी - Ankur15989

पातालपुरी मंदिर

पातालपुरी मंदिर

आपको बताते चलें कि इलाहाबाद स्थित पातालपुरी का शुमार भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में है।
फोटो कर्टसी - Adam Jones

त्रिवेणी संगम

त्रिवेणी संगम

वो स्थान जहां होता है तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम।
फोटो कर्टसी - Arunawasthi

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+