Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश भर में बन रहे Express Ways : किस शहर को कहां से जोड़ रहे और क्या है लंबाई

देश भर में बन रहे Express Ways : किस शहर को कहां से जोड़ रहे और क्या है लंबाई

जब भी सड़क मार्ग से आप यात्रा करते हैं, उस समय Express Way का नाम जरूर सुना होगा। दो शहरों के बीच की दूरी को कम करते हुए चारपहिया वाहन से जल्द से जल्द यात्रा पूरी करने का सबसे आसान रूट होता है एक्सप्रेस वे। एक्सप्रेस वे सबसे उच्चतम श्रेणी की 6 से 8 लेन की सड़कें होती हैं। ये उच्च गुणवत्ता वाली राजमार्ग होती हैं। लेकिन एक्सप्रेस वे, राजमार्ग से अलग होती है।

पूरे भारत में कई Express Way शुरू किये जा चुके हैं, और कई Express Way अभी भी निर्माणाधिन हैं। एक्सप्रेस वे और राजमार्ग में क्या फर्क होता है और भारत में कौन-कौन सी नयी Express Way बन रही हैं, हम आपको इनके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

express ways in india

क्या होता है राजमार्ग और Express Way में फर्क

सबसे पहले आपको समझा देते हैं कि राजमार्ग और Express Way में क्या फर्क होता है। दरअसल, राजमार्ग मुख्य तौर पर शहरों और कस्बों को जोड़ता है। रास्ते में राजमार्ग दूसरी सड़कों से भी जुड़ता चला जाता है, कहीं वह उन्हें काटता हुआ आगे बढ़ता है। लेकिन Express Way में ऐसा नहीं होता है।

Express Way में कहीं भी कोई दूसरी सड़क ना मिलती है और न पार करती या काटती है। अगर कोई गाड़ी किसी एक्सप्रेस वे को एक जगह से पकड़ता है तो वह सीधा वहीं जाकर रूकता है जहां एक्सप्रेस वे खत्म होती है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हो जाती है।

भारत में कौन सी बन रही है Express Way

1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे भारत में बन रहा सबसे लंबा Express Way है। इस एक्सप्रेस वे की लंबाई 1,386 किमी है। दिल्ली से मुंबई तक सड़क मार्ग से पहुंचने में जहां पहले 24 घंटों का समय लगता था, यह Express Way उस समय को सीधे आधा यानी 12 घंटे का कर देगी। बताया जाता है कि इस Express Way को पूरा तैयार करने में लगभग 98,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

mumbai-delhi express way

2. द्वारका एक्सप्रेस वे

दिल्ली को हरियाणा के कई शहरों से जोड़ते हुए 29 किमी लंबी इस Express Way को बनाया जा रहा है। यह भारत की पहली अर्बन एक्सप्रेस वे होगी। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए हरियाणा के दूसरे हिस्सों से गुजरेगी। इस एक्सप्रेस वे को तैयार करने में करीब 9000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह एक्सप्रेस वे न सिर्फ गुरुग्राम की जाम से लोगों को राहत दिलाएगी बल्कि लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट भी जल्दी पहुंचा देगी।

3. मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस वे

महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के बाद यह दूसरी एक्सप्रेस वे है। 701 किमी लंबी इस एक्सप्रेस वे को तैयार करने में लगभग 55,000 करोड़ रुपए की लागत आयी है। इस एक्सप्रेस वे को आम नागरिकों के लिए खोल भी दिया जा चुका है।

chennai-bangalore express way

4. गंगा एक्सप्रेस वे

वाराणसी को मेरठ से जोड़ने वाली गंगा एक्सप्रेस वे 594 किमी लंबी है। यह 6 लेन वाली एक्सप्रेस वे है। संभावना है कि इस एक्सप्रेस वे का काम अप्रैल 2024 तक पूरा हो जाएगा। बताया जाता है कि इस एक्सप्रेस वे को बनाने में करीब 40,000 करोड़ रुपए की लागत आयी है।

5. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे

4 लेन की यह एक्सप्रेस वे करीब 650 किमी लंबी होगी। फिलहाल इस एक्सप्रेस वे का फेज 1 ही तैयार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेस वे के लिए NHAI को फिलहाल जमीन अधिग्रहण में समस्याएं आ रही है। एक बात तैयार होने के बाद फेज 1 की लागत लगभग 25,000 करोड़ रुपए होगी।

6. अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस वे

अहमदाबाद से 110 किमी की दूरी पर धोलेरा को जोड़ती हुई यह एक्सप्रेस वे 4 लेन चौड़ी होगी। जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेस को तैयार करने में करीब 3500 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है। दिसंबर 2024 तक इस एक्सप्रेस वे के पूरी तरह से तैयार हो जाने की संभावना है।

gurugram jam express way

7. बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेस वे

यह भारत का प्रमुख एक्सप्रेस वे है, जो 260 किमी की दूरी को तय करेगा। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर से जोड़ते हुए बन रहा यह एक्सप्रेस वे 8 लेन चौड़ी होगी। जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेस वे के 4 लेन को तैयार करने में करीब 17,000 करोड़ रुपए की लागत आयी है। इस एक्सप्रेस वे के तैयार हो जाने के बाद इन दोनों शहरों के बीच की दूरी 7 घंटे के बजाए महज 2 घंटे में तय की जा सकेगी।

8. दिल्ली-फरीदाबाद स्काईवे

दिल्ली से फरीदाबाद के बीच तैयार हो रहा एक्सप्रेस वे भारत का सबसे छोटा एक्सप्रेस है। यह महज 4.4 किमी लंबा है। दिल्ली फरीदाबाद एक्सप्रेस वे को स्काईवे भी कहा जा रहा है।

More News

    Read more about: india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+