Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवरात्रि पर दिल्ली में घुमने का है प्लान! जानिए किस मेट्रो स्टेशन के पास मिलेगा कौन सा पंडाल

नवरात्रि पर दिल्ली में घुमने का है प्लान! जानिए किस मेट्रो स्टेशन के पास मिलेगा कौन सा पंडाल

पितृपक्ष के समापन के साथ ही देवी पक्ष की बस शुरूआत होने ही वाली है। उसके साथ ही भारत का सबसे बड़ा त्योहार नवरात्रि शुरू हो जाएगा। नवरात्रि, यानी वो 9 दिन/रात जब पूरी दुनिया शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना में खुद को समर्पित कर देते हैं। दिल्ली वाले भी इस साल नवरात्रि को लेकर पूरी तरह से तैयार हो रहे हैं। 9 दिन गरबा, डांडिया और इसके साथ ही घुमना-फिरना। पूरी दिल्ली में कई भव्य पंडाल बनाए जाते हैं।

navratri delhi

दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले हम आपको उन पंडालों की लिस्ट बता रहे हैं, जो मेट्रो स्टेशन से काफी करीब होंगी।

सफदरजंग एन्क्लेव

पिछले 58 सालों से इस दुर्गा पूजा पंडाल को एक ही जगह पर बनाया जाता है। यहां हर साल नवरात्रि के दिनों में नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जो दर्शकों का मन मोह लेते हैं। इसके साथ ही इस पूजा पंडाल के पास खाने-पीने की भी कई दुकानें होती हैं।

मेट्रो स्टेशन : ग्रीन पार्क

durga puja 2

नेहरू प्लेस

हर साल नेहरू प्लेस की दुर्गा पूजा पंडाल की सजावट अलग-अलग तरीके से की जाती है। नवरात्रि के दिनों में इस दुर्गा पूजा पंडाल के आसपास मेला भी लगता है। दिल्ली की स्ट्रीट फुड कितनी स्वादिष्ट होती है यह सबको पता है। दुर्गा पूजा के समय यहां पर स्ट्रीट फूड जरूर टेस्ट करें।

मेट्रो स्टेशन : नेहरू प्लेस

मयुर विहार

हर साल पुर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 में दुर्गा पूजा का परंपरागत और बेहद भव्य पंडाल तैयार किया जाता है। पिछले साल इस पंडाल में आजादी का अमृत महोत्सव थीम को दर्शाया गया था।

मेट्रो स्टेशन : मयूर विहार फेज 1

deli durga puja celebration

कश्मीरी गेट

दिल्ली के सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडालों में से कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा पंडाल शामिल है। इस पूजा का आयोजन बंगाली सीनियर सेकेंड्री स्कूल में किया जाता है। यहां हर साल देवी-देवताओं की पारंपरिक मूर्ति से ही पूजा का आयोजन किया जाता है।

मेट्रो स्टेशन : कश्मीरी गेट

आरामबाग दुर्गा पूजा

दिल्ली के सबसे बड़े बजट की दुर्गा पूजा पंडालों में आरामबाग दुर्गा पूजा पंडाल का नाम होता है। हर साल इस दुर्गा पूजा पंडाल को तैयार करने का बजट लगभग 2 करोड़ रूपये होता है। दर्शनार्थी यहां सिर्फ मां दुर्गा के दर्शन करने ही नहीं बल्कि पंडाल को देखने भी आते हैं।

मेट्रो स्टेशन : रामकृष्ण आश्रम

dhunuchi nach

गुरुग्राम सेक्टर 15

हर साल गुरुग्राम का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल सेक्टर 15 का ही होता है। इस पंडाल में परंपरागत बंगाली रीति-रिवाजों के मुताबिक मां दुर्गा की पूजा की जाती है, जिसमें उनको मछली-चावल का भोग लगाया जाता है।

मेट्रो स्टेशन : हुडा सिटी सेंटर। वहां से ई-रिक्शा से सेक्टर 15

राजीव चौक

दिल्ली के किसी दुर्गा पूजा पंडाल में अगर आप बंगाली परंपरा के अनुसार धुनुची नाच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो वह आपको राजीव चौक दुर्गा पूजा पंडाल में मिलेगी। यह पंडाल दिल्ली में काफी फेमस भी है।

मेट्रो स्टेशन : राजीव चौक

चारवुड गांव

अगर दुर्गा पूजा के समय दिल्ली एनसीआर की तरफ भी रूख करने का इरादा है तो आप चारवुड गांव, फरीदाबाद जा सकते हैं। इस दुर्गा पूजा पंडाल की खासियत यहां मां दुर्गा का मंत्रमुग्ध करने वाला स्वरूप होता है।

मेट्रो स्टेशन : तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+