Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर

उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर

By Khushnuma

उत्तर प्रदेश न सिर्फ इतिहास, संस्कृति व् सभ्यता को अपने में समेटे हुए है बल्कि यह अपनी खूबसूरती के कारण भी पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहाँ पर्यटकों के लिए हर तरह की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। भारत में अगर भक्ति व तीर्थ स्थलों के लिए उत्तर प्रदेश को शामिल न किया जाए तो अधूरी बात रहेगी।

उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर

उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर
Photo Courtesy: Abhi9211

यहाँ भक्ति में डूबे बहुत से तीर्थ स्थल हैं जो श्रद्धालुओं को दूर दूर से खींचे लिए आते हैं। यहाँ की पावन धरती भगवान की श्रद्धा में डूबे भक्तों को खूब भाति है जिसके मोह में पर्यटक हज़ारों की संख्या में यहाँ आते हैं। कोई मोक्ष प्राप्ति के लिए आता है तो कोई भगवान के दर्शन के लिए। तो दोस्तों आप भी तैयार हो जाइए भगवान की भक्ति में डूबने के लिए और कीजिये इन पांच विश्व प्रसिद्ध मंदिरों की सैर।

उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर

अद्भुत नक्काशी का बना है यह प्रेम मंदिर
Photo Courtesy: KuwarOnline

प्रेम मंदिर

भगवान श्री कृष्ण को समर्पित प्रेम मंदिर उत्तर प्रदेश के भव्य स्थल वृन्दावन में स्थित है यह स्थल मथुरा जिले के समीप ही पड़ता है। इस मंदिर का निर्माण जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज जी ने करवाया था। इसे इस्कान टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के अस्तत्व पर इस मंदिर को बनाया गया है। इस मंदिर में हज़ारों श्रद्धालु शानदार वास्तुकला और चमत्कारी मूर्तियों को देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर

बांके बिहारी भगवान कृष्ण को समर्पित है यह मंदिर
Photo Courtesy: आशीष भटनागर

बांके बिहारी मंदिर

उत्तर प्रदेश के रमणीक स्थल मथुरा के निकट वृन्दावन में यह आकर्षक मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। जो बांके बिहारी भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 1834 में किया गया था जिसे स्वामी हरिदास जी ने बनवाया था। हिन्दुओं के नज़रिये से वृन्दावन एक ऐसी पावन भूमि है जिसे मात्र छूने से ही सारे पाप धुल जाते हैं,जिसकी धरती पर मोक्ष प्राप्ति होता है।

यह हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यह मंदिर भव्यता और राजस्थानी शैली में बना हुआ है इसकी खुदी हुई नक्काशी देखने योग्य है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की मुख्य मूर्ति मन मोह लेती है। यहाँ का वातावरण इतना पवित्र होता है कि भक्त यहाँ आते ही भगवान की श्रद्धा में डूब जाते हैं। कहा जाता है कि श्री हरिदास स्वामी विषय उदासीन वैष्णव थे,जिनकी भक्ति, भजन-कीर्तन से प्रसन्न होकर निधिवन से श्री बाँके बिहारी जी प्रकट हुये थे।

उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर

भगवान राम की जन्म भूमि मंदिर
Photo Courtesy: Ajay Tallam

राम जन्म भूमि मंदिर

अयोध्या यूँ तो बहुत से किस्सों के लिए सदियों से जाना जाता है। कि भगवान श्री राम यहीं जन्मे थे। अयोध्या भवन राम की जन्मभूमि है। यहाँ श्री राम को समर्पित एक मंदिर जो राम जन्म भूमि मंदिर के नाम से जाना जाता है। आप यहाँ आकर भगवान राम की जन्मभूमि के दर्शन कर सकते हैं।
Read in English article: Travel to the 6 Famous Temples of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर

गोरखनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश का वैभव मंदिर
Photo Courtesy: Ashok modhvadia

गोरखनाथ मंदिर

उत्तर प्रदेश के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक है गोरखनाथ मंदिर। माना जाता है कि संत गोरखनाथ जी ने इस स्थल पर तपस्या की थी। मकर संक्रान्ति के अवसर पर यहाँ विशाल मेला लगता है जो 'खिचड़ी मेला' के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर 52 एकड़ जमीन पर बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर

भूतेश्वर भगवान महादेव को समर्पित है यह मंदिर
Photo Courtesy: Shashankduhan

भूतेश्वर महादेव मंदिर

भगवान महादेव को समर्पित भूतेश्वर मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहाँ भगवान शिव को भूतनाथ कहा जाता है इसलिए इस मंदिर का नाम भूतेश्वर है। कहा जाता है कि भूतनाथ भूतों व् आत्माओं के स्वामी हैं। यहाँ आने वाले भक्त इस मंदिर की वास्तुकला व् इस मंदिर की मूर्तियों की नक्काशी बखूबी देख सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+