Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए पर्यटन के लिए क्यों खास है आंध्र प्रदेश का श्रीकालहस्ती ?

जानिए पर्यटन के लिए क्यों खास है आंध्र प्रदेश का श्रीकालहस्ती ?

श्रीकालहस्ती के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in srikalahasti

अगर आप एक ऐसे स्थल की खोज में हैं जहां धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद भी उठाया जा सके, तो आपको आंध्र प्रदेश के श्रीकालहस्ती जरूर आना चाहिए। यह धार्मिक नगर साल भर भारत के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालुओं से भरा रहता है। श्रीकालहस्ती दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य का एक प्राचीन शहर है, जो मुख्यतः अपने सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है।

यहां मौजूद मंदिर और प्राकृतिक आकर्षण इस स्थल को खास बनाने का काम करते हैं। धार्मिक आस्था से अलग यह नगर अपनी अद्भुत वास्तुकला शैली के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। आप यहां के मंदिरों के माध्यम से खूबसूरत नक्काशी और शिल्पकला को देख सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से श्रीकालहस्ती आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

 श्रीकालहस्ती मंदिर

श्रीकालहस्ती मंदिर

PC- Kalyan Kumar

श्रीकालहस्ती भ्रमण की शुरुआत आप यहां के सबसे मुख्य आकर्षण श्रीकालहस्ती मंदिर के दर्शन से कर सकते हैं। यह शहर के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर से लगभग 36 कि.मी की दूरी पर स्थित है। मंदिर के इतिहास की बात करें तो पता चलता है कि आंतरिक मंदिर का निर्माण 5 शताब्दी के दौरान किया गया था और बाहरी मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी के दौरान तत्कालीन चोल शासक ने करवाया था।

मंदिर की भौगोलिक संरचना इसे खास बनाने का काम करती है। मंदिर की वास्तुकला यहां आने वाले पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

तालकोना झरना

तालकोना झरना

PC- VinothChandar

श्रीकालहस्ती धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अपने प्राकृतिक आकर्षणों के लिए भी जाना जाता है। यहां स्थित तालकोना जलप्रपात यहां के मुख्य पर्यटन गंतव्यों में से एक है, जहां का भ्रमण करना पर्यटक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह एक विशाल जलप्रपात है, जिसकी ऊंचाई लगभग 270 फीट की है। यह झरना यहां के श्री वेंकेटश्वर राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। विभिन्न वनस्पतियां और असंख्य जिव जन्तु इस स्थल को काफी ज्यादा रोमांचक बनाने का काम करते हैं। खासकर प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव उत्साही पर्यटकों के लिए यह एक आदर्श स्थल है। आप यहां दुर्लभ औषधीय गुणों से युक्त पौधों को भी देख सकते हैं।

ताडा जलप्रपात

ताडा जलप्रपात

तालकोना के अलावा आप यहां के ताडा जलप्रपात की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। यह मुख्य शहर से लगभग 35 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह एख खूबसूरत झरना है, जिसके आसपास का हरा भरा माहौल पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। ताडा जलप्रपात यहां के कम्बकम के घने जंगल में स्थित है। यह स्थल आपको जरूर रोमाचंक एहसास कराएगा। जलप्रपात की ओर जाता ट्रेक काफी चुनौतीपूर्ण है। यहां मौजूद हरियाली आपको रिफ्रेशिंग एहसास कराएंगी। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की सैर कर सकते हैं।

सहस्रलिंग मंदिर

सहस्रलिंग मंदिर

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां के सहस्रलिंग मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह एक खास धार्मिक स्थल है, जो अपने हजार आकर्षक शिवलिंगों के लिए जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस मंदिर में इंसान को पापों से मुक्त करने की शक्ति है। इसी भावना के साथ यहां श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। यह मंदिर यहां के घने जंगल में स्थित है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की सैर कर सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- రవిచంద్ర

श्रीकालहस्ती आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का एक प्रसिद्द धार्मिक नगर है, जहां आप परिवहन के तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाई अ़ड्डा तिरुपति एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप श्रीकालहस्ती रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से श्रीकालहस्ती राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+