Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लज़ीज़ खानों के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं यह 10 डेस्टिनेशन

लज़ीज़ खानों के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं यह 10 डेस्टिनेशन

By Khushnuma

क्या आप खानों के शौक़ीन हैं, या आपका शौक है अलग अलग लज़ीज़ डिशेज़ चखना ? अगर हाँ तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। क्यूंकि आज हम आपको उन डेस्टिनेशंस के बारे में बताएँगे जिनका लज़ीज़ खाना पूरी दुनिया में मशहूर है। जिन डिशेज़ को लोग बड़ी मस्ती में खाते हैं और उँगलियाँ चाटते रह जाते हैं।

तो दोस्तों आप इस वेकेशन उन डेस्टिनेशंस की सैर कर सकते हैं जिनके फ़ूड की तारीफ़ पूरे विश्व में होती है जिनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। सैलानी कहीं भी घूमने के लिए जाएँ लेकिन सबसे पहले एक सवाल आता है कि खाने में क्या होगा? या फिर भूख लगी है।

ऐसे में पर्यटक इधर उधर कुछ अच्छा खाने के लिए जाते हैं और कन्फ्यूज़ रहते हैं कि क्या खाया जाए जो टेस्टी भी हो और भूख मिटाने वाला भी हो। तो ऐसे सवालों को दूर करने के लिए यह हैं 10 बेस्ट फ़ूड डेस्टिनेशन

मुफ्त कूपन्स: होटल बुकिंग पर 50%की छूट (होटल्स डॉट कॉम)

मुंबई (बड़ा पाव और ईरानी चाय)

मुंबई (बड़ा पाव और ईरानी चाय)

मुंबई अपने आकर्षण के कारण तो विश्व भर में मशहूर है ही साथ ही यह बड़ापाव के लिए भी खासा चर्चित रहता है। छोटा हो या बड़ा या फिर कोई भी वर्ग का हो बड़ा पाव सबके लिए बेहद मुफीद होता है इसी के साथ जब ईरानी चाय का तड़का हो तो मज़ा ही आ जाता है। मुंबई महानगर ख्वाबों के नगर के रूप में माना जाता है जहाँ न जाने कितने सपने पल रहे होते हैं। तो इस वेकेशन मुंबई की सैर करें।
Photo Courtesy: Aadityag01

दिल्ली (तंदूरी चिकन, छोला बटूरा और चाट)

दिल्ली (तंदूरी चिकन, छोला बटूरा और चाट)

यूँ तो दिल्ली अपने पौराणिक इतिहास के लिए तो विश्व प्रसिद्ध है ही साथ ही यह लज़ीज़ तंदूरी चिकन, छोला बटूरा और चाट के लिए भी पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। आप अगर दिल्ली की सैर करने की सोच रहे हैं तो यहाँ की यह तीन डिशेज़ खाना मत भूलियेगा। क्यूंकि एक तरह ऐतिहासिक इमारतों से आपका दिल खुशगवार हो जाएगा तो वहीँ इन लज़ीज़ खानों से आपका पेट भी खुश हो जायेगा।
Photo Courtesy: Indianhilbilly

लखनऊ (गलौटी कबाब और लेवड़ी)

लखनऊ (गलौटी कबाब और लेवड़ी)

लखनऊ न सिर्फ ऐतिहासिक सर-ज़मीन है बल्कि अपनी नवाबी संस्कृति के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। जहाँ की ऐतिहासिक धरोहर नवाबों की शान-ओ-शौकत दर्शाती हैं, साथ ही यहाँ का लज़ीज़ खाना देख बेशक आपके मुंह में पानी आ जायेगा। यहाँ का गलौटी कबाब पूरे विश्व में कहीं नहीं मिलेगा। तो दोस्तों इस वेकेशन आप लखनऊ के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की सैर करने के साथ ही खाने का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
Photo Courtesy: Mohitextreme

हैदराबाद (हैदराबादी बिरयानी)

हैदराबाद (हैदराबादी बिरयानी)

यूँ तो हैदराबाद बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। जहाँ की इमारतें लाजवाब हैं, जिसमे चार मीनार तो हैदराबाद की शान है। इसी शान के साथ एक ओर चीज़ जुडी है जो हैदराबाद को पूरे विश्व में लोकप्रिय बनाती है वह है हैदराबादी बिरयानी। अगर आप हैदराबाद की सैर का प्लान कर रहे हैं तो यहाँ की बिरयानी खाना मत भूलियेगा।
Photo Courtesy: Yashwanthreddy.g

कोलकाता (रसगुल्ला)

कोलकाता (रसगुल्ला)

कोलकाता ऐतिहासिक विरासत है जो भारतीय इतिहास में हर कदम पर कदम से कदम मिलाकर चलता रहा है। यहाँ आकर आप बेमिसाल इमारतें, मंदिर, यहाँ का कल्चर और संगीत आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके साथ ही यहाँ का मशहूर रसगुल्ला भी खाकर अपने सफर को यादगार बना सकते हैं।
Photo Courtesy: Gangulybiswarup

चेन्नई (इडली डोसा)

चेन्नई (इडली डोसा)

तमिलनाडु का बेहद खूबसूरत शहर चेन्नई को पहले मद्रास के नाम से जाना जाता था। कोरोमंडल तट पर बसा यह शहर एक प्रमुख मेट्रोपॉलिटन और कास्मोपॉलिटन सिटी है।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए विश्व भर में जानी जाती है साथ ही इसका मुख्य व्यंजन इडली डोसा भी खासा मशहूर है। इसलिए आप जब भी चेन्नई में आएं तो यहाँ का इडली डोसा अवश्य खाएं।
Photo Courtesy: L.vivian.richard~commonswiki

जयपुर (दाल बाटी चूरमा)

जयपुर (दाल बाटी चूरमा)

राजस्थान का शाही शहर और 'पिंक सिटी' के नाम से जाना जाने वाला जयपुर ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है जो राजस्थान के नगीनों में से एक है। यह गुलाबी नगर राजस्थान की राजधानी है। इस खूबसूरत शहर को अम्‍बेर के राजा महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बसवाया था जिन्होंने बंगाल के एक वास्‍तुकार विद्याधर भट्टाचार्य की मदद ली थी इस शहर को बसाने में। आप इस शाही शहर में सैर के साथ साथ यहाँ के मशहूर व्यंजनों का लुफ्त भी उठा सकते हैं। दाल बाटी - चूरमा, प्‍याज की कचौड़ी, कबाब, मुर्ग को खाटो और अचारी मुर्ग यहां के प्रसिद्ध व्‍यंजन है।
Photo Courtesy: Joshua Doubek

पटना (लिट्टी चोखा-बाटी चोखा)

पटना (लिट्टी चोखा-बाटी चोखा)

बिहार की राजधानी और भारत के प्राचीन शहरों में से एक पटना पाटलिपुत्र ऐतिहासिक गौरव और राजनीतिक भाग्य का सदियों से परिणति रहा है। इसे दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक शहर माना जाता है जिसे प्राचीनता का गौरव प्राप्त है। यहाँ पर्यटन की दृष्टि से बहुत कुछ ख़ास है साथ ही यह अपने लज़ीज़ लिट्टी चोखा के लिए भी मशहूर है।
Photo Courtesy: Heax18

चंडीगढ़ (दाल मखनी)

चंडीगढ़ (दाल मखनी)

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की तराई में बसा एक केन्द्रशासित प्रदेश है। शहरी डिजाइन व निर्माण के कारण यह पूरे विश्व में भारत का पहला नियोजित शहर के रूप में जाना जाता है। यहाँ साफ़-सफाई की बात की जाए तो यह शहर अद्भुत है। साथ ही यहाँ की दाल मखनी भी लोगों को खासा लुभाती है।
Photo Courtesy: Flickr upload bot

अहमदाबाद (ढोकला)

अहमदाबाद (ढोकला)

भारत का सातवां सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यूँ तो गुजरात को बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस में इ=से एक माना जाता है। साथ ही यहाँ का व्यंजन भी लोगों को लुभाता है। अगर इस वेकेशन आप अहमदाबाद आने की सोच रहे हैं तो यहाँ का ढोकला खाना मत भूलियेगा।
Photo Courtesy: Zenmaster~commonswiki

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+