Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Ganesh Chaturthi 2024 : दिल्ली में कहां मिलेंगी गणपति की सबसे अच्छी मूर्तियां और उनके फेवरेट मोदक?

Ganesh Chaturthi 2024 : दिल्ली में कहां मिलेंगी गणपति की सबसे अच्छी मूर्तियां और उनके फेवरेट मोदक?

बस 2-3 दिन और फिर होगा गणपति बाप्पा का आगमन। लेकिन यह क्या, गणेश चतुर्थी पर आप भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित तो करना चाहते हैं लेकिन अभी तक दिल्ली में आपको गणपति की मनपसंद मूर्ति नहीं मिली है? चिंता की कोई बात नहीं है। हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में आज बताने वाले हैं, जहां काफी किफायती कीमतों पर ही भगवान गणेश की आकर्षक मूर्तियां मिल जाएंगी।

इसके साथ ही कहां मिलेंगे भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए उनके फेवरेट अच्छे मोदक, इस आर्टिकल में हम आपको उस बारे में भी जानकारी देने वाले हैं। तो सारी चिंताएं विघ्नहर्ता भगवान विनायक पर छोड़कर 7 सितंबर से शुरू हो रहे गणेशोत्सव की तैयारियों में पूरी तरह से बस जुट जाएं।

ganesh chaturthi 2024 date

दिल्ली में कहां मिलेगी भगवान गणेश की मूर्तियां ?

लक्ष्मी नगर मार्केट

भगवान गणेश की हर तरह के आकारों वाली मूर्तियां आपको दिल्ली के लक्ष्मीनगर मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। इस मार्केट में आपको गणपति की इको-फ्रेंडली मूर्तियां भी मिलेंगी, जिन्हें विसर्जित करने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती। इन मूर्तियों को आप आसानी से अपने घर पर ही विसर्जित कर सकते हैं। इस मार्केट में मिलने वाली मूर्तियों की कीमत ₹50 से शुरू होकर ₹3500 तक है। वहीं मूर्ति के पोशाक व श्रृंगार के अन्य सामानों की कीमत भी ₹50 से शुरू होती है।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन - लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 से बाहर निकलकर आप इस मार्केट में पहुंच सकते हैं।

lord ganesh delhi market

मटका मार्केट

साउथ दिल्ली वालों की फेवरेट सरोजिनी नगर मार्केट का प्रसिद्ध मटका मार्केट काफी पुराना है। यहां मिट्टी से बनी विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां काफी किफायती कीमतों पर मिल जाती है। हां, यहां खरीदारी करते समय मोलभाव करने की अपनी कला पर जरूर जोर आजमाइस किजीएगा। यहां लगभग ₹300 में आपको मध्यम आकार वाली और अच्छी डिजाइन की भगवान गणेश की मूर्तियां मिल जाएंगी। इस मार्केट में आपको गणेशोत्सव के दौरान घर को सजाने के लिए सजावटी सामानों के साथ-साथ भगवान गणेश के श्रृंगार के सामान भी मिल जाएंगे।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन - सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन।

मालवीय नगर

नई दिल्ली का मालवीय नगर मार्केट बहुत बड़ा तो नहीं है लेकिन यह लगभग 50 सालों पुराना है। इस मार्केट को हौज रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां भगवान गणेश की रेडीमेड मूर्तियां काफी अच्छी कीमतों पर मिल जाएगी। हालांकि आप चाहे तो लास्ट मोमेंट कस्टमाइज करवाकर भी यहां से मूर्तियां खरीद सकते हैं। इस मार्केट में आपको मूर्तियां ₹100 की शुरुआती कीमतों से मिल जाएंगी। आप अपने बजट के आधार पर यहां भगवान गणेश की छोटी या मध्यम आकार वाली मूर्तियां खरीद सकते हैं।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन - मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन।

delhi markets for ganesh idol shopping

तुगलकाबाद रोड

दिल्ली के तुगलकाबादा रोड के पास कई मूर्तिकार रहते हैं, जो अलग-अलग त्योहारों के दौरान भगवान की बड़े आकार की मूर्तियां बनाकर बेचते हैं। अगर लास्ट मोमेंट पर आपने भी भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से करने की योजना बनायी है, तो एक बार यहां भी आ सकते हैं। हो सकता है कि स्पेशल ऑर्डर पर आपके लिए मूर्तियां बनाने का समय न हो, लेकिन मूर्तिकार के पास बनी-बनायी मूर्तियां मिल जाए जो आपको पसंद आ जाए।

यहां 12.30 फुट ऊंची मूर्ति की कीमत करीब ₹40,000, 5.30 फुट ऊंची मूर्ति की कीमत करीब ₹4000 तक हो सकती है। यहां आपको भगवान गणेश की छोटी मूर्तियां भी मिल जाएंगी, जिनकी कीमत ₹50 से लेकर ₹200-₹300 तक हो सकती है। हां, यहां मूर्तियां खरीदते समय मोलभाव जरूर किजीएगा।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन - साकेत मेट्रो स्टेशन।

पहाड़गंज कुम्हार गली

यह दिल्ली का एक फेमस बाजार है, जहां काफी किफायती कीमतों पर भगवान गणेश की मूर्तियां मिल जाती हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर खासतौर पर आपको यहां भगवान गणपति की एकदंत, द्विदंत और त्रिदंत मूर्तियां भी मिलेंगी। इन्हें आप अपने बजट और पसंद के आधार पर खरीदकर घर में स्थापित कर सकते हैं। इस मार्केट में आपको भगवान गणेश की मध्यम आकार की सुन्दर मूर्ति लगभग ₹500 में मिल जाएगी।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन - आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन।

ganesh chaturthi 2024 markets of delhi

कहां मिलेंगे गणपति के फेवरेट मोदक?

भगवान गणेश की अच्छी, विभिन्न आकारों वाली और किफायती कीमतों वाली मूर्तियां कहां मिलेंगी, इस बारे में तो हमने बता दिया। चलिए अब आपको बताते हैं दिल्ली में कहां आपको भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए अच्छी क्वालिटी और फ्लेवर वाली उनके फेवरेट मोदक मिलेंगे।

रोहिणी

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में मौजूद है मोदकवाला। यह दुकान पूरे एनसीआर में प्रसिद्ध है। यहां आपको चॉकलेट से लेकर नारियल, केसर, खोया आदि कई वेराइटी के मोदक मिल जाएंगे। इन्हें आप अपनी पसंद के आधार पर भगवान गणेश को भोग लगा सकते हैं।

modaks for lord ganesha delhi

कृष्ण नगर

दिल्ली के कृष्ण नगर इलाके में स्थित मनोहर बीकानेरी की दुकान में भी आपको अच्छी क्वालिटी वाले मोदक मिल जाएंगे। अगर आप गणपति को खुश करने के लिए मोदक की थाल चढ़ाना चाहते हैं तो यहां आपको 31 प्रकार के मोदक वाली गणेश चतुर्थी स्पेशल थाल भी मिल जाएगी।

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस जैसे लोकप्रिय जगह पर गणेश जी के फेवरेट मोदक न मिले, ऐसा कैसे हो सकता है। यहां के बंगाली मार्केट में सबसे पुराने मिठाई की दुकानों में से एक नाथू स्वीट्स में कई फ्लेवर वाले मोदक मिल जाएंगे। हालांकि सिर्फ कनॉट प्लेस ही नहीं, बल्कि इस दुकान की दूसरी ब्रांच में भी आपको गणेश चतुर्थी स्पेशल मोदक मिल जाएंगे।

modak

चावड़ी बाजार

चलिए अब जरा पुरानी दिल्ली की बात कर लेते हैं। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में मशहूर श्याम स्वीट्स में आपको गणेश चतुर्थी के मौके पर कई फ्लेवर वाली मोदक मिलती है, जिन्हें आप आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आपको केसर मोदक, खोया मोदक, काजू मोदक, पंचरतन मोदक, पंजीरी मोदक, चॉकलेट मोदक, नारियल मोदक, पान मोदक, ड्राईफ्रूट्स मोदक और मोतीचूर लड्डू से बनाए गये मोदक भी मिलेंगे। त्योहारों के दिनों में इस दुकान पर लंबी लाइन लग जाती है। इसलिए थोड़ा समय लेकर ही मिठाई खरीदने जाएं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+