Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस गर्मी क्यों न की जाये भारत के सबसे सेक्सी और हॉट डेस्टिनेशन गोवा की यात्रा

इस गर्मी क्यों न की जाये भारत के सबसे सेक्सी और हॉट डेस्टिनेशन गोवा की यात्रा

By Syedbelal

हममें से ऐसे चंद ही लोग होंगे जिन्हें गर्मियों का मौसम पसंद हो लेकिन बात जब घूमने की हो तो ये देखा गया है कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति अपनी गर्मियों कि छुट्टियों को ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय करना चाहता है। गर्मियां आ चुकी हैं और शायद आपने अपनी गर्मी की छुट्टियां बिताने का प्लान भी कर लिया होगा। अब हम आपको एक छोटी सी सलाह देना चाहेंगे इस गर्मी आप गोवा जाने का प्लान करें। चिलचिलाती धूप और चिपचिपाते पसीने से राहत देंगे इस गर्मी आपको उत्तर भारत के ये हिल स्टेशन

हालांकि गर्मियों में गोवा में ऑफ सीजन रहता है मगर यहां ऐसा बहुत कुछ है जो आपको मोहित कर लेगा। यहां दूर तक शांत समुंदर, नारियल और पाम के पेड़, बीच पर पड़ी रेत आपका मन मोहने के लिए काफी हैं।हम आपको गोवा इसलिए भी सजेस्ट कर रहे हैं क्योंकि गर्मियों में गोवा की यात्रा आपको बहुत ही सस्ती पड़ेगी।

इस समय आपको होटल रिसोर्ट पब बार हर जगह अच्छा डिस्काउंट मिल जायगा साथ ही कम टूरिस्ट होने के कारण आप बाज़ार में भी अच्छा मोल भाव किार सकते हैं। तो अब देर किस बात कि आज ही टिकट बुक कराइये और निकल जाइये हॉट अमेज़िंग सेक्सी गोवा को निहारने।

पैसे की बचत

पैसे की बचत

कम टूरिस्ट और ऑफ सीजन होने के कारण आप गर्मियों में गोवा यात्रा पर अपना अच्छा खासा पैसा बचा सकते हैं।

फ्लाइट के सस्ते टिकट

फ्लाइट के सस्ते टिकट

ऑफ सीजन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस दौरान आपको फ्लाइट के टिकट भी और दिनों कि अपेक्षा सस्ते मिलेंगे और इन टिकटों पर आपको अच्छी डील भी मिल सकती है।

करिये सिर्फ और सिर्फ पार्टी

करिये सिर्फ और सिर्फ पार्टी

चूंकि गोवा गर्मियों में सस्ता है तो यहां आने के बाद आपको पब और बार में अच्छा डिस्काउंट मिल जायगा तो आइये गोवा और करिये सिर्फ और सिर्फ पार्टी।

 ढेर सारी शॉपिंग

ढेर सारी शॉपिंग

गर्मियों में कम भीड़ होने के कारण आप गोवा आकर ढेर सारा सामान अपने घर कम पैसों में ले सकते हैं। कहा जाता है कि गर्मियों में गोवा के दूकानदार ज्यादा रहम दिल होते हैं।

हस्त शिल्प की खरीदारी

हस्त शिल्प की खरीदारी

यदि आप गोवा आ रहे हैं तो यहां आने के बाद यहां का लोकल हस्तशिल्प खरीदना न भूलें।

शॉपिंग सिर्फ शॉपिंग

शॉपिंग सिर्फ शॉपिंग

जैसा कि हम आपको लगातार बताते आ रहे हैं कि गर्मियों में गोवा बहुत सुन्दर होता है तो अब जब आप गर्मियों की छुट्टियां बिताने आ रहे हैं तो यहां आकर शॉपिंग वो भी ढेर सारी शॉपिंग करना न भूलें।

गोवा को करीब से जाने

गोवा को करीब से जाने

हो सकता है ये लाइन पढ़ कर आप थोडा विचलित हो तो आपको बता दें कि भीड़ कम होने और ऑफ सीजन होने के कारण आप गोवा को ज्यादा जान सकते हैं और यहां के अनछुए पहलुओं को महसूस कर सकते हैं।

गोवा को करीब से जाने

गोवा को करीब से जाने

गोवा में बीच पर लेटकर लहरों को देखते और ठंडी हवा को महसूस कर अपनी पसंदीदा किताब पढ़ने का भी अपना एक अलग मजा है तो गोवा में इस मजे का भी लुत्फ़ अवश्य लीजियेगा।

पैरासेलिंग

पैरासेलिंग

यदि आप एडवेंचर के शौक़ीन हैं और डर को जीतने का दम रखते हैं तो गोवा आकर आप पैरासेलिंग का आनंद भी आप अवश्य लें।

एन्जॉय क्लिकिंग

एन्जॉय क्लिकिंग

अब यदि गोवा में हों और फोटोग्राफी पवार बात न हो तो मामला अधूरा है तो अब जब आप गोवा जा रहे हैं तो अपना कैमरा ले जाना न भूलें। क्योंकि गोवा में ऐसा बहुत कुछ है जिसको कैमरे में कैप्चर करने का अपना एक अलग ही सुख है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+