Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद एयरपोर्ट से धोरडो के लिए GSTRC ने शुरू की दैनिक वॉल्वो बस सेवाएं, जानिए रूट व Timing

अहमदाबाद एयरपोर्ट से धोरडो के लिए GSTRC ने शुरू की दैनिक वॉल्वो बस सेवाएं, जानिए रूट व Timing

अहमदाबाद के सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPI) से पड़ोसी जिला कच्छ के धोरडो तक के लिए नई वॉल्वो (Volvo) बस सेवा को शुरू किया गया है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन कॉर्पोरेशन (GSRTC) ने पिछले शुक्रवार को ही इस बस सेवा को शुरू करने की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद एयरपोर्ट से धोरडो के लिए वॉल्वो बस सेवा को पिछले शनिवार (30 नवंबर) को शुरू कर दिया गया है।

ahmedabad airport dhordo bus

बता दें, धोरडो को कच्छ के रण का द्वार माना जाता है। यह न सिर्फ एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है बल्कि कच्छ के सफेद नमक के रेगिस्तान का भी मुख्य आकर्षण है। बड़ी संख्या में पर्यटक धोरडो गांव में कच्छ के सफेद नमक के रेगिस्तान को देखने के लिए आते हैं। इन दिनों कच्छ में रण उत्सव भी चल रहा है, जिसके लिए लाखों की संख्या में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अहमदाबाद से धोरडो गांव तक का सफर तय कर रहे हैं। यह उत्सव फरवरी 2025 तक चलेगा। इसलिए अहमदाबाद एयरपोर्ट से वॉल्वो बस सेवाओं का शुरू होना इन पर्यटकों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

अहमदाबाद-धोरडो वॉल्वो बस की Timing

Times of India की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद एयरपोर्ट से धोरडो गांव तक के लिए 46 सीटों वाली वॉल्वो एसी बस चलायी जाएगी। यह बस हर दिन चलेगी। हर रोज सुबह 6 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से धोरडो के लिए GSRTC की वॉल्वो एसी बस खुलेगी।

यह बस अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 से खुलती है। अहमदाबाद से धोरडो तक का सफर तय करने में 7 से 8 घंटों का समय लगता है। वहीं वापसी में धोरडो से यह वॉल्वो बस हर दिन रात के 12 बजे खुलती है, जो अहले सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचती है।

ahmedabad airport to dhordo ac volvo bus

धोरडो पहुंचने से पहले यह बस भुज में भी रुकेगी ताकि पर्यटक भुज के विभिन्न पर्यटन स्थलों व म्यूजियम आदि को देख सकें। उम्मीद की जा रही है कि यह बस सेवा रन उत्सव व कच्छ के दूसरे पर्यटन स्थलों तक आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे ज्यादा सुविधाजनक साधन बनकर उभरेगी।

कितना है किराया :-

  • अहमदाबाद एयरपोर्ट से भुज : ₹901
  • अहमदाबाद एयरपोर्ट से धोरडो : ₹1093

बता दें, वापसी का किराया भी इतना ही है, उसमें कोई अंतर नहीं रखा गया है।

बता दें, गुजरात के कच्छ में आयोजित हो रहे रण उत्सव में हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक शामिल हो रहा है। इस साल के रण उत्सव के लिए कच्छ जिले के धोरडो गांव में नया टेंट सिटी बनाया गया है। यह एक बंजर भूमि पर बसाया गया नया शहर है। दूर से देखने में ही यह टेंट सिटी बड़ा ही आकर्षक और सुन्दर दिखाई देता है।

यह टेंट सिटी इतना बड़ा है कि यहां पैदल घूमना संभव ही नहीं है, बल्कि यहां घूमने के लिए गोल्फ कार्ट या स्थानीय तिपहिया वाहन किराए पर लेने की जरूरत होगी। सर्दियों के मौसम में गुजरात में घूमने की बेस्ट जगहों में रण उत्सव और यहां के टेंट सिटी शामिल हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad travel bus
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+