Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हरियाणा परिवहन का Happy Card बनवाएं और 1 साल करें मुफ्त में यात्रा, जानें कैसे करेंगे आवेदन!

हरियाणा परिवहन का Happy Card बनवाएं और 1 साल करें मुफ्त में यात्रा, जानें कैसे करेंगे आवेदन!

अगर आप हरियाणा या आसपास के इलाकों में रहते हैं और हरियाणा परिवहन की बसों से अक्सर यातायात करते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। क्या आप जानते हैं हरियाणा में एक खास प्रकार का कार्ड 'Happy Card' बनवाकर आप 1 साल तक हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं? जी नहीं, हम कोई मजाक नहीं कर रहे हैं।

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत इस कार्ड को बनवाने वाले यात्रियों को मुफ्त में राज्य परिवहन की बस सेवाओं का लाभ उठाने का मौका मिलता है। इस योजना को परिवहन के सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

haryana roadways happy bus

इस आर्टिकल में हम Happy Card बनवाने के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, उस बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।

क्या है Happy Card योजना?

कुछ महीनों पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (Happy) को लॉन्च किया था। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों या अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त में यात्रा करने का मौका दिया जाता है।

खास बात है कि इस योजना में Happy कार्ड बनवाने के बाद 1 साल तक इन परिवार के सदस्यों को हरियाणा रोडवेज की बसों में 1000 किमी तक की यात्रा मुफ्त में करने का मौका दिया जाता है। इस योजना में लाभार्थियों को एक स्मार्ट कार्ड, जिसे Happy Card कहा जाता है, जारी की जाती है जो ई-टिकटिंग सिस्टम से जुड़ी होती है।

कैसे काम करता है Happy Card?

Happy कार्ड के माध्यम से जब भी कोई यात्री हरियाणा रोडवेज की बस में यात्रा करता है तो बस की ई-टिकटिंग सिस्टम में उसे बस कार्ड को टैप करवाना होता है। ऐसा करते ही यात्रियों ने उस कार्ड से कितने किमी की यात्रा की है, वह दर्ज हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹1 लाख रुपए तक होती है, उन्हें Happy Card सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बताया जाता है कि मुफ्त में यात्रा करने की इस सुविधा का लाभ अब तक 22.89 लाख परिवारों के 84 लाख लोगों को राज्यभर में मिल रहा है।

how to apply for happy card haryana roadways

कैसे करें Happy Card के लिए आवदेन?

Happy Card के लिए आवेदन करते समय आपके पास परिचय पत्र का होना अनिवार्य है, जिसमें आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और अंत्योदय राशन कार्ड शामिल हैं। इस कार्ड के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको हरियाणा रोडवेज के सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके बाद निम्न चरणों में आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करनी होगी :

  • वेबसाइट पर सबसे पहले 'Apply Happy Card' पर क्लीक करें।
  • यहां सबसे पहले आपसे PPP फैमिली आईडी मांगी जाएगी।
  • सभी आवश्यक जानकारियां भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • OTP वेरीफिकेशन के बाद आपके सामने Happy Card का ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अब यहां मांगी गयी सभी जानकारियां भरकर आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लीक करते ही मोबाइल पर SMS के माध्यम से कार्ड जारी होने की तारीख और जगह के बारे में जानकारी भेज दी जाएगी।

More News

Read more about: haryana bus travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+