प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हिमाचल प्रदेश दूर दूर तक फैली हिमाच्छादित पर्वत श्रंखलाओं, हरे-भरे मैदानों, कल-कल करती नदियों, झरनों के कारण पर्यटकों के बीच मशहूर रहा है। हिमाचल प्रदेश में अत्यंत मनोरम, मनोहारी और चमत्कारी परिदृश्य देखने को मिलते हैं। यहां के हिमाच्छादित पर्वत शिखर आसमान से बातें करते हैं तो इसकी हरी-भरी घाटियां नीचे ही नीचे चलती जाती हैं। कल-कल बहती निर्मल नदियां तेज चाल से जब चलती बढ़ती हैं तो आपके जीवन की सारी थकान खत्म कर देती हैं।
यहां आप नजारे देखें या फिर पर्वतारोहण करें या फिर पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, बर्फ की चोटी पर स्केटिंग, गोल्फ का आनंद लें हिमाचलप्रदेश बाहें फैलाकर आपका स्वागत करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। कहीं भी जाने से पहले ज़रूरी है कि हमें उस जगह के बारे में पता हो और जानकारी हो। तो चलिए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के इतिहास के बारे में। यहाँ के प्रमुख आकर्षण के केंद्र हैं- शिमला, डलहौजी, चंबा, कुल्लू, मनाली, सोलन, पालमपुर, धर्मशाला आदि।
वेलेंटाइन पर विशेष ऑफर: पाइये होटल बुकिंग पर 50% + 30% की छूट

शिमला
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ खूबसूरत हिल स्टेशन भी है
Image Courtesy:Bharat Justa

मनाली
प्रकृति ने मनाली को खुले हाथों से नूर बख्शा है।
Image Courtesy:Balaji.B

कुल्लू
बरसों से इसकी खूबसूरती और हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर खींचती आई है
Image Courtesy:PawełMM

काँगड़ा
त्रिगर्त के नाम से प्रसिद्ध कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की प्राचीनतम रियासत है
Image Courtesy:Aleksandr Zykov

किन्नौर
किन्नौर घाटी को फलो की घाटी भी कहा जाता है
Image Courtesy:Sanyam Bahga

डलहौजी
नैसर्गिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी आगोश में समाने के लिए हमेशा तैयार प्रतीत होती है
Image Courtesy:sunil talasila

परवाणू
परवाणू हिमाचल प्रदेश के सोलन जि़ला मे़ चंडीगढ़-शिमला मार्ग पर स्थित है
Image Courtesy:Giridhar Appaji Nag Y

उना
हिमाचल प्रदेश का शहर उना पर्यटकों के बीच बे-हद मशहूर है
Image Courtesy:Tomislav Mavrovic

पालमपुर
यह शहर अपने सुन्दर दृश्यों, बर्फ से लदे पहाड़ों एवं चाय बगानों के लिये प्रसिद्ध है।
Image Courtesy:Lomita

कसौली
अपनी सफाई और सुंदरता के कारण मशहूर है कसौली
Image Courtesy:Suman Wadhwa

सोलन
इसे भारत के मशरूम शहर के नाम से भी जाना जाता है
Image Courtesy:Rupika08



Click it and Unblock the Notifications














